Health Tips: इन दिनों तेज धूप और गर्मी ने सभी को परेशान कर रखा है। शरीर को स्वस्थ रखने के लिए जितना जरूरी है पौष्टिक आहार का सेवन करते रहना, उतना ही जरूरी है दिनभर में खूब पानी पीते रहना। पानी पीते रहने से न सिर्फ शरीर से विषैले तत्व बाहर निकलते हैं, साथ ही शरीर ऊर्जावान रहता है और किडनी स्टोन जैसी समस्याओं का जोखिम कम होता है।
Health Tips: तेज धूप और गर्मी में बीमार होने से बचने के लिए इन बातों का रखें ध्यान, ऐसे रखें शरीर को हाइड्रेट
- शरीर को स्वस्थ रखने के लिए जितना जरूरी है पौष्टिक आहार का सेवन करते रहना, उतना ही जरूरी है दिनभर में खूब पानी पीते रहना।
- गर्मी में शरीर से पानी तेजी से निकलता है, जिससे डिहाइड्रेशन का खतरा बढ़ जाता है।
डिहाइड्रेशन का बढ़ गया है खतरा
गर्मी में शरीर से पानी तेजी से निकलता है, जिससे डिहाइड्रेशन का खतरा बढ़ जाता है। इस स्थिति में दिल को ऑक्सीजन युक्त रक्त शरीर के अन्य अंगों तक पहुंचाने के लिए अधिक मेहनत करनी पड़ती है। डिहाइड्रेशन पसीने की क्षमता को सीमित करता है, जिससे शरीर का तापमान बढ़ सकता है और हीट स्ट्रोक का खतरा हो सकता है।
बहुत अधिक प्यास लगना डिहाइड्रेशन का संकेत है। इसे अनदेखा न करें और तरल पदार्थों का सेवन करते रहें।
शरीर में पानी की न होने पाए कमी
स्वास्थ्य विशेषज्ञ कहते हैं, फलों और सब्जियों में भी पानी मौजूद होता है, ये भी हाइड्रेशन में योगदान देती हैं। पसीने के साथ सोडियम और पोटैशियम जैसे इलेक्ट्रोलाइट्स भी तेजी से निकलते हैं, इसका भी ध्यान रखा जाना चाहिए। नारियल पानी, ओआरएस का घोल आदि शरीर में पानी और इलेक्ट्रोलाइट्स दोनों की कमी को पूरा करने में मदद करते हैं।
हाइड्रेशन के लिए इन चीजों का भी कर सकते हैं सेवन
- नारियल पानी शरीर को हाइड्रेट रखने के लिए सबसे अच्छा उपाय है। इसमें सोडियम, पोटैशियम और मैग्नीशियम जैसे इलेक्ट्रोलाइट्स प्राकृतिक रूप से मौजूद होते हैं। एक गिलास (240 मिलीलीटर) में 23-25 कैलोरी होती है।
- एक गिलास नींबू पानी में सिर्फ 5 कैलोरी होती है और यह हाइड्रेशन के लिए बेहतरीन है।
- छाछ पीना भी अच्छी विकल्प है। एक गिलास (240 मिलीलीटर) छाछ में 98 कैलोरी होती है और यह सुरक्षित विकल्प है।
-------------
नोट: यह लेख मेडिकल रिपोर्टस से एकत्रित जानकारियों के आधार पर तैयार किया गया है।
अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।

कमेंट
कमेंट X