फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

खानपान ही नहीं, इन चार वजहों से भी आप हो सकते हैं मोटापे के शिकार

Sat, 22 Feb 2020 02:15 PM IST
ललित फुलारा लाइफस्टाइल डेस्क,अमर उजाला,नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क,अमर उजाला,नई दिल्ली Published by: ललित फुलारा Updated Sat, 22 Feb 2020 02:15 PM IST
विज्ञापन
know some reasons you might be gaining weight
मोटापा

आपका वजन अगर लगातार बढ़ रहा है तो इसकी वजह खानपान ही नहीं बल्कि कुछ और भी हो सकता है। दरअसल, वजन बढ़ने की कई वजहें होती हैं जिनके बारे में हमें पता भी नहीं होता। वजन सिर्फ ज्यादा खाने और बाहर के खाने से ही नहीं बल्कि कई दूसरी वजहों से भी बढ़ सकता है। अगर आपका वजन लगातार बढ़ रहा है, तो फौरन डॉक्टर की सलाह लें क्योंकि इसकी कई वजहें हो सकती हैं। आइए जानते हैं किन-किन वजहों से बढ़ सकता है आपका वजन..

know some reasons you might be gaining weight
obesity

दवाओं के साइड इफेक्ट से भी आपका वजन बढ़ सकता है। अगर आप संतुलित भोजन ले रहे हैं और उसके बाद भी आपका वजन बढ़ रहा है तो इसकी वजह दवाओं का साइड इफेक्ट हो सकता है। दरअसल, अगर आप तनाव में है और एंटीडिप्रेशन दवाएं ले रहे हैं तब भी आपका वजन बढ़ सकता है।

know some reasons you might be gaining weight
obesity

गर्भनिरोधक गोलियों से भी वजन बढ़ता है। डॉक्टर होली लॉफ्टन कहते हैं कि गर्भनिरोधक गोलियों के साइड इफेक्ट से भी वजन बढ़ता है। इन गोलियों में हार्मोंस की मात्रा कम होती है और इसके परिणामस्वरूप इनकी वजह से वजन बढ़ता है। 


 
विज्ञापन
विज्ञापन
know some reasons you might be gaining weight
मोटापा

हार्मोन की गड़बड़ी से भी आपको वजन घट और बढ़ सकता है। हार्मोन वो कैमिकल होते हैं जो शरीर के फंक्शन्स को कंट्रोल करते हैं। अगर खानपान और डाइट पर कंट्रोल के बाद भी लगातार आपका वजन बढ़ रहा है तो इसकी वजह हार्मोन में गड़बड़ी हो  सकती है।

विज्ञापन
know some reasons you might be gaining weight
मोटापा - फोटो : Pixabay

डॉक्टर होली लॉफ्टन का कहना है कि वजन बढ़ना आनुवांशिक भी है। अगर आपके माता-पिता मोटापे के शिकार हैं तो आपको भी मोटापा सता सकता है। आपने अक्सर देखा होगा कि जिन लोगों के माता-पिता मोटापे के शिकार होते हैं, बच्चों को भी यह समस्या हो जाती है। इसके अलावा, अगर आप तनाव में जी रहे हैं तब भी आपका वजन बढ़ सकता है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed