{"_id":"5e23ed098ebc3e4adf77c236","slug":"why-too-much-salt-is-bad-for-you-salt-health-risks","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"ज्यादा नमक खाने से हो सकती हैं ये गंभीर बीमारियां, दिनभर में आपको खाना चाहिए बस इतना नमक","category":{"title":"Health & Fitness","title_hn":"हेल्थ एंड फिटनेस","slug":"fitness"}}
ज्यादा नमक खाने से हो सकती हैं ये गंभीर बीमारियां, दिनभर में आपको खाना चाहिए बस इतना नमक
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
Published by: ललित फुलारा
Updated Sun, 19 Jan 2020 11:40 AM IST
विज्ञापन
1 of 4
salt
- फोटो : अमर उजाला
Link Copied
ज्यादा नमक सेहत के लिए हानिकारक होता है और आपको कई तरह की गंभीर बीमारियां हो सकती हैं। ज्यादा नमक से आपके खाने का स्वाद तो बिगड़ता ही है साथ ही में आपको हाई ब्लड प्रेशर से लेकर दिल से जुड़ी कई घातक बीमारियां भी हो सकती हैं। अगर आप तय मात्रा से ज्यादा नमक खाते हैं तो आपको कैंसर जैसी घातक बीमारी होने का जोखिम भी बढ़ जाता है। ऐसे में यह जानना जरूरी है कि आपको दिनभर में कितना नमक खाना चाहिए ताकि आप स्वस्थ रहें। इसके अलावा, आपको यह बात भी ध्यान रखनी होती है कि कई चीजें ऐसी भी होती हैं जिनमें ज्यादा नमक की मात्रा होती है और वो आपको नुकसान पहुंचा सकती हैं।
Trending Videos
2 of 4
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : Pixabay
अगर आप स्वस्थ रहना चाहते हैं तो आपको दिनभर में 2,300 मिलीग्राम ही नमक का सेवन करना चाहिए। यह मात्रा भी उन लोगों के लिए है जो ज्यादा नमक खाते हैं। जबकि रोज नमक की आदर्श मात्रा 1,500 मिलीग्राम से ज्यादा नहीं होनी चाहिए। लेकिन हम अक्सर इस बात पर गौर नहीं करते कि हम कितना नमक खा रहे हैं और हाई ब्लड प्रेशर के शिकार हो जाते हैं। नमक का ज्यादा सेवन दिल की बीमारियों के खतरे को बढ़ा देता है। साथ ही में ज्यादा नमक खाने से आपको डिहाइड्रेशन की समस्या भी हो सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
3 of 4
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : Pixabay
दरअसल शरीर में सोडियम की मात्रा बेहद जरूरी होती है लेकिन जैसे ही यह मात्रा बढ़ती है तो आपको कई तरह की बीमारियां होने लगती हैं। तभी डॉक्टर आपको कम नमक खाने की सलाह देते हैं। अगर आपके आहार में सोडियम अधिक होता है तो आपको हाई बीपी की समस्या होने लगती है। आपके रक्त प्रवाह की मात्रा बढ़ जाती है और अतिरिक्त रक्त प्रवाह दिल और धमनियों पर अतिरिक्त दबाव पैदा करता है। इससे आपको दिल से जुड़ी बीमारी हो सकती है। आपको हार्ट अटैक भी आ सकता है।
4 of 4
salt
- फोटो : pixa
अगर आप ज्यादा नमक खाते हैं तो आपको गुर्दे की पथरी का जोखिम भी उठाना पड़ सकता है। ज्यादा नमक खाने से आपके पेशाब में कैल्शियम का स्तर बढ़ जाता है और आपके गुर्दे में पथरी हो जाती है। अगर आपको गुर्दे में पथरी की शिकायत है तो समझ लीजिए आपके तय मात्रा से ज्यादा नमक खा रहे हैें। ज्यादा नमक खाने से आपका मोटापा भी बढ़ जाता है। इसलिए हमेशा अपने आहार में संयमित मात्रा में नमक का सेवन करें।
सबसे विश्वसनीयहिंदी न्यूज़वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ेंलाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसेहेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health and fitness news), लाइवफैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्टफूड न्यूज़इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) औरयात्रा (travel news in Hindi) आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।