सब्सक्राइब करें

सेहत के लिए बेहद लाभकारी है सेब, कैंसर से लेकर अल्जाइमर तक इन बीमारियों से रखता है दूर

लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: ललित फुलारा Updated Mon, 20 Jan 2020 10:20 AM IST
विज्ञापन
apple health benefits cancer to constipation
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

सेब सेहत के लिए बेहद फायदेमंद होते हैं। अगर आप स्वस्थ रहना चाहते हैं तो रोज सुबह उठते ही एक सेब जरूर खाएं। सेब खाने से आपको कई बीमारियों से छुटकारा मिलेगा और डॉक्टर के पास जाने की जरूरत नहीं पड़ेगी। सेब में फाइबर होता है जो शरीर के लिए फायदेमंद होता है। सेब खाने से अल्जाइमर से लेकर कैंसर व ट्यूमर तक की बीमारी नहीं होती है। सेब हार्ट की बीमारी से लेकर मांसपेशियों तक की बीमारी में लाभकारी होता है।




 

Trending Videos
apple health benefits cancer to constipation
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

सेब खाने से अल्जाइमर की बीमारी नहीं होती है। शोधों में इस बात का पता चला है कि सेब के जूस से अल्जाइमर की रोकथाम होती है। सेब का जूस दिमाग के स्वास्थ के लिए भी बेहद फायदेमंद होता है। सेब खाने से पैनक्रियाज कैंसर का खतरा कम होता है। इसके अलावा, इस फल को खाने से ट्यूमर का खतरा भी कम होता है।
 

विज्ञापन
विज्ञापन
apple health benefits cancer to constipation
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

सेब खाने से मांसपेशियों से जुड़ी बीमारी नहीं होती है। सेब में फाइबर होता है जिस वजह से पार्किंसंस रोग का खतरा कम होता है। सेब खाने से दांत स्वस्थ रहते हैं। मुंह में लार बनती है जो दातों को बैक्टिरिया की समस्या से बचाती है।
सेब खाने से हृदय से जुड़ी बीमारियों का खतरा भी कम रहता है। इसमें फाइबर और फेनोलिक यौगिक होते हैं जो हार्ट के लिए लाभकारी होते हैं।

apple health benefits cancer to constipation
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

सेब खाने से पाचन तंत्र भी मजबूत होता है और कब्ज दूर होती है। सेब में मौजूद फाइबर खाने को अच्छी तरह से पचाते हैं।यह भी कहा जाता है कि सेब खाने से डायरिया और पेट में दर्द नहीं होता है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed