फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

मोहब्बत में पड़ने से पहले पढ़ ले ये समाचार, प्यार भी बना सकता है आपको बीमार!

Mon, 17 Feb 2020 05:27 PM IST
ललित फुलारा लाइफस्टाइल डेस्क,अमर उजाला,नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क,अमर उजाला,नई दिल्ली Published by: ललित फुलारा Updated Mon, 17 Feb 2020 05:27 PM IST
विज्ञापन
How your body reacts when you fall in love
Relationship - फोटो : Pixabay

प्यार आपको खुशी ही नहीं देता है बल्कि बीमार भी कर सकता है। जी हां। यह एकदम सच है और कई शोधों में इस बात को बताया गया है कि जब हम मोहब्बत में होते हैं तो हमारा शरीर किस तरह की प्रतिक्रिया देता है। प्यार के नशे के बारे में आपने फिल्मों में देखा होगा और किताबों में पढ़ा होगा, जो कि एकदम सच है और यह दिमाग को नियंत्रित कर लेता है। अगली स्लाइड में पढ़िए कैसे प्यार आपको बीमार कर सकता है...



 

How your body reacts when you fall in love
लाइफस्टाइल - फोटो : file photo

जब हम किसी के मोहब्बत में पड़ते हैं तो हमारे दिमाग में कई तरह के रसायन रिलीज होते हैं। ये रसायन डोपामाइन, ऑक्सिटोसिन, ऐड्रनलिन और वैसोप्रेसिन जैसे होते हैं जो कि हमारे मूड को सही और खराब करने के लिए जिम्मेदार हैं। जैसे ही ये रसायन रिलीज होते हैं तो हमें प्यार की लत, नशे की तरह लग जाती है।

 

How your body reacts when you fall in love
relationship - फोटो : pixa

प्यार का भी एक नशा होता है जिसे वैज्ञानिकों ने भी माना है। दस साल पहले अमेरिका के न्यूज जर्सी स्थित रटगर्स यूनिवर्सिटी ने अपने एक अध्ययन में कहा था कि प्यार एक तरह का नशा होता है जो कि दिमाग के उन हिस्सों को पूरी तरह से अपने नियंत्रण में ले लेते हैं जिनसे आप निर्णय लेते हैं।
 

विज्ञापन
विज्ञापन
How your body reacts when you fall in love
relationship - फोटो : pixa

ये ही वजह है कि प्यार होने पर आप अक्सर अपने प्रेमी और प्रेमिका के ही ख्याल में खोए रहते हैं। आपको उसके सिवाय और कुछ नहीं सूझता है। प्यार में भूख और प्यास भी नहीं लगती और न ही नींद आती है। ये इस वजह से होता है जैसे ही हम किसी के प्यार में पड़ते हैं तो हमारे शरीर में मौजूद स्ट्रेस हार्मोन कॉर्टिसोल रक्त वहिकाओं के जरिए हमारे शरीर में पहुंच जाते हैं। इसकी वजह से हमें भूख भी नहीं लगती है।

विज्ञापन
How your body reacts when you fall in love
relationship - फोटो : pixa
इस शोध में बताया गया कि प्यार में इसी वजह से हर वक्त एक-दूसरे के करीब रहने के ख्याल आते हैं और भावनाएं जोर मारने लगती हैं। 

 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed