{"_id":"6773b06eff012ba85b000690","slug":"ram-kapoor-fat-to-fit-journey-know-weight-loss-transformation-diet-plan-tips-in-hindi-2024-12-31","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Weight Loss: अभिनेता राम कपूर ने डेढ़ साल में घटाया 55 किलो वजन, इन टिप्स की मदद से आप भी कर सकते हैं वेट लॉस","category":{"title":"Health & Fitness","title_hn":"हेल्थ एंड फिटनेस","slug":"fitness"}}
Weight Loss: अभिनेता राम कपूर ने डेढ़ साल में घटाया 55 किलो वजन, इन टिप्स की मदद से आप भी कर सकते हैं वेट लॉस
हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: अभिलाष श्रीवास्तव
Updated Tue, 31 Dec 2024 07:46 PM IST
सार
अभिनेता राम कपूर कभी 140 किलो के हुआ करते थे। हाल ही में सोशल मीडिया पर उन्होंने बताया कि कैसे डेढ़ साल में 55 किलो वजन घटाया है। सबसे खास बात इसके लिए उन्होंने न तो किसी दवा का सहारा लिया है न ही कोई सर्जरी कराई है।
विज्ञापन
1 of 5
अभिनेता राम कपूर
- फोटो : instagram
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
वजन बढ़ने को सेहत के लिए कई प्रकार से नुकसानदायक माना जाता है, यही कारण है कि स्वास्थ्य विशेषज्ञ सभी लोगों- बच्चों से लेकर बुजुर्गों तक सभी को अपने वजन को कंट्रोल में रखने की सलाह देते हैं। पर क्या वजन घटाना इतना आसान है? अगर आप भी यही सोचते हैं तो अभिनेता राम कपूर की वेट लॉस जर्नी पर गौर करिए।
हाल ही में सोशल मीडिया पर राम कपूर ने बताया कि उन्होंने डेढ़ साल में 55 किलो वजन घटाया है। सबसे खास बात इसके लिए उन्होंने न तो किसी दवा का सहारा लिया है न ही कोई सर्जरी कराई है।
राम कपूर ने किस तरह से अपना वजन कम किया है, ये लाखों लोगों को प्रभावित कर सकता है। यहां ध्यान देने वाली बात ये भी है राम (51 साल) के हैं, इससे स्पष्ट होता है कि वजन कम करना सभी के लिए जरूरी है और भले ही आपकी उम्र ज्यादा है फिर भी कुछ उपायों की मदद से आप आसानी से वेट लॉस करके फिट हो सकते हैं।
आइए उन तरीकों के बारे में जानते हैं जिसकी मदद से राम कपूर ने ये सफलता पाई है।
2 of 5
राम कपूर की वेट लॉस जर्नी
- फोटो : Instagram
18 महीने में 55 किलो घटाया वजन
अपनी वेट लॉस जर्नी के बारे में अभिनेता राम कपूर ने एक इंटरव्यू में बताया कि, अब मैं फिर से ऐसा फील करने लगा हूं जैसे 25 वर्ष का हूं। ये बदलाव मुझे शारीरिक, मानसिक और भावनात्मक रूप से बहुत अच्छा महसूस करा रहा है। शरीर को फिट रखना एक सतत प्रक्रिया है। हमारा जीवन निरंतर सुधार के इर्द-गिर्द घूमता है। मैंने 18 महीने में 55 किलो वजन कम किया है, ये अच्छा एहसास है।
आमतौर पर फिटनेस का मतलब लोग वजन कितना किलो है यही समझते हैं जबकि ये असल में आपको मजबूत, ऊर्जावान और स्वस्थ महसूस कराना है।
3 of 5
अभिनेता राम कपूर
- फोटो : instagram
कैसे कम किया वजन?
अभिनेता ने कहा, "जब मेरा वजन बहुत अधिक था तो मैं इंडस्ट्री के ढांचे में फिट नहीं बैठता था, मेरा वजन 140 किलोग्राम तक हुआ करता था। सिर्फ 20 कदम चलने के बाद सांस फूलने लगता था। मैं डायबिटीज का भी शिकार हो गया, पैर में चोट थी जिस वजह से दिनचर्या के सामान्य कामकाज करने में भी काफी दिक्कत होने लगी थी। तब मुझे एहसास हुआ कि अब इस तरह नहीं चल सकता।
राम बताते हैं, जब आप वजन घटाने का लक्ष्य बनाते हैं तो आपको कई बड़े फैसले लेने होते हैं। यहां ध्यान रखना जरूरी है कि बहुत अधिक या बहुत ज्यादा वजन भी न घटाएं, ये भी शरीर के लिए हानिकारक हो सकता है और लंबे समय तक टिकाऊ नहीं होता। प्रति सप्ताह आधा किलो से एक किलो वजन कम करने का ही लक्ष्य रखें।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
स्वस्थ आहार
- फोटो : Freepik.com
आहार में सुधार करना बहुत जरूरी
वजन कम करना चाह रहे हैं तो इसके लिए कम खाने से ज्यादा जरूरी समझदारी के साथ खाना जरूरी है। फल, सब्जियां, लीन प्रोटीन और साबुत अनाज जैसे पोषक तत्वों से भरपूर खाद्य पदार्थों को आहार का हिस्सा बनाएं। इसके पहले भी मैंने दो बार 30 किलो वजन कम किया था। इस बार का लक्ष्य फिटनेस पर ध्यान केंद्रित करना था।
इसके लिए आहार पर ध्यान देना तो जरूरी है ही साथ ही इस बात का भी ध्यान रखना चाहिए कि आप क्या खाते हैं, कितना सोते हैं, व्यायाम की दिनचर्या कैसे है, शरीर का हाइड्रेशन लिवल ठीक हो और नियमित अंतराल पर आप पौष्टिक चीजों का सेवन करें।
विज्ञापन
5 of 5
व्यायाम की आदत बनाएं
- फोटो : Adobe Stock
शारीरिक गतिविधियों पर दें ध्यान
वजन घटाने और समग्र स्वास्थ्य को ठीक रखने में व्यायाम महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। कार्डियो और स्ट्रेंथ ट्रेनिंग का संयोजन कैलोरी बर्न करने, मांसपेशियों के निर्माण और मेटाबॉलिज्म को बढ़ावा देने के लिए आदर्श है। नींद की गुणवत्ता में सुधार करना भी वजन घटाने को महत्वपूर्ण रूप से प्रभावित करती है। खराब नींद ग्रेलिन और लेप्टिन जैसे भूख हार्मोन को बाधित करती है, जिससे भूख और खाने की लालसा बढ़ जाती है। अपने शरीर की रिकवरी और हार्मोनल संतुलन बनाए रखने के लिए रात में 7-9 घंटे की नींद का लक्ष्य रखें।
आपकी शारीरिक स्थितियों के आधार पर वजन घटाने के उपायों को प्रयोग में लाने के लिए डॉक्टर से संपर्क करें।
--------------
नोट: यह लेख मेडिकल रिपोर्टस से एकत्रित जानकारियों के आधार पर तैयार किया गया है।
अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।
सबसे विश्वसनीयहिंदी न्यूज़वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ेंलाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसेहेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health and fitness news), लाइवफैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्टफूड न्यूज़इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) औरयात्रा (travel news in Hindi) आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।