सब्सक्राइब करें

सावधान: जामुन खाने के बाद तुरंत इन चीजों के सेवन से बचें, पाचन सहित कई तरह की समस्याओं का बढ़ सकता है खतरा

हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अभिलाष श्रीवास्तव Updated Tue, 28 Jun 2022 03:58 PM IST
विज्ञापन
Jamun Side Effects, Foods To Avoid With Jamun Fruit Health Tips In Hindi
जामुन को लेकर सावधानियां - फोटो : Istock

जामुन, बरसात के मौसम में मिलने वाले सबसे फायदेमंद फलों में से एक है। काले रंग के ये छोटे-छोटे फल कई प्रकार की पोषकता को समाहित किए होते हैं। अध्ययनों से पता चलता है कि एनीमिया की समस्या से परेशान लोगों के लिए जामुन का सेवन करना काफी फायदेमंद हो सकता है। यह आयरन, पोटेशियम, विटामिन-सी, प्रोटीन, कार्बोहाइड्रेट और मैग्नीशियम का बहुत अच्छा स्रोत है। चूंकि इस फल में कैलोरी बहुत कम होती है ऐसे में यह सेहत के लिए कई प्रकार से लाभप्रद हो सकता है। कुछ अध्ययनों से पता चलता है कि डायबिटीज की समस्या में भी जामुन का सेवन करना आपको गजब के स्वास्थ्य लाभ दे सकता है।



हालांकि जामुन के सेवन को लेकर दादी-नानी कई प्रकार की सावधानियों को लेकर हमेशा अलर्ट करती रही हैं। जामुन के साथ क्या खाना-पीना चाहिए, यह भी बड़ा मुद्दा रहा है। हालांकि इन दावों को लेकर मेडिकल साइंस की तरफ कोई विशेष प्रतिक्रिया नहीं रही है।

आइए जानते हैं कि जामुन के साथ या जामुन खाने के बाद क्या नहीं खाना-पीना चाहिए, इसको लेकर क्या कहा जाता रहा है?

Trending Videos
Jamun Side Effects, Foods To Avoid With Jamun Fruit Health Tips In Hindi
जामुन खाकर पानी पीने के नुकसान - फोटो : istock

तुरंत पानी न पिएं

जामुन खाने के बाद तुरंत पानी पीने से घर के वरिष्ठ रोकते रहे हैं। माना जाता है कि जामुन खाने के तुरंत बाद पानी पीना कई तरह की स्वास्थ्य समस्याओं का कारण बन सकता है। विशेषकर इसे पाचन की समस्याओं को बढ़ाने वाला माना जाता रहा है। जामुन खाने के बाद तुरंत पानी पी लेने से दस्त और अपच जैसी समस्याएं उत्पन्न हो सकती हैं। ऐसे में जामुन खाने के 30-40 मिनट बाद ही पानी पीने की सलाह दी जाती है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Jamun Side Effects, Foods To Avoid With Jamun Fruit Health Tips In Hindi
जामुन के साइड-इफेक्ट्स के बारे में जानिए - फोटो : iStock

खाली पेट न खाएं जामुन

जामुन को खाली पेट खाना सेहत के लिए हानिकारक हो सकता है। जामुन स्वाद में खट्टा होता है इसलिए सुबह बिना कुछ खाएं इसके सेवन से एसिडिटी, पेट दर्द और जलन जैसी समस्या हो सकती है। जामुन पाचन में मददगार माना जाता है हालांकि खाना खाने के बाद ही इसके सेवन की सलाह दी जाती है। 

Jamun Side Effects, Foods To Avoid With Jamun Fruit Health Tips In Hindi
जामुन के साथ न पिएं दूध - फोटो : istock

डेयरी उत्पादों को लेकर सलाह

जामुन खाने के तुरंत बाद दूध पीना या डेयरी उत्पादों का सेवन भी सेहत के लिए कई प्रकार से हानिकारक हो सकता है। जामुन खाने के तुरंत बाद दूध पीने से गैस, अपच और पेट दर्द जैसी पाचन संबंधी समस्याएं होने की आशंका होती है। डेयरी उत्पादों में पाए जाने वाले तत्व जामुन के साथ रिएक्ट करके मेटाबॉलिज्म और पाचन क्रियाओं पर असर डाल सकते हैं, ऐसे में सभी लोगों को इससे संबंधित सावधानी बरतते रहना चाहिए।

विज्ञापन
Jamun Side Effects, Foods To Avoid With Jamun Fruit Health Tips In Hindi
जामुन के साइड-इफेक्ट्स क्या हैं? - फोटो : istock

जामुन के साइड-इफेक्ट्स

वैसेतो माना जाता रहा है कि जामुन पाचन संबंधी कई तरह की समस्याओं को ठीक करने में कारगर है लेकिन इसके अधिक सेवन से कब्ज होने का खतरा हो सकता है। कुछ अध्ययनों में इसके त्वचा से संबंधित दुष्प्रभावों के बारे में बताया गया है। विशेषज्ञ कहते हैं यदि आपको पिंपल्स सहित त्वचा संबंधी किसी भी तरह की समस्या है तो ऐसे में जामुन के सेवन को लेकर सावधानी बरतनी चाहिए। जामुन खाने से त्वचा पर संभावित साइड-इफेक्ट्स का खतरा रहता है।


--------------
नोट: यह लेख मेडिकल रिपोर्ट्स और स्वास्थ्य विशेषज्ञों की सुझाव के आधार पर तैयार किया गया है। 

अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed