पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
फ्री ई-पेपर
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Health Risk: किचन की ये चीजें बढ़ा सकती हैं कैंसर का खतरा, कहीं आप भी तो नहीं कर रहे इस्तेमाल?

Sat, 27 Jun 2026 08:22 PM IST
अभिलाष श्रीवास्तव हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अभिलाष श्रीवास्तव Updated Sat, 27 Jun 2026 08:22 PM IST
सार

वैज्ञानिक शोध बताते हैं कि हमारे किचन की कुछ आदतें और यहां मौजूद कुछ चीजें लंबे समय में स्वास्थ्य के लिए नुकसानदायक साबित हो सकती हैं। इससे कैंसर तक का खतरा हो सकता है।

विज्ञापन
kitchen items can elevate cancer risk Plastic Containers and  Non-Stick Cookware risk
किचन की खतरनाक चीजें - फोटो : Amarujala.com/AI

कैंसर दुनियाभर में तेजी से बढ़ती जानलेवा बीमारी है, जिसके मामले अब कम उम्र के लोगों में भी बढ़ते जा रहे हैं। अक्सर हम सोचते हैं कि कैंसर सिर्फ तंबाकू, शराब या प्रदूषण से होता है, लेकिन सच्चाई इससे कहीं ज्यादा व्यापक है। रोजाना इस्तेमाल होने वाली कई चीजें भी शरीर में ऐसे रसायनों को बढ़ा सकती हैं, जो कैंसर का खतरा बढ़ाने वाली हो सकती हैं।



क्या आप जानते हैं कि जिस किचन में आपके लिए पसंदीदा खाना बनाया जाता है, वहां भी रोजाना हम कई ऐसी चीजों का इस्तेमाल करते रहते हैं जो कैंसर का कारण बन सकती हैं? सुनने में यह डरावना लग सकता है, लेकिन शोध बताते हैं कि हमारे किचन में मौजूद कुछ आदतें और कुछ चीजें लंबे समय में स्वास्थ्य के लिए नुकसानदायक साबित हो सकती हैं।

kitchen items can elevate cancer risk Plastic Containers and  Non-Stick Cookware risk
बार-बार इस्तेमाल होने वाला तेल - फोटो : Adobe

मेडिकल रिपोर्ट्स से पता चलता है कि कैंसर के लिए आमतौर पर आनुवंशिक कारण, खराब जीवनशैली, खानपान और पर्यावरण में अशुद्धि बड़ी भूमिका निभाते हैं। लेकिन किचन में मौजूद कैंसर का कारण बनने वाली चीजों पर अक्सर किसी का ध्यान नहीं जाता है। आइए ऐसी ही कुछ चीजों के बारे में जान लेते हैं जो सेहत के लिए गंभीर रूप से खतरनाक हो सकती हैं।

बार-बार इस्तेमाल किया गया तेल नुकसानदायक

एक ही तेल को बार-बार तेज आंच पर गर्म करने से उसमें ऑक्सीडेशन होता है और हानिकारक एल्डिहाइड्स व अन्य  रासायनिक यौगिक बनने लगते हैं। 
 

  • ये यौगिक शरीर में ऑक्सीडेटिव स्ट्रेस और सूजन को बढ़ा सकते हैं, जो कई क्रॉनिक बीमारियों का बड़ा जोखिम कारक है। 
  • बार-बार इस्तेमाल किया गया तेल स्वाद और पोषण दोनों को प्रभावित करता है। 
  • होटल या सड़क किनारे मिलने वाले डीप फ्राइड खाद्य पदार्थों से इसका खतरा अधिक देखा जाता है।
kitchen items can elevate cancer risk Plastic Containers and  Non-Stick Cookware risk
प्लास्टिक का टिफिन - फोटो : Adobe Stock

प्लास्टिक कंटेनर में रखते हैं गर्म खाना?

प्लास्टिक को तमाम अध्ययनों में सेहत के लिए खतरनाक बताया गया है। प्लास्टिक कंटेनर में गर्म भोजन रखना या इसका माइक्रोवेव में इस्तेमाल सुरक्षित नहीं होता। 
 

  • अधिक तापमान पर प्लास्टिक से कुछ रसायन भोजन में मिल सकते हैं। इसलिए केवल फूड-ग्रेड और माइक्रोवेव-सेफ कंटेनर ही उपयोग करने चाहिए।
  • यदि कंटेनर पुराना, खरोंच वाला या टूटा हुआ है, तो उसे बदल देना बेहतर है। 
  • गर्म भोजन को कांच या स्टील के बर्तनों में रखना अधिक सुरक्षित माना जाता है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
kitchen items can elevate cancer risk Plastic Containers and  Non-Stick Cookware risk
नॉन स्टिक बर्तनों के नुकसान - फोटो : Freepik.com

नॉन-स्टिक बर्तनों इस्तेमाल करते हैं आप?

नॉन-स्टिक बर्तनों के इस्तेमाल भी सेहत के लिए नुकसानदायक हो सकता है। इन्हें अत्यधिक तापमान पर गर्म करना खतरनाक है। 
 

  • बहुत अधिक गर्म होने पर कोटिंग खराब हो सकती है और धुआं निकलने लगता है। यदि बर्तन की कोटिंग उखड़ गई हो या उसमें गहरी खरोंचें हों, तो उसे बदल देना चाहिए। 
  • लकड़ी या सिलिकॉन के स्पैटुला का उपयोग करने से कोटिंग लंबे समय तक सुरक्षित रहती है।



फफूंद लगे मसाले और अनाज हैं खतरनाक

अगर मसाले, मूंगफली, मक्का या अनाज में नमी के कारण फफूंद लग गए हैं तो उसे तुरंत फेंक दें। कुछ प्रकार के फफूंद अफ्लाटॉक्सिन जैसे विषैले पदार्थ बना सकते हैं। लंबे समय तक इनका सेवन स्वास्थ्य के लिए हानिकारक हो सकता है। यह लिवर संबंधी गंभीर जोखिमों का कारण भी बन सकता है। 



--------------
नोट: यह लेख मेडिकल रिपोर्टस के आधार पर तैयार किया गया है।

अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed