सब्सक्राइब करें

HPV Infection: दुनियाभर में हर तीन में से एक पुरुष एचपीवी संक्रमित, जानिए क्या है ये बीमारी, किन्हें इसका खतरा

हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अभिलाष श्रीवास्तव Updated Tue, 05 Sep 2023 06:21 PM IST
विज्ञापन
Latest study says one in three men over the age of 15 are infected with genital human papillomavirus
पुरुषों मं बढ़ती एचपीवी की समस्या - फोटो : iStock

ह्यूमन पैपिलोमा वायरस (एचपीवी) वैश्विक स्तर पर बड़ा स्वास्थ्य जोखिम रहा है, जिसका दुष्प्रभाव स्वास्थ्य को कई प्रकार से प्रभावित करने वाला हो सकता है। एचपीवी, सबसे आम यौन संचारित संक्रमण (एसटीआई) है, जिससे बचाव के लिए स्वास्थ्य विशेषज्ञ सभी लोगों को निरंतर प्रयास करते रहने की सलाह देते हैं। एचपीवी के बढ़ते जोखिमों को लेकर किए गए एक हालिया अध्ययन में शोधकर्ताओं ने बड़ा दावा किया है।



द लैंसेट ग्लोबल हेल्थ जर्नल में प्रकाशित अध्ययन में वैज्ञानिकों की टीम ने बताया कि 15 वर्ष से अधिक आयु का लगभग हर तीन में से एक पुरुष एचपीवी संक्रमण का शिकार है, यह बड़ा स्वास्थ्य जोखिम हो सकता है। 

शोधकर्ताओं ने बताया, हर पांच में से एक पुरुष में एक से अधिक प्रकार का एचपीवी संक्रमण भी हो सकता है। पुरुषों में अक्सर जननांगों से संबंधित एचपीवी संक्रमण होता है, इसके गंभीर जोखिम हो सकते हैं जिसके बचाव के लिए लगातार प्रयास करते रहने की जरूरत होती है। 

Trending Videos
Latest study says one in three men over the age of 15 are infected with genital human papillomavirus
पुरुषों में जननांग संक्रमण - फोटो : Pixabay

एचपीवी संक्रमण के बारे में जानिए

स्वास्थ्य विशेषज्ञ बताते हैं, एचपीवी एक वायरल संक्रमण है जो आमतौर पर त्वचा या श्लेष्म झिल्ली में कोशिकाओं के एकत्रित होने का कारण बनता है। एचपीवी की 100 से अधिक किस्में हैं।

डब्ल्यूएचओ के निदेशक मेग डोहर्टी कहते हैं, "पुरुषों के जननांगों में एचपीवी संक्रमण के प्रसार पर यह वैश्विक अध्ययन पुष्टि करता है कि एचपीवी संक्रमण समय के साथ कितना व्यापक होता जा रहा है। उच्च जोखिम वाले एचपीवी प्रकारों से संक्रमण की स्थिति में पुरुषों में मौखिक, लिंग और गुदा कैंसर का खतरा भी बढ़ सकता है जोकि जानलेवा दुष्प्रभावों वाला भी माना जाता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Latest study says one in three men over the age of 15 are infected with genital human papillomavirus
एचपीवी वैक्सीन - फोटो : Pixabay

महिलाओं में भी इस संक्रमण का खतरा

अध्ययन में शोधकर्ताओं की टीम ने पाया कि एचपीवी-16 सबसे प्रचलित एचपीवी जीनोटाइप है। युवा वयस्कों में इसका प्रसार सबसे अधिक था, 25 से 29 वर्ष की आयु वाले लोग इस संक्रमण के सबसे अधिक शिकार पाए गए हैं। 

अध्ययनकर्ताओं की टीम का कहना है कि पुरुषों और महिलाओं में अधिकांश एचपीवी संक्रमण एसिम्टोमेटिक होते हैं, हालांकि ये दीर्घकालिक दुष्परिणाम और मृत्यु का कारण भी बन सकते हैं। हर साल 340,000 से अधिक महिलाएं सर्वाइकल कैंसर से मारी जाती हैं, ये भी इसी का एक प्रकार है। 

Latest study says one in three men over the age of 15 are infected with genital human papillomavirus
एचपीवी संक्रमण की करें रोकथाम - फोटो : Pixabay

एचपीवी संक्रमण से बचाव के लिए क्या करें?

इंटरनेशनल एजेंसी फॉर रिसर्च ऑन कैंसर का अनुमान है कि 2018 में एचपीवी के कारण पुरुषों में कैंसर के लगभग 69,400 मामले थे, समय के साथ इस रोग का वैश्विक जोखिम बढ़ता हुआ देखा जा रहा है जिसको लेकर सभी लोगों को सावधानी बरतने की सलाह दी जाती है।

इस प्रकार के संक्रमण से बचाव के लिए जरूरी है कि हमेशा सुरक्षित यौन संबंध बनाए जाएं । जननांगों में होने वाले एचपीवी संक्रमण को रोकने का सबसे सुरक्षित तरीका संक्रमित व्यक्ति से यौन संबंध बनाने से बचाव करना है। 



--------------
स्रोत और संदर्भ
Global and regional estimates of genital human papillomavirus prevalence among men: a systematic review and meta-analysis


अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed