फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Disturbed by the stench rising from the garbage, the traders' association appealed to the SDM

Fatehabad News: कूड़े से उठती बदबू से परेशान व्यापार मंडल ने एसडीएम के समक्ष लगाई गुहार

Mon, 17 Aug 2026 11:05 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद Updated Mon, 17 Aug 2026 11:05 PM IST
विज्ञापन
Disturbed by the stench rising from the garbage, the traders' association appealed to the SDM
डांगरा रोड पर लगे गंदगी के ढेर।
टोहाना। नगर परिषद के सफाई कर्मचारियों की हड़ताल से शहर की सफाई व्यवस्था चरमरा गई है। जगह-जगह कूड़े के ढेर लगे हैं। बदबू से लोगों और दुकानदारों को परेशानी हो रही है। हरियाणा व्यापार मंडल ने सोमवार को एसडीएम आकाश शर्मा को ज्ञापन सौंपा। व्यापार मंडल ने जल्द समाधान की मांग की।
विज्ञापन

प्रधान संदीप अग्रवाल के नेतृत्व में दिए ज्ञापन में कहा गया कि सफाई कर्मचारी कई दिनों से हड़ताल पर हैं। इससे गली-मोहल्लों में कूड़ा जमा हो गया है। घरों से कूड़ा उठाने की व्यवस्था भी प्रभावित है। इसका असर आमजन और दुकानदारों पर पड़ रहा है। व्यापार मंडल ने कहा कि गंदगी और बदबू से बीमारियां फैलने का खतरा बढ़ गया है।
विज्ञापन

शहर में मलेरिया के मामले भी सामने आ रहे हैं। कई स्थानों पर गंदगी के ढेर लगे हैं। व्यापार मंडल का आरोप है कि डोर-टू-डोर कूड़ा उठाने वाले कर्मचारियों और ट्रैक्टर चालकों को भी कूड़ा उठाने से रोका जा रहा है। इससे स्थिति और बिगड़ गई है। व्यापार मंडल ने चेतावनी दी कि जल्द सफाई व्यवस्था दुरुस्त नहीं हुई तो प्रशासन के खिलाफ प्रदर्शन किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed