{"_id":"6a855a0bb86e30d209015743","slug":"hemoglobin-kaise-badhaye-hindi-hemoglobin-badhane-ke-liye-kaun-sa-juice-piye-2026-08-19","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Hemoglobin Kaise Badhaye: कम हीमोग्लोबिन वालों के लिए वरदान है ये जूस! जानें कब और कैसे पिएं","category":{"title":"Health & Fitness","title_hn":"हेल्थ एंड फिटनेस","slug":"fitness"}}
Hemoglobin Kaise Badhaye: कम हीमोग्लोबिन वालों के लिए वरदान है ये जूस! जानें कब और कैसे पिएं
Wed, 19 Aug 2026 01:12 PM IST
Shruti Gaur
हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Shruti Gaur
Updated Wed, 19 Aug 2026 01:12 PM IST
सार
Hemoglobin Kaise Badhaye: अगर आपके शरीर में भी हीमोग्लोबिन कम है, तो अपनी डाइट में ये खास जूस शामिल करें। ये आपकी सेहत को और दुरुस्त बनाएगा।
विज्ञापन
हीमोग्लोबिन कम होने पर क्या पिएं?
- फोटो : AI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Hemoglobin Kaise Badhaye: हीमोग्लोबिन शरीर के अलग-अलग हिस्सों तक ऑक्सीजन पहुंचाने का काम करता है, इसलिए इसका सामान्य स्तर बनाए रखना बेहद जरूरी है। अगर ब्लड टेस्ट में हीमोग्लोबिन कम आया है, तो खान-पान पर विशेष ध्यान देना चाहिए। डाइट में आयरन और दूसरे जरूरी पोषक तत्वों से भरपूर चीजें शामिल करने से शरीर को जरूरी पोषण मिल सकता है।
हीमोग्लोबिन कम होने पर क्या पिएं?
- फोटो : Freepik.com
चुकंदर का जूस क्यों है खास?
चुकंदर में कई जरूरी पोषक तत्व पाए जाते हैं और इसे हेल्दी डाइट का हिस्सा माना जाता है। इसमें मौजूद नाइट्रेट शरीर में ब्लड फ्लो को बेहतर बनाने में मदद कर सकता है। चुकंदर में फोलेट और कुछ मात्रा में आयरन भी पाया जाता है। हालांकि, सिर्फ चुकंदर का जूस पीने से हीमोग्लोबिन तेजी से बढ़ेगा, ऐसा नहीं कहा जा सकता। अगर हीमोग्लोबिन कम है, तो आयरन से भरपूर पूरी डाइट लेना जरूरी है।

- फोटो : freepik.com
कैसे बनाएं चुकंदर का जूस?
एक ताजा चुकंदर लें और उसे अच्छी तरह धोकर छील लें। अब इसे छोटे टुकड़ों में काटकर जूसर या ब्लेंडर में डालें। जरूरत के अनुसार थोड़ा पानी मिलाकर जूस तैयार करें। इसमें स्वाद के लिए नींबू का रस मिलाया जा सकता है। नींबू में मौजूद विटामिन C शरीर को पौधों से मिलने वाले आयरन को अवशोषित करने में मदद करता है। जूस में ज्यादा चीनी मिलाने से बचें।
एक ताजा चुकंदर लें और उसे अच्छी तरह धोकर छील लें। अब इसे छोटे टुकड़ों में काटकर जूसर या ब्लेंडर में डालें। जरूरत के अनुसार थोड़ा पानी मिलाकर जूस तैयार करें। इसमें स्वाद के लिए नींबू का रस मिलाया जा सकता है। नींबू में मौजूद विटामिन C शरीर को पौधों से मिलने वाले आयरन को अवशोषित करने में मदद करता है। जूस में ज्यादा चीनी मिलाने से बचें।
विज्ञापन
विज्ञापन
हीमोग्लोबिन कम होने पर क्या पिएं?
- फोटो : AI
हीमोग्लोबिन के लिए सिर्फ जूस पर निर्भर न रहें
अगर शरीर में हीमोग्लोबिन कम है, तो केवल चुकंदर का जूस पीना पर्याप्त नहीं है। डाइट में पालक, चना, राजमा, मसूर दाल, बीन्स, तिल और आयरन से भरपूर अन्य खाद्य पदार्थ शामिल करें। इनके साथ आंवला, नींबू, संतरा और अमरूद जैसे विटामिन C वाले खाद्य पदार्थ लेने से आयरन के अवशोषण में मदद मिल सकती है। इस दौरान जंक फूड से दूरी बनाना आपके लिए सही माना जाएगा।
अगर शरीर में हीमोग्लोबिन कम है, तो केवल चुकंदर का जूस पीना पर्याप्त नहीं है। डाइट में पालक, चना, राजमा, मसूर दाल, बीन्स, तिल और आयरन से भरपूर अन्य खाद्य पदार्थ शामिल करें। इनके साथ आंवला, नींबू, संतरा और अमरूद जैसे विटामिन C वाले खाद्य पदार्थ लेने से आयरन के अवशोषण में मदद मिल सकती है। इस दौरान जंक फूड से दूरी बनाना आपके लिए सही माना जाएगा।
विज्ञापन
हीमोग्लोबिन कम होने पर क्या पिएं?
- फोटो : Adobe stock
चाय-कॉफी का भी रखें ध्यान
आयरन की कमी होने पर खाने के तुरंत बाद चाय या कॉफी पीने से बचना बेहतर है। इनमें मौजूद कुछ तत्व आयरन के अवशोषण में बाधा डाल सकते हैं। इसलिए आयरन वाली डाइट और चाय-कॉफी के बीच कुछ अंतर रखना चाहिए।
आयरन की कमी होने पर खाने के तुरंत बाद चाय या कॉफी पीने से बचना बेहतर है। इनमें मौजूद कुछ तत्व आयरन के अवशोषण में बाधा डाल सकते हैं। इसलिए आयरन वाली डाइट और चाय-कॉफी के बीच कुछ अंतर रखना चाहिए।