सब्सक्राइब करें

गुर्दे में पथरी होने पर बदल जाता है पेशाब का रंग, शरीर में दिखने लगते हैं ये लक्षण

लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: ललित फुलारा Updated Sun, 19 Jan 2020 03:43 PM IST
विज्ञापन
some Signs and Symptoms of Kidney Stones
kidney stone pain

गुर्दे में पथरी होने से पहले ही हमारा शरीर हमको कई तरह के संकेत देने लगता है। अगर वक्त रहते हुए गुर्दे में पथरी के लक्षणों को पहचान लिया जाए और सही इलाज करा लिया जाए तो ज्यादा परेशानी का सामना नहीं करना पड़ता है। दरअसल, किडनी में पथरी होना बेहद दर्दनाक बीमारी है। ऐसी स्थिति में मरीज को तेज दर्द होता है जो कि कई बार असहनीय हो जाता है। किडनी में पथरी होने पर दर्द पेट के निचले हिस्से में होता है। बार-बार पेशाब जाने की इच्छा होती है और पेशाब में बदबू आने से लेकर पेशाब का रंग गहरा हो जाता है। 

Trending Videos
some Signs and Symptoms of Kidney Stones
किडनी

पथरी, खनिजों और नमक का संग्रह होता है जो ज्यादातर कैल्शियम और यूरिक एसिड से बना पत्थर होता है। जो कि गुर्दे के भीतर हो जाती है। जब हमारे शरीर के कुछ खनिज मूत्र में जमा हो जाते हैं तो गुर्दे के अंदर पत्थर बन जाते हैं। इसे ही किडनी की पथरी कहते हैं। किडनी में पथरी होने के दो मुख्य कारण मोटापा और डिहाइड्रेशन है। जब आप अच्छी तरह से हाइड्रेड नहीं होते हैं तो किडनी में पथरी बनने की संभावना रहती है। ऐसी स्थिति में आपके पेशाब में कुछ खनिजों की मात्रा बढ़ जाती है।

विज्ञापन
विज्ञापन
some Signs and Symptoms of Kidney Stones
किडनी की बीमारी

किडनी में होने वाली पथरी अलग-अलग साइज की होती है। ये पथरी गुर्दे से मूत्र पथ के अन्य हिस्से में भी जा सकती है।  किडनी में पथरी जब बड़ी हो जाती है तो ऑपरेशन के जरिए उसे निकाला जाता है। किडनी का दर्द पसलियों और पेट में होता है। इसके अलावा पेशाब के वक्त भी दर्द होता है। पेशाब करते वक्त जलन के साथ दर्द भी होता है।

some Signs and Symptoms of Kidney Stones
kidney stone
किडनी में पथरी होने पर पेशाब का रंग भी बदल जाता है। पेशाब में खून आना भी किडनी में पथरी के लक्षण हैं। अगर आपके पेशाब में खून आ रहा है या फिर पेशाब गुलाबी और भूर रंग की आ रही है तो आप इसे कतई हल्के में न लें और फौरन डॉक्टर को दिखाएं।
विज्ञापन
some Signs and Symptoms of Kidney Stones
किडनी कांड का आरोपी जुनैद पुलिस की गिरफ्त में
किडनी में पथरी होने पर जी मचलाने से लेकर उल्टी आने लगती है। बहुत तेज बुखार रहने लगता है। संक्रमण की वजह से बुखार सौ डिग्री से ऊपर चले जाता है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed