PCOS symptoms: पॉलीसिस्टिक ओवरी सिंड्रोम यानी पीसीओएस एक ऐसी समस्या है जो सिर्फ लड़कियों या महिलाओं को होती है। आज के समय में लाखों महिलाएं इस समस्या से परेशान हैं। ये कहना गलत नहीं होगा कि पीसीओएस महिलाओं के लिए सबसे आम और गंभीर हार्मोनल समस्याओं में से एक बन गया है। इसे अक्सर 'साइलेंट किलर' कहा जाता है, क्योंकि इसके शुरुआती संकेत इतने सामान्य होते हैं कि इन्हें आसानी से तनाव या थकान मानकर टाल दिया जाता है।
Health Tips: पीसीओएस के इन लक्षणों को नजरअंदाज करना पड़ सकता है भारी, ये संकेत दिखें तो तुरंत डॉक्टर से मिलें
- आज के समय में कई लड़कियां PCOS से परेशान हैं, हैरानी की बात यह है कि बहुत से लोगों को इस समस्या के बारे में मालूम भी होता है।
- कुछ लोग तो इसके शुरुआती लक्षणों को देखकर थकान मानकर नजरअंदाज कर देते हैं। इसलिए आइए इस लेख में इसी के बारे में जानते हैं।


पीरियड्स का मिस होना
अनियमित या मिस पीरियड्स पीसीओएस का सबसे बड़ा और स्पष्ट संकेत है। अगर आपके पीरियड्स देर से आते हैं, हर महीने नहीं आते, या पूरी तरह से मिस हो जाते हैं, तो यह हार्मोनल असंतुलन का संकेत है। यह ओव्यूलेशन (अंडा निकलने) में समस्या के कारण होता है। इस लक्षण को कभी नजरअंदाज न करें।
ये भी पढ़ें - Arthritis: ठंड के दिनों में क्यों उभरने लगता है गठिया का दर्द? राहत के लिए अपनाएं ये सरल उपाय

शरीर पर बाल बढ़ना
चेहरे, छाती, पीठ या हाथ-पैर पर पुरुषों की तरह असामान्य रूप से बालों का बढ़ना और लंबे समय तक गंभीर मुंहासे आना PCOS का दूसरा बड़ा लक्षण है। यह शरीर में एण्ड्रोजन के अधिक उत्पादन के कारण होता है।
ये भी पढ़ें- Health Tips: एक्टर ऋषभ टंडन की हार्ट अटैक से मौत, डॉक्टर से जानें क्यों युवाओं में बढ़ रही है दिल की बीमारियां

तेजी से वजन बढ़ना या वजन घटाने में अत्यधिक कठिनाई महसूस होना PCOS से जुड़ी हो सकती है। इसके अलावा गर्दन, बगल या जांघों के आसपास की त्वचा का गहरा या काला पड़ना इंसुलिन प्रतिरोध का संकेत है, जो PCOS से जुड़ा एक गंभीर खतरा है।

पीसीओएस की वजह से गर्भधारण की समस्या हो सकती है। वहीं इसका हार्मोनल असंतुलन मानसिक स्वास्थ्य को भी प्रभावित करता है, जिससे चिंता, तनाव और अवसाद का खतरा बढ़ जाता है। ऐसे में इन शारीरिक या भावनात्मक संकेतों को समझें और तुरंत विशेषज्ञ डॉक्टर से मिलें।
नोट: यह लेख मेडिकल रिपोर्टस से एकत्रित जानकारियों के आधार पर तैयार किया गया है।
अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।