फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Grain market workers raise demands regarding employment and wage payments

Fatehabad News: अनाज मंडी मजदूरों ने उठाईं रोजगार और मजदूरी भुगतान की मांग

Mon, 17 Aug 2026 11:16 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद Updated Mon, 17 Aug 2026 11:16 PM IST
विज्ञापन
Grain market workers raise demands regarding employment and wage payments
मार्किट कमेटी में मांगों का ज्ञापन देते जाते हुए मजदूर संगठन ,स्त्रोत स्वयं
रतिया। अनाज मंडी के मजदूरों ने अपनी मांगों को लेकर मार्केट कमेटी सचिव राज कुमार और चेयरमैन राजू मेहता को ज्ञापन सौंपा। इंकलाबी नौजवान सभा हरियाणा के राज्य अध्यक्ष गुरप्रीत गोपी ने मजदूरों की मांगें रखीं।
विज्ञापन

मजदूरों ने कहा कि समर्थन मूल्य पर खरीदा जाने वाला परमल धान सीधे शेलरों में न भेजा जाए। धान पहले मंडी में लाया जाए। इससे मजदूरों को काम मिल सकेगा। उन्होंने सरकार की ओर से निर्धारित 19.85 रुपये प्रति 35 किलो बैग मजदूरी सीधे मजदूरों के बैंक खातों में भेजने की मांग की।
विज्ञापन

मजदूरों ने ऑनलाइन पंजीकरण पोर्टल बनाने की मांग भी रखी। इससे मजदूरी भुगतान में पारदर्शिता आएगी। बिचौलियों की भूमिका भी खत्म होगी। मजदूरों ने प्रशासन से समस्याओं का जल्द समाधान करने की मांग की। इस अवसर पर हरियाणा मजदूर यूनियन के प्रतिनिधि राजा सिंह, दीपक, बब्बू रतिया, बाबू सिंह और सूखा सहित कई मजदूर मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed