{"_id":"5e242c448ebc3e4b076598f4","slug":"mushroom-health-benefits-for-your-skin-brain-and-bones","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"सेहत के लिए बेहद फायदेमंद है मशरूम की सब्जी, इन बीमारियों के जोखिम को करती है कम","category":{"title":"Health & Fitness","title_hn":"हेल्थ एंड फिटनेस","slug":"fitness"}}
सेहत के लिए बेहद फायदेमंद है मशरूम की सब्जी, इन बीमारियों के जोखिम को करती है कम
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: ललित फुलारा
Updated Mon, 20 Jan 2020 10:40 AM IST
विज्ञापन
1 of 3
mushroom
- फोटो : mushroom
Link Copied
मशरूम आपकी सेहत के लिए बेहद फायदेमंद होता है। इसमें कई पोषक तत्व होते हैं। मशरूम की सब्जी खाने से आपको कई तरह की बीमारियां नहीं होती हैं। मशरूम में फाइबर की अच्छा मात्रा होती है जिसकी वजह से यह आपके पाचन तंत्र के लिए भी फायदेमंद है। सेहत को लेकर जागरुक लोग मशरूम की सब्जी इसलिए खाते हैं क्योंकि इसमें कैलोरी की मात्रा कम होती है और यह आपके त्वचा से लेकर दिमाग और हड्डियों के स्वास्थ्य के लिए बेहद फायदेमंद होता है।
Trending Videos
2 of 3
mushroom
- फोटो : mushroom
अगर आपका वजन बढ़ रहा है तो आपको मशरूम की सब्जी खानी चाहिए। मशरूम पेट की समस्याओं से लेकर वजन नियंत्रित करने तक में बेहद फायदेमंद होता है। यह विटामिन डी का अच्छा स्त्रोत होता है और अगर आपके शरीर में विटामिन डी की कमी हो गई है तो आपको मशरूम खाना चाहिए। मशरूम में पोटेशियम, कॉपर, आयरन और भरपूर मात्रा में मिनरल्स होते हैं। मशरूम में एंटी-ऑक्सीडेंट गुण होते हैं जिसकी वजह से यह आपकी त्वचा के लिए लाभकारी होता है और आपकी बढ़ती उम्र को भी थाम लेता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
3 of 3
mushroom
मशरूम आपके रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाता है और आपको कई तरह की बीमारियों से दूर रखता है। सर्दी-जुकाम से लेकर डायबिटीज तक में मशरूम लाभकारी होता है। विटामिन डी होने की वजह से यह आपकी हड्डियों के लिए लाभकारी होता है। मशरूम में बहुत कम मात्रा में कार्बोहाइड्रेट्स होते हैं, जिससे ब्लड शुगर लेवल नियंत्रित रहता है। मशरूम हमारे दिमाग के स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद होता है क्योंकि इसमें कोलीन नामक तत्व पाया जाता है जिससे याददाश्त मजबूत होती है। मशरूम खाने से आपका कोलेस्ट्रोल लेवल भी नियंत्रित रहता है। मशरूम सिर्फ आपके सेहत के लिए ही नहीं बल्कि आपकी त्वचा और बालों के लिए भी फायदेमंद रहता है।
सबसे विश्वसनीयहिंदी न्यूज़वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ेंलाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसेहेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health and fitness news), लाइवफैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्टफूड न्यूज़इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) औरयात्रा (travel news in Hindi) आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।