Hindi News
›
Video
›
Haryana
›
Fatehabad News
›
Two-hour lockout at the Municipal Council office in Tohana, Fatehabad, in protest against the government's failure to fulfill promises
{"_id":"6a83eb757b03c17db60e1173","slug":"video-two-hour-lockout-at-the-municipal-council-office-in-tohana-fatehabad-in-protest-against-the-governments-failure-to-fulfill-promises-2026-08-18","type":"video","status":"publish","title_hn":"फतेहाबाद के टोहाना में सरकार की वादाखिलाफी के विरोध में नगर परिषद कार्यालय में 2 घंटे तालाबंदी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फतेहाबाद के टोहाना में सरकार की वादाखिलाफी के विरोध में नगर परिषद कार्यालय में 2 घंटे तालाबंदी
हरियाणा सरकार पर वादे पूरे न करने का आरोप लगाते हुए नगर पालिका कर्मचारी संघ हरियाणा से संबंधित समस्त कर्मचारी संघ ने मंगलवार को नगर परिषद कार्यालय के मुख्य गेट पर तालाबंदी की।
नगर पालिका कर्मचारी संघ की इकाई द्वारा जारी कार्यक्रम के सुबह 10 बजे से 12 बजे तक होने वाली कार्यालय की गेटबंदी शुरू की गई। कर्मचारियों ने हरियाणा सरकार मुर्दाबाद" के नारे लगाते हुए सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया। संघ ने कहा कि लंबे समय से लंबित मांगों को लेकर सरकार लगातार वादाखिलाफी कर रही है, जिससे मजबूरन आंदोलन का रास्ता अपनाना पड़ा।
इकाई प्रधान रविंदर, सचिव कुलदीप और कोषाध्यक्ष सुभाष चंद्र ने सभी विभागों की यूनियनों से आंदोलन में शामिल होने की अपील की। उन्होंने बताया कि हड़ताल अभी जारी रहेगी।
इसी कड़ी में दोपहर 3:30 बजे मंत्री विपुल गोयल का पुतला भी फूंका जाएगा। ब्लॉक प्रधान कृष्ण कुमार, ब्लॉक सचिव कुलदीप शर्मा और ब्लॉक कोषाध्यक्ष विनोद सिल्ला ने कहा कि जब तक मांगे नहीं मानी जातीं, संघर्ष जारी रहेगा। तालाबंदी के कारण दो घंटे तक कार्यालय में आमजन के काम प्रभावित हुए।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।