सब्सक्राइब करें

Insects Bite: कीड़ों का काटना कितना खतरनाक, मकड़ी काट ले तो क्या होता है? यहां जानिए सबकुछ विस्तार से

हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Abhilash Srivastava Updated Tue, 07 Apr 2026 08:09 PM IST
सार

कीटों के काटने को अक्सर लोग सामान्य खुजली या एलर्जी समझकर नजरअंदाज कर देते हैं, लेकिन कई कीट गंभीर संक्रामक बीमारियों का कारण हो सकते हैं।

विज्ञापन
Spider Bites Symptoms and risk factors How does spider venom affects human
कीड़े काटने से स्किन इंफेक्शन - फोटो : Freepik.com

हमारे आस-पास हजारों कीट-पतंगे रहती हैं, कुछ को तो हम आसानी से देख लेते हैं जबकि कुछ इतने छोटे होते हैं कि नजर तक नहीं आते। मच्छर-मक्खी, टिक्स जैसी कीटों के काटने से हमें खुजली या एलर्जी हो सकती है। आमतौर पर ये दिक्कतें खुद से ही ठीक भी हो जाती हैं, वहीं कुछ कीटों के कारण गंभीर एलर्जी और खुजली तक का खतरा भी हो सकता है।



मच्छरों के काटने से डेंगू, मलेरिया और चिकनगुनिया जैसी बीमारियां होती हैं। वहीं मक्खियां भोजन से संबंधित विषाक्तता वाली बीमारियां फैलाने वाली मानी जाती हैं। कई कीट त्वचा में बैक्टीरिया पहुंचाकर सेकेंडरी इन्फेक्शन भी कर सकते हैं।

अगर आपको मकड़ी काट ले तो क्या होगा? हमारे घर के आसपास या कोनों में मौजूद ये कीट कितना खतरनाक हो सकता है? आइए इस बारे में जान लेते हैं।

Trending Videos
Spider Bites Symptoms and risk factors How does spider venom affects human
कर्नाटक में मंकी फीवर - फोटो : Amarujala.com

कीटों के काटने से मंकीपॉक्स का खतरा

हाल ही में अमर उजाला में प्रकाशित रिपोर्ट में हमने देश के कुछ हिस्सों में फैली मंकी फीवर बीमारी के बारे में जानकारी दी थी। क्यासानूर फॉरेस्ट डिजीज या मंकी फीवर भी मुख्य रूप से टिक (किलनी) के काटने से फैलने वाली बीमारी है। कर्नाटक के क्यासानूर जंगल क्षेत्र इसके मामले सबसे ज्यादा रिपोर्ट किए जाते रहे हैं। 

मेडिकल रिपोर्ट्स से पता चलता है कि घर की दीवारों पर चिपकी मकड़ियां आमतौर पर खतरनाक नहीं होती हैं, पर मकड़ियों की कुछ प्रजातियां अगर आपको काट लें तो इससे कई तरह की न्यूरोलॉजिकल समस्याओं का खतरा हो सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Spider Bites Symptoms and risk factors How does spider venom affects human
मकड़ी काटने से क्या होता है? - फोटो : Freepil.com

मकड़ी काट ले तो क्या होता है?

अधिकांश मकड़ियां इंसानों के लिए हानिकारक नहीं होतीं। हालांकि ब्लैक विडो जैसी मकड़ियों का जहर न्यूरोटॉक्सिक होता है, जो नसों को प्रभावित करता है और मांसपेशियों में तीव्र ऐंठन, पेट दर्द और पसीना ला सकता है। 

अमेरिका में इंसानों के लिए खतरनाक मकड़ियों में ब्राउन रिक्लूज शामिल है, जिसके जहर में एक ऐसा तत्व होता है जो शरीर के ऊतकों को नष्ट कर देता है। वहीं ब्लैक विडो मकड़ी में एक खास न्यूरोटॉक्सिन होता है जो तंत्रिका कोशिकाओं को नुकसान पहुंचाता है।



मकड़ियों के काटने से होने वाली दिक्कतें

मकड़ियों पर लंबे समय तक शोध करने वाले एलेक्जेंड्रा सुंडमैन कहते हैं हमारी रिसर्च से मकड़ी के काटने के नए उपचार विकसित करने के लिए नए साक्ष्य मिले हैं।
 

  • रिक्लूज के काटने से निकलने वाले विष में मौजूद एंजाइम कुछ रासायनिक प्रतिक्रियाओं को तेज करता है। 
  • इसका जहर कोशिकाओं की सतह से बाइंड हो जाता है और ऊतकों को नुकसान पहुंचाना शुरू कर देता है। 
  • इसका जहर मनुष्यों में नेक्रोसिस का कारण बन सकता हैं, इसमें शरीर के ऊतकों के डैमेज होने का खतरा हो सकता है। 
  • आमतौर पर लकड़ी के ढेर, बेसमेंट और कार्डबोर्ड के डिब्बों जैसी अंधेरी, शांत और सूखी जगहों पर ये मकड़ियां पाई जाती हैं।





--------------
नोट: यह लेख मेडिकल रिपोर्टस से एकत्रित जानकारियों के आधार पर तैयार किया गया है।

अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed