सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Lifestyle ›   How to Manage Lifestyle in low income Me 2 Lakh Saving Kaise Kare

Low Income Saving Tips: सैलरी कम है पर शौक बड़े? आज ही बदलें ये आदतें, फिर देखें कमाल

लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला Published by: Shivani Awasthi Updated Thu, 09 Apr 2026 05:08 PM IST
विज्ञापन
सार

Paise Kaise Bachaye: कम इनकम में 2 लाख सालाना बचत के लिए बजट बनाएं, फिजूल खर्च रोकें, ऑटोमैटिक सेविंग करें, साइड इनकम बढ़ाएं और स्मार्ट निवेश अपनाएं।
 

How to Manage Lifestyle in low income Me 2 Lakh Saving Kaise Kare
कम सैलरी से बचत कैसे करें - फोटो : Amar ujala
विज्ञापन

विस्तार

Paise Bachane Ka Tarika: आज के समय में बढ़ती महंगाई और सीमित आय के बीच पैसे बचाना किसी चुनौती से कम नहीं है। खासकर उन लोगों के लिए जो कम सैलरी में घर चलाते हैं, उनके लिए हर महीने बचत करना मुश्किल लगने लगता है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि सही प्लानिंग और स्मार्ट लाइफस्टाइल अपनाकर आप कम इनकम में भी सालाना 2 लाख रुपये तक बचा सकते हैं?
Trending Videos


अक्सर लोग सोचते हैं कि बचत केवल ज्यादा कमाने वालों के लिए ही संभव है, लेकिन यह पूरी तरह सच नहीं है। असल में बचत का सीधा संबंध आपकी कमाई से ज्यादा आपकी आदतों और खर्च करने के तरीके से होता है। छोटी-छोटी वित्तीय आदतें और अनुशासन आपको लंबे समय में बड़ा फायदा दे सकती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


अगर आप भी अपनी लाइफस्टाइल को बेहतर बनाना चाहते हैं और हर साल अच्छी-खासी सेविंग करना चाहते हैं, तो यह लेख आपके लिए एक परफेक्ट गाइड है। मिडिल क्लास वाले आसानी से कम सैलरी में भी बेहतर बचत कर सकते हैं, वो भी अपनी जरूरत और इच्छाओं को कम किए बिना। यहां हम आपको ऐसे आसान और असरदार तरीके बताएंगे, जिनसे आप बिना ज्यादा स्ट्रेस लिए अपनी फाइनेंशियल लाइफ को मजबूत बना सकते हैं।
 

Reels Scrolling Habits: रील्स देखने की है लत? ऐसे छुड़ाएं आदत



हर महीने बजट बनाना शुरू करें

बचत की शुरुआत बजट से होती है। अपनी आय और खर्च का पूरा हिसाब रखें। इससे आपको पता चलेगा कि पैसा कहां खर्च हो रहा है और कहां कटौती की जा सकती है।

फिजूल खर्चों पर तुरंत कंट्रोल करें

ऑनलाइन शॉपिंग, बाहर खाना और अनावश्यक सब्सक्रिप्शन जैसे खर्च आपकी सेविंग को कम करते हैं। इन पर कंट्रोल करके आप हर महीने अच्छी बचत कर सकते हैं।

पहले बचत, फिर खर्च का नियम अपनाएं

जैसे ही सैलरी आए, उसका एक हिस्सा सीधे सेविंग या निवेश में डाल दें। इससे बचत अपने आप बढ़ने लगेगी। बची हुई सैलरी को ही अपने महीने के खर्च में रखें।

छोटी-छोटी इनकम सोर्स बनाएं

फ्रीलांसिंग, पार्ट टाइम काम या ऑनलाइन स्किल से आप एक्स्ट्रा इनकम कमा सकते हैं। यह अतिरिक्त पैसा आपकी सालाना सेविंग को तेजी से बढ़ा सकता है।

स्मार्ट निवेश करना सीखें

सिर्फ पैसे बचाना काफी नहीं है, उसे बढ़ाना भी जरूरी है। SIP, म्यूचुअल फंड या आरडी या पीपीएफ जैसे विकल्पों में निवेश करके आप अपने पैसों को ग्रो कर सकते हैं।
 

Char Dham Yatra: चारधाम यात्रा 2026 कब शुरू होगी? केदारनाथ में बर्फबारी के बीच ऐसे करें यात्रा

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed