फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Kidney Health Care: ये लक्षण बार-बार दिख रहे हैं तो तुरंत करा लें किडनी की जांच, वरना खड़ी होगी बड़ी परेशानी

Wed, 19 Aug 2026 03:45 PM IST
Shruti Gaur हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Shruti Gaur Updated Wed, 19 Aug 2026 03:45 PM IST
सार

Kidney Health Care: कुछ परेशानियां ऐसी होती हैं, जो बार-बार होने पर ये संकेत देती है कि आगे चलकर आपकी किडनी खराब हो सकती है। आइए इन्हीं दिक्कतों के बारे में आपको बताते हैं। 

विज्ञापन
Kidney Health Care these problems causes of kidney damage in adults
किडनी की बीमारी के संकेत - फोटो : AI
Kidney Health Care: किडनी हमारे शरीर के सबसे महत्वपूर्ण अंगों में से एक है, जो खून से अपशिष्ट पदार्थ और अतिरिक्त पानी को बाहर निकालने के साथ-साथ शरीर में मिनरल्स का संतुलन बनाए रखने और ब्लड प्रेशर को नियंत्रित करने में भी भूमिका निभाती है। समस्या यह है कि किडनी से जुड़ी कई बीमारियां शुरुआती दौर में कोई खास लक्षण नहीं देतीं। 


इसलिए अगर नीचे लेख में दी गई कुछ समस्याएं लंबे समय से है या बार-बार सामने आ रही है, तो इसे नजरअंदाज करने के बजाय डॉक्टर से सलाह लेना जरूरी है। समय पर जांच से किडनी की समस्या का पता लगाकर उसके बढ़ने की रफ्तार को कम किया जा सकता है। 
 
Kidney Health Care these problems causes of kidney damage in adults
किडनी की बीमारी के संकेत - फोटो : Freepik.com
किन परेशानियों को नहीं करना चाहिए नजरअंदाज?

1. बार-बार पेशाब आना या पेशाब के पैटर्न में बदलाव

सामान्य से अधिक या कम पेशाब आना कई कारणों से हो सकता है। लेकिन अगर यह लगातार बना रहे, खासकर रात में बार-बार पेशाब आए, तो डॉक्टर से जांच कराना उचित है। 

2. पेशाब में झाग दिखाई देना

लगातार झागदार पेशाब यूरिन में प्रोटीन आने का संकेत हो सकता है। इसे बार-बार देखने पर यूरिन टेस्ट के बारे में डॉक्टर से सलाह लें। 
 
Kidney Health Care these problems causes of kidney damage in adults
किडनी की बीमारी के संकेत - फोटो : Freepik.com

3. पैरों, टखनों या चेहरे पर सूजन

जब किडनी शरीर से अतिरिक्त पानी और नमक को पर्याप्त रूप से बाहर नहीं निकाल पाती, तो शरीर में फ्लूइड जमा होने से सूजन हो सकती है। 

4. लगातार थकान और कमजोरी

किडनी की बीमारी बढ़ने पर थकान, कम ऊर्जा और ध्यान केंद्रित करने में परेशानी जैसी शिकायतें हो सकती हैं। हालांकि इन लक्षणों के कई अन्य कारण भी हो सकते हैं। 

 
विज्ञापन
विज्ञापन
Kidney Health Care these problems causes of kidney damage in adults
किडनी की बीमारी के संकेत - फोटो : Adobe stock
5. भूख कम लगना, जी मिचलाना

एडवांस्ड किडनी डिजीज में भूख कम लगना, मतली या उल्टी जैसी समस्या हो सकती है। ऐसे लक्षण लगातार रहें तो चिकित्सकीय सलाह जरूरी है। 

6. त्वचा में खुजली या रूखापन

किडनी की कार्यक्षमता काफी कम होने पर त्वचा में खुजली और रूखापन जैसी समस्या देखी जा सकती है। 
 
 
विज्ञापन
Kidney Health Care these problems causes of kidney damage in adults
किडनी की बीमारी के संकेत - फोटो : Freepil.com

किन लोगों को ज्यादा सावधान रहना चाहिए?

डायबिटीज, हाई ब्लड प्रेशर, हृदय रोग, मोटापा, परिवार में किडनी फेलियर का इतिहास, उम्र बढ़ना जैसे कारण CKD के जोखिम को बढ़ा सकते हैं।

 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed