सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त

Health Tips: गर्मियों में इस फल को आहार में जरूर करिए शामिल, पाचन से लेकर गठिया तक में मिलेगा लाभ

हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अभिलाष श्रीवास्तव Updated Thu, 19 Jun 2025 06:10 PM IST
सार

  • सभी लोगों को रोजाना आहार में फलों का सेवन जरूर करना चाहिए। फलों में कई प्रकार की पोषकता होती है जो शरीर को संक्रमण के साथ अन्य रोगों से भी सुरक्षित कर सकती है।
  • क्यों न ऐसे फलों का सेवन किया जाए जो इम्यूनिटी बढ़ाने के साथ कई अन्य तरह के रोगों से भी शरीर को सुरक्षा दे सकें?

विज्ञापन
pineapple nutrition facts and health benefits in arthritis and stomach issues ananas khane ke fayde
खान पान में करें सुधार - फोटो : Freepik.com

Health Tips: शरीर को स्वस्थ रखने के लिए आहार को ठीक रखना सबसे जरूरी माना जाता है। स्वास्थ्य विशेषज्ञों के मुताबिक सभी लोगों को रोजाना आहार में फलों का सेवन जरूर करना चाहिए। फलों में कई प्रकार की पोषकता होती है जो शरीर को संक्रमण के साथ अन्य रोगों से भी सुरक्षित कर सकती है। तो क्यों न ऐसे फलों का सेवन किया जाए जो इम्युनिटी बढ़ाने के साथ कई अन्य तरह के रोगों से भी शरीर को सुरक्षा दे सकें।



गर्मियों में ताजगी का एहसास कराने वाला एक रसीला फल है अनानास। इसके खट्टे-मीठे स्वाद के साथ इसमें छुपा है सेहत का खजाना। अनानास न केवल स्वादिष्ट होता है, बल्कि इसमें ऐसे पोषक तत्व पाए जाते हैं जो शरीर को कई गंभीर बीमारियों से बचाने में मदद करते हैं। वैज्ञानिक शोध बताते हैं कि इसका नियमित सेवन पाचन से लेकर रोग प्रतिरोधक क्षमता तक को बेहतर बनाता है।

आइए जानते हैं कि कैसे तमाम तरह के पोषक तत्वों से भरपूर इस फल का सेवन हमारी सेहत के लिए बेहद फायदेमंद हो सकता है?

Trending Videos
pineapple nutrition facts and health benefits in arthritis and stomach issues ananas khane ke fayde
अनानास खाने के कई सारे लाभ - फोटो : Freepik.com

पोषक तत्वों का खजाना है ये फल

एक अध्ययन के अनुसार अनानास में कई ऐसे पोषक तत्वों की मौजूदगी होती है जो शरीर की प्रतिरक्षा प्रणाली को मजबूती देने के साथ बीमारियों से भी हमें सुरक्षा प्रदान कर सकते हैं। इसमें विटामिन सी, जिंक और मैंगनीज की भी उच्च मात्रा पाई जाती है।

लो कैलोरी वाले इस फल में डाइट्री फाइबर और ब्रोमेलैन भी भरपूर मात्रा में मौजूद होता है। ब्रोमेलैन एक प्रकार का एंजाइम जो शरीर को स्वस्थ रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
pineapple nutrition facts and health benefits in arthritis and stomach issues ananas khane ke fayde
गठिया की समस्या में क्या खाएं? - फोटो : Freepik.com

गठिया रोगियों के लिए लाभदायक है अनानास

अनानास का सेवन गठिया रोगियों के लिए विशेष फायदेमंद माना जाता है। अनानास में मौजूद ब्रोमेलैन को एंटी इंफ्लामेटरी माना जाता है जो गठिया में सूजन और दर्द से राहत दे सकता है। 1960 के दशक में किए गए अध्ययनों से पता चलता है कि ब्रोमेलैन का उपयोग गठिया के लक्षणों को कम करने में बेदह फायदेमंद हो सकता है।

pineapple nutrition facts and health benefits in arthritis and stomach issues ananas khane ke fayde
अनानास खाने से फायदे - फोटो : freepik.com

कई तरह के कैंसर से मिलती है सुरक्षा

कई अध्ययनों से संकेत मिलता है कि अनानास में मौजूद यौगिक कैंसर से लड़ने में मदद कर सकते हैं। लैब परीक्षण से पता चलता है कि ब्रोमेलैन, स्तन कैंसर कोशिकाओं के विकास को प्रभावित करके इनको नष्ट करने में सहायक है। इसके अलावा अनानास का सेवन करने से  त्वचा, पित्त नली, गैस्ट्रिक प्रणाली और बृहदान्त्र में कैंसर की आशंका भी कम रहती है। 

पाचन में होता है सुधार

अनानास में मौजूद ब्रोमेलैन नामक एंजाइम प्रोटीन को तोड़ने में मदद करता है। इससे खाना जल्दी पचता है और कब्ज जैसी समस्याओं से भी राहत मिलती है।




------------
नोट: 
यह लेख मेडिकल रिपोर्टस से एकत्रित जानकारियों के आधार पर तैयार किया गया है। 

अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed