How to Get Rid of Gas Problem Immediately: पेट में गैस होना एक बहुत ही आम समस्या है जो किसी को भी, कभी भी परेशान कर सकती है। यह तब होता है जब पाचन तंत्र में भोजन को पचाने के दौरान गैस जमा हो जाती है, जिससे पेट फूलने, पेट में दर्द और बेचैनी महसूस होती है।
Bloating: मिनटों में दूर होगी पेट में गैस की समस्या, इन घरेलू उपायों से तुरंत मिलेगा आराम
Treatment of Acidity and Gas: पेट में गैस बनना एक बेहद आम समस्या है, जिससे लगभग सभी लोग कभी न कभी जरूर दो चार होते हैं। कई बार ये समस्या गंभीर भी हो जाती है। आइए इस लेख में कुछ ऐसे घरेलू उपायों के बारे में जानते हैं जो पेट में गैस की समस्या को दूर कर सकते हैं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अजवाइन और काला नमक का अचूक नुस्खा
पेट की गैस को तुरंत दूर करने का सबसे पुराना और प्रभावी उपाय अजवाइन है। अजवाइन में 'थाइमोल' नामक यौगिक होता है, जो गैस्ट्रिक स्राव को उत्तेजित करता है। एक चम्मच अजवाइन को हल्के गर्म पानी के साथ काला नमक मिलाकर तुरंत खा लें। यह मिश्रण पेट की ऐंठन और गैस से कुछ ही मिनटों में राहत दिलाता है।
ये भी पढ़ें- Air Pollution: प्रदूषण में बाहर निकलने से पहले जरूर बरतें ये सावधानियां, वरना जा सकती है आंखों की रोशनी
जीरा पानी और नींबू का जादू
जीरा बेहतरीन पाचन गुणों से भरपूर होता है। एक गिलास गुनगुने पानी में एक चम्मच जीरा पाउडर और आधा नींबू का रस मिलाकर पिएं। नींबू में मौजूद साइट्रिक एसिड पाचन में सुधार करता है, जबकि जीरा गैस को बनने से रोकता है। इसे पीने से पेट की सूजन (ब्लोटिंग) भी कम होती है।
ये भी पढ़ें- Fatty Liver: सिर्फ अल्कोहल नहीं, आपके किचन में मौजूद ये चीजें भी बढ़ा देती हैं फैटी लीवर का जोखिम, जरूर जानें
हींग एक शक्तिशाली वातनाशक है। एक चुटकी हींग को गुनगुने पानी में घोलकर पीने से तुरंत आराम मिलता है। इसके अलावा आप अदरक का एक छोटा टुकड़ा चबा सकते हैं या अदरक की चाय पी सकते हैं जो गैस और पेट दर्द में तुरंत राहत दिला सकती है।
गैस की समस्या से बचने के लिए, भोजन को हमेशा धीरे-धीरे और अच्छी तरह चबाकर खाएं। भोजन के तुरंत बाद लेटने या सोने से बचें और नियमित रूप से वज्रासन जैसे हल्के योग करें। इसके अलावा, दिन भर में पर्याप्त मात्रा में पानी पीने की आदत डालें, यह कब्ज और गैस दोनों से बचाव में सहायक है।
अगर आपको इन उपायों को आजमाने के बाद भी आराम नहीं मिल रहा है, पेट में गैस और दर्द बढ़ता जा रहा है तो तुरंत किसी डॉक्टर से परामर्श लें।
नोट: यह लेख मेडिकल रिपोर्टस से एकत्रित जानकारियों के आधार पर तैयार किया गया है।
अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।