सब्सक्राइब करें

How To Brush Your Teeth: कहीं आप भी तो गलत तरह से साफ नहीं कर रहे अपने दांत?

हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Shruti Gaur Updated Wed, 08 Apr 2026 09:54 AM IST
सार

Right Way To Brush Crooked Teeth: अगर आपके दांत भी टेढ़े-मेढ़े हैं तो इन्हें ब्रश करने का सही तरीका जान लें। वरना ये धीरे-धीरे खराब होने लगेंगे। 

विज्ञापन
right way to brush Crooked Teeth in hindi tede mede dant me brush kaise kare
टेढ़े-मेढ़े दांतों में ब्रश करने का सही तरीका क्या है? - फोटो : Adobe stock
Right Way To Brush Crooked Teeth: टेढ़े-मेढ़े दांतों में सही तरीके से ब्रश न करने पर दांत जल्दी खराब हो सकते हैं, मसूड़े कमजोर हो सकते हैं और मुंह में बैक्टीरिया तेजी से बढ़ सकते हैं। ऐसे दांतों को ब्रश करना थोड़ा मुश्किल होता है क्योंकि बीच-बीच में जमी गंदगी और प्लाक हटाना आसान नहीं होता। पर, सही ब्रशिंग तकनीक अपनाकर आप इन दांतों को स्वस्थ रख सकते हैं और मौखिक बीमारियों से बच सकते हैं।


आज हम आपको बताएंगे कि कैसे आप टेढ़े-मेढ़े दांतों को प्रभावी तरीके से साफ रख सकते हैं, ताकि आपकी प्यारी मुस्कुराहट पर किसी की नजर न लगे।
Trending Videos
right way to brush Crooked Teeth in hindi tede mede dant me brush kaise kare
टेढ़े-मेढ़े दांतों में ब्रश करने का सही तरीका क्या है? - फोटो : अमर उजाला
सॉफ्ट ब्रश का इस्तेमाल करें
 
  • टेढ़े दांतों के लिए सॉफ्ट ब्रिसल वाले ब्रश का चयन करना सबसे महत्वपूर्ण है। 
  • हार्ड ब्रिसल मसूड़ों को चोट पहुंचा सकते हैं और दांतों की सतह को खुरच सकते हैं। 
  • मुलायम ब्रश धीरे-धीरे दांतों और मसूड़ों के बीच फंसी गंदगी को हटाता है। 
  • ब्रश करते समय हल्के दबाव का इस्तेमाल करें, ताकि दांत और मसूड़े दोनों सुरक्षित रहें।

 
विज्ञापन
विज्ञापन
right way to brush Crooked Teeth in hindi tede mede dant me brush kaise kare
टेढ़े-मेढ़े दांतों में ब्रश करने का सही तरीका क्या है?
ब्रश की दिशा बदलें
 
  • टेढ़े दांतों में हर हिस्से को अच्छी तरह से साफ करना जरूरी है।
  •  ब्रश को 45 डिग्री के कोण पर रखें और छोटे-छोटे गोल घुमाव वाली गति से ब्रश करें। 
  • इससे दांत और मसूड़े दोनों साफ होते हैं। 
  • सिर्फ आगे-पीछे ब्रश करने से दांतों के बीच जमा प्लाक नहीं निकलता।

 
right way to brush Crooked Teeth in hindi tede mede dant me brush kaise kare
टेढ़े-मेढ़े दांतों में ब्रश करने का सही तरीका क्या है? - फोटो : Adobe stock
अलग-अलग हिस्सों पर ध्यान दें
 
  • टेढ़े दांतों में ऊपर, नीचे और पीछे के हिस्सों में प्लाक तेजी से जमा होता है।
  •  हर दांत और उसके आसपास के मसूड़े को अलग से ब्रश करें। 
  • पीछे के दांतों में खाने के कण फंसते हैं, इसलिए इन्हें विशेष ध्यान दें।

 
विज्ञापन
right way to brush Crooked Teeth in hindi tede mede dant me brush kaise kare
टेढ़े-मेढ़े दांतों में ब्रश करने का सही तरीका क्या है? - फोटो : Adobe stock
ब्रशिंग का समय
 
  • दांतों को कम से कम 2 मिनट तक ब्रश करना चाहिए। 
  • हर दांत के लिए लगभग 10-15 सेकंड दें।
  •  जल्दी-जल्दी ब्रश करने से केवल दांतों की सतह साफ होती है, लेकिन उनके बीच की गंदगी नहीं हटती।

 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed