सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Automobiles News ›   Hero Flex-Fuel Bike Launched, runs 100% ethanol, Check details

Hero MotoCorp: पेट्रोल का झंझट खत्म, देश की पहली फ्लेक्स-फ्यूल बाइक हुई लॉन्च; जानें कीमत और फीचर्स

ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Jagriti Updated Wed, 03 Jun 2026 07:31 PM IST
विज्ञापन
सार

Hero Splendor Plus Flex Fuel Launched: वर्ल्ड एनवायरनमेंट डे से पहले हीरो मोटोकॉर्प ने अपनी पहली फ्लेक्स-फ्यूल मोटरसाइकिल्स लॉन्च कर दी हैं। कंपनी ने हीरो स्प्लेंडर प्लस फ्लेक्स फ्यूल और हीरो एचएफ डीलक्स फ्लेक्स फ्यूल को भारतीय बाजार में उतारा है, जो E20 से E85 तक के इथेनॉल मिश्रित ईंधन पर चल सकती हैं। आखिर इन बाइक्स में क्या खास है, इनके फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस क्या हैं? आइए विस्तार से जानते हैं।

Hero Flex-Fuel Bike Launched, runs 100% ethanol, Check details
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : एआई जनरेटेड
विज्ञापन

विस्तार

Hero Splendor Flex Fuel: अगर आप भी पेट्रोल की बढ़ती कीमतों से परेशान हैं, तो समझिए अब आपकी यह समस्या खत्म हो गई है। टू-व्हीलर दिग्गज हीरो मोटोकॉर्प ने भारत में अपनी पहली फ्लेक्स-फ्यूल मोटरसाइकिल्स लॉन्च कर दी हैं जो E20 से E85 तक के इथेनॉल मिश्रित ईंधन पर चलने में सक्षम हैं। वर्ल्ड एनवायरनमेंट डे से पहले हुए इस लॉन्च कार्यक्रम में केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी और केंद्रीय पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्री हरदीप सिंह पुरी भी मौजूद रहे। इन दोनों नई बाइक्स के जरिए हीरो ने कम्यूटर सेगमेंट में वैकल्पिक ईंधन की दिशा में बड़ा कदम उठाया है। आइए जानते हैं इन बाइक्स की कीमत, फीचर्स और अन्य खासियतों के बारे में।



Hero Splendor Plus Flex Fuel: कीमत और धांसू फीचर्स
हीरो की सबसे ज्यादा बिकने वाली स्प्लेंडर अब नए ग्रीन अवतार में ग्राहकों के सामने आई है। अगर कीमत की बात करें तो कंपनी ने हीरो स्प्लेंडर प्लस फ्लेक्स फ्यूल की शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत करीब 82,710 रुपये तय की है।

विज्ञापन
विज्ञापन
  • पावर और इंजन: इसमें 97.2cc का दमदार इंजन दिया गया है। जब इसे E85 (85% एथनॉल ब्लेंडेड) फ्यूल पर चलाया जाता है, तो यह 8000 rpm पर 8 hp की पावर और 6000 rpm पर 8.3 Nm का टॉर्क जनरेट करता है।
  • विज्ञापन
    Trending Videos
  • खास तकनीक: यह बाइक E20 से लेकर E85 तक के फ्लेक्स फ्यूल के साथ पूरी तरह कंपैटिबल है। ईंधन बचाने के लिए इसमें हीरो की पेटेंटेड i3S (आइडल स्टॉप-स्टार्ट) टेक्नोलॉजी दी गई है।
  • डिजाइन और सेफ्टी: लुक्स की बात करें तो इसमें नया ब्लैक विद लाइम येलो ग्राफिक्स वाला कलर स्कीम देखने को मिलेगा। इसके अलावा सुरक्षा के लिए साइड स्टैंड इंजन कट-ऑफ, ट्यूबलेस टायर, नया डिजिटल-एनालॉग इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर और एक पूरी तरह से रिवाइज्ड ECU (इलेक्ट्रॉनिक कंट्रोल यूनिट) व अपडेटेड फ्यूल सिस्टम दिया गया है।




Hero HF Deluxe Flex Fuel: सबसे किफायती फ्लेक्स-फ्यूल बाइक
कम बजट में ज्यादा माइलेज और पर्यावरण की सुरक्षा चाहने वालों के लिए यह एक बेहतरीन विकल्प बन सकती है। कंपनी ने अपनी इस बेहद बाइक की एक्स-शोरूम कीमत लगभग 72,792 रुपये रखी है।

  • इंजन क्षमता: स्प्लेंडर की ही तरह इसमें भी 97.2cc का इंजन फिट किया गया है, जो E85 ईंधन पर 8 hp की पावर और 8.3 Nm का टॉर्क देने में सक्षम है।
  • अन्य फीचर्स: यह मॉडल भी E20 से E85 तक के फ्लेक्स फ्यूल को पूरी तरह सपोर्ट करता है। इसमें ग्राहकों को नया डिजिटल-एनालॉग क्लस्टर, सुरक्षित सफर के लिए साइड स्टैंड इंजन कट-ऑफ, शानदार ग्रिप के लिए ट्यूबलेस टायर, अपडेटेड फ्यूल सिस्टम और नया आकर्षक ब्लैक विद लाइम येलो कलर थीम मिलता है।


क्या होती है Flex-Fuel तकनीक?

  • फ्लेक्स-फ्यूल तकनीक वाले वाहन अलग-अलग अनुपात में इथेनॉल और पेट्रोल के मिश्रण पर चल सकते हैं। Hero की नई मोटरसाइकिल्स E20 से E85 तक के फ्यूल मिश्रण को सपोर्ट करती हैं।
  • इस तकनीक का उद्देश्य पेट्रोल पर निर्भरता कम करना और इथेनॉल जैसे वैकल्पिक ईंधन के उपयोग को बढ़ावा देना है। इससे पर्यावरणीय प्रभाव कम करने के साथ ऊर्जा सुरक्षा को भी मजबूती मिल सकती है।

नितिन गडकरी ने क्या कहा?
लॉन्च के दौरान केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने कहा कि भारत तेजी से वैकल्पिक ईंधन और स्वच्छ मोबिलिटी की दिशा में आगे बढ़ रहा है। उनके अनुसार मास सेगमेंट में फ्लेक्स-फ्यूल मोटरसाइकिलों की शुरुआत कच्चे तेल के आयात को कम करने, इथेनॉल के उपयोग को बढ़ावा देने, किसानों को सशक्त बनाने और आत्मनिर्भर भारत तथा विकसित भारत के लक्ष्य को मजबूत करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है।
 


हरदीप सिंह पुरी ने बताया बड़ा मील का पत्थर

पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने कहा कि हीरो मोटोकॉर्प की ओर फ्लेक्स-फ्यूल वाहनों की शुरुआत ऊर्जा सुरक्षा बढ़ाने, कार्बन उत्सर्जन कम करने और आयातित कच्चे तेल पर निर्भरता घटाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण मील का पत्थर साबित होगी।

ग्राहकों कब से खरीद सकेंगे यह बाइक?
लॉन्चिंग के दौरान कंपनी ने बताया कि Flex Fuel पोर्टफोलियो को जुलाई 2026 से दिल्ली और महाराष्ट्र के चुनिंदा बाजारों में उपलब्ध कराया जाएगा। इसके बाद इसे चरणबद्ध तरीके से  देशभर में लॉन्च किया जाएगा। इससे ग्राहकों को वैकल्पिक ईंधन पर चलने वाली कम्यूटर बाइक्स का नया विकल्प मिलेगा।

इसमें और क्या-क्या होगा खास?

  • हीरो मोटोकॉर्प का कहना है कि नई फ्लेक्स-फ्यूल मोटरसाइकिलें ग्राहकों को सुविधाजनक और व्यावहारिक मोबिलिटी समाधान प्रदान करेंगी।
  • कंपनी के अनुसार इन बाइक्स में भरोसेमंद प्रदर्शन और कम स्वामित्व लागत से कोई समझौता नहीं किया गया है। साथ ही रोजाना की यात्रा से होने वाले कार्बन उत्सर्जन को कम करने में भी ये अहम भूमिका निभाएंगी।
  • कंपनी का दावा है कि यह लाइनअप भारत के उस राष्ट्रीय लक्ष्य को भी समर्थन देती है, जिसके तहत 2030 तक अर्थव्यवस्था की कार्बन तीव्रता में 45 प्रतिशत तक कमी लाने का लक्ष्य रखा गया है।

CEO ने क्या कहा?

  • कंपनी के सीईओ हर्ष वर्धन चितले ने कहा कि फ्लेक्स फ्यलू तकनीक से लैस स्प्लेंडर+ और एचएफ डीलक्स का लॉन्च स्वच्छ और टिकाऊ मोबिलिटी के प्रति कंपनी की प्रतिबद्धता को दर्शाता है। उन्होंने इसे हरित परिवहन की दिशा में महत्वपूर्ण कदम बताया है। साथ ही इसे उन्होंने भारतीय ऑटोमोबाइल उद्योग के लिए एक एतिहासिक उपलब्धि बताया।
  • उन्होंने कहा कि भारत अपनी जरूरत का 87 प्रतिशत से अधिक कच्चा तेल आयात करता है, जिस पर हर साल लगभग 22 लाख करोड़ रुपये खर्च होते हैं। उन्होंने कहा कि हाल के वैश्विक भू-राजनीतिक तनावों और पश्चिम एशिया में जारी संकट ने यह स्पष्ट कर दिया है कि भारत को ऊर्जा आत्मनिर्भरता की दिशा में तेजी से आगे बढ़ना होगा। ऐसे में भारत में निर्मित ईंधन और भारत में बनी तकनीक पर आधारित वाहन भविष्य का समाधान बन सकते हैं।

E85 ईंधन उपलब्ध होते ही बढ़ेंगे नए मॉडल

  • हर्षवर्धन चिताले ने बताया कि जैसे-जैसे देशभर में E85 जैसे उच्च इथेनॉल मिश्रण वाले ईंधन की उपलब्धता बढ़ेगी और पेट्रोल पंपों पर इसकी बिक्री शुरू होगी, कंपनी और अधिक फ्लेक्स-फ्यूल मॉडल बाजार में उतारेगी।
  • उन्होंने कहा कि कंपनी तकनीकी रूप से पूरी तरह तैयार है और अगले एक से दो वर्षों में अपने अधिकांश मॉडलों को फ्लेक्स-फ्यूल तकनीक से लैस कर सकती है। हालांकि इसकी गति सरकार की नीतियों, ईंधन की उपलब्धता और आर्थिक व्यवहार्यता पर निर्भर करेगी।

77 प्रतिशत तक कम होता है कार्बन मोनोऑक्साइड उत्सर्जन

  • कंपनी के अनुसार फ्लेक्स-फ्यूल तकनीक पर्यावरण संरक्षण के लिहाज से भी बेहद प्रभावी है। चिताले ने बताया कि इस मोटरसाइकिल से निकलने वाला कार्बन मोनोऑक्साइड उत्सर्जन BS6 मानकों वाले पारंपरिक वाहनों की तुलना में लगभग 77 प्रतिशत तक कम है। वहीं हाइड्रोकार्बन उत्सर्जन में भी करीब 14 प्रतिशत की कमी आती है।
  • उन्होंने कहा कि इथेनॉल आधारित ईंधन जैविक कार्बन चक्र का हिस्सा है। ईंधन के जलने पर जो कार्बन डाइऑक्साइड उत्सर्जित होती है, उसे पहले पौधे प्रकाश संश्लेषण की प्रक्रिया के दौरान अवशोषित कर चुके होते हैं। यही वजह है कि इसे कम-कार्बन और पर्यावरण अनुकूल ईंधन माना जाता है।

पूरी तरह स्वदेशी तकनीक से तैयार हुई बाइक

  • हीरो मोटोकॉर्प ने बताया कि इस मोटरसाइकिल की तकनीक पूरी तरह स्वदेशी है। इसका डिजाइन और विकास कंपनी के जयपुर स्थित अनुसंधान एवं विकास केंद्र में किया गया है। बाइक में आयातित पुर्जों का इस्तेमाल बेहद कम किया गया है।
  • कंपनी का मानना है कि यह तकनीक न केवल भारत की जरूरतों को पूरा करेगी, बल्कि भविष्य में वैश्विक बाजारों के लिए भी एक भारतीय समाधान के रूप में उभर सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed