{"_id":"6a834727d0bec88aef0ec4d4","slug":"sanitation-workers-say-strike-to-continue-until-demands-are-met-fatehabad-news-c-127-1-ftb1011-159432-2026-08-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehabad News: सफाईकर्मी बोले- मांगें लागू होने तक हड़ताल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehabad News: सफाईकर्मी बोले- मांगें लागू होने तक हड़ताल
विज्ञापन
रतिया नगर पालिका रतिया के प्रांगण में हड़ताल करते हुए कर्मचारी : संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रतिया। नगरपालिका कर्मचारी और अग्निशमन विभाग के कर्मचारियों की हड़ताल सोमवार को 12वें दिन भी जारी रही। नगरपालिका, बिल्डिंग और अग्निशमन विभाग के कर्मचारियों ने एकजुट होकर काम बंद रखा। इससे शहर में सफाई और अन्य काम प्रभावित हो रहे हैं।
नगरपालिका परिसर में कर्मचारियों ने सरकार से 13 मई को हुए समझौते को लागू करने की मांग की। नगरपालिका इकाई प्रधान भूप सिंह और अग्निशमन विभाग के जिला प्रधान रघुवीर डांगरा ने कर्मचारियों की मांगें रखीं।
उन्होंने कहा कि कच्चे कर्मचारियों और सफाई कर्मचारियों को पक्का किया जाए। ठेके पर कार्यरत सफाई कर्मचारियों और सीवरमैन को तृतीय श्रेणी के पदों पर समायोजित किया जाए। कर्मचारियों ने लंबित मांगों का जल्द समाधान करने की मांग की।
विज्ञापन
हड़ताल से शहर की सफाई व्यवस्था प्रभावित होने की आशंका है। कूड़ा उठान और सीवर सफाई का काम भी प्रभावित हो रहा है। अन्य विकास कार्यों पर भी असर पड़ रहा है। कर्मचारियों ने चेतावनी दी कि मांगें लागू होने तक हड़ताल जारी रहेगी।