अगर आपके पेट में सूजन और सीने में जलन हो रही है तो आप इसे कतई भी नजरअंदाज न करें। क्योंकि आपको अल्सर की बीमारी हो सकती है और अगर इसका वक्त रहते इलाज नहीं कराया गया तो यह कैंसर में भी तब्दील हो सकती है। दरअसल खानपान की अनियमितता, शराब और सिगरेट के ज्यादा सेवन और गैस्ट्रिक की समस्या की वजह से पेट में अल्सर यानी छाले व घाव हो जाते हैं। ज्यादा तनाव लेने की वजह से भी पेट में अल्सर हो सकता है। आंतों में जलन और बार-बार डकार आना भी अल्सर की निशानी हो सकती है। अल्सर के लक्षणों को आप आसानी से पहचान सकते हैं। अगर आपके पेट में किसी प्रकार का जख्म या दर्द होने पर अल्सर की शिकायत हो सकती है। इसके अलावा, गैस की समस्या है तो इसे कतई नजरअंदाज नहीं करें क्योंकि यह भी अल्सर का लक्षण हो सकता है।
पेट में सूजन और सीने में जलन की समस्या को कतई न करें नजरअंदाज, हो सकती है ये गंभीर बीमारी
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
Published by: ललित फुलारा
Updated Sun, 19 Jan 2020 11:07 AM IST
विज्ञापन