सब्सक्राइब करें

Coronavirus: चाय-हरड़ से हो सकता है कोरोना का उपचार, स्वास्थ्य मंत्री ने भी साझा की आईआईटी दिल्ली की स्टडी 

लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: निलेश कुमार Updated Sat, 04 Jul 2020 10:29 AM IST
विज्ञापन
IIT Delhi study Coronavirus: Haritaki and Tea extracts may act as potential therapeutic options against COVID-19:
कोरोना वायरस के उपचार में प्रभावी हो सकती है चाय-हरड़ - फोटो : Twitter@Dr. Harshwardhan

कोराना वायरस के बढ़ते संक्रमण को रोकने के लिए दुनियाभर के देशों में स्वास्थ्य विशेषज्ञ और वैज्ञानिक शोधरत हैं। इसकी वैक्सीन और दवा तैयार करने को लेकर पिछले कुछ दिनों में कई अच्छी खबरें भी सामने आई हैं। वहीं दूसरी ओर आयुर्वेद के जरिए भी कोरोना को मात देने के विकल्प तलाशे जा रहे हैं। आयुष मंत्रालय की ओर से कई तरह की औषधि को लेकर शोध कराए जा रहे हैं। इस बीच दिल्ली आईआईटी यानी भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान, दिल्ली के हालिया शोध अध्ययन में सामने आया है कि चाय और हरड़ भी कोरोना से लड़ने में मदद करती है। शोधकर्ताओं के मुताबिक, कोरोना काल में लोगों को इसका नियमित सेवन करना चाहिए। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ. हर्षवर्धन ने भी इस शोध की सराहना की है। 

IIT Delhi study Coronavirus: Haritaki and Tea extracts may act as potential therapeutic options against COVID-19:
चाय बागान(File Photo) - फोटो : सोशल मीडिया
  • आईआईटी दिल्ली ने नये शोध में यह खुलासा किया है कि चाय और हरड़ के नाम से जानी जाने वाली हरीतकी को कोरोना वायरस संक्रमण के उपचार के लिए विकल्प के तौर पर लिया जा सकता है। मालूम हो कि वैकल्पिक उपचार पद्धति में औषधीय गुणों वाले पौधे महत्वूपर्ण भूमिका अदा करते हैं। आयुर्वेद में कई ऐसी औषधियां उपलब्ध है। 
IIT Delhi study Coronavirus: Haritaki and Tea extracts may act as potential therapeutic options against COVID-19:
चाय-हरड़ को लेकर आईआईटी, दिल्ली ने किया है शोध - फोटो : Twitter

ब्लैक टी, ग्रीन टी और हरड़ 

  • आईआईटी दिल्ली में कुसुम स्कूल ऑफ बॉयोलॉजिकल साइंसेज के प्राध्यापक प्रो. अशोक कुमार पटेल के नेतृत्व में यह शोध अध्ययन हुआ है। इसमें यह पता चला कि चाय(ब्लैक और ग्रीन टी) और हरीतकी में वायरस के खिलाफ प्रतिरोधी गुण मौजूद हैं, जो कोविड-19 के उपचार में विकल्प के तौर पर अपनाए जा सकते हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
IIT Delhi study Coronavirus: Haritaki and Tea extracts may act as potential therapeutic options against COVID-19:
Coronavirus Treatment - फोटो : Twitter

3सीएलप्रो प्रोटीज को क्लोन कर प्रयोग

  • प्रो. पटेल ने इस शोध अध्ययन के लिए 51 औषधीय पौधों की जांच की। उन्होंने कहा कि हमारी टीम ने औषधीय पौधों का प्रयोग किया। हमने प्रयोगशाला में वायरस के एक मुख्य प्रोटीन 3सीएलप्रो प्रोटीज को क्लोन किया और फिर प्रयोग के दौरान पाया कि ब्लैक टी और ग्रीन टी और हरीतकी वायरस की मुख्य प्रोटीन की गतिविधि रोक पाने में सक्षम हैं।
विज्ञापन
IIT Delhi study Coronavirus: Haritaki and Tea extracts may act as potential therapeutic options against COVID-19:
Research (File Photo) - फोटो : Pixabay
वायरस के मुख्य प्रोटीन को कम करने में कारगर
  • प्रो. पटेल के मुताबिक, चाय और हरीतकी में मौजूद गैलोटिनिन वायरस के मुख्य प्रोटीन को कम करने में बहुत ही असरदार है। यह शोध करने वाली टीम में प्रो. पटेल के साथ मोरारजी देसाई राष्ट्रीय योग केंद्र की आयुर्वेदिक वैद्य डॉ मंजू सिंह, पीएचडी छात्र सौरभ उपाध्याय, प्रवीण कुमार त्रिपाठी, पोस्ट डॉक्टरेट डॉ. शिवा राघवेंद्र, रिसर्च फेलो मोहित भारद्वाज शामिल थे। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed