फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Health Tips: बढ़ते प्रदूषण में बढ़ सकती है गले में खराश और दर्द, इन घरेलू उपायों से दूर होगी परेशानी

Tue, 16 Dec 2025 01:51 PM IST
शिखर बरनवाल हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शिखर बरनवाल Updated Tue, 16 Dec 2025 01:51 PM IST
सार

Home Remedies For Throat Pain: अधिक वायु प्रदूषण में रहने पर गले में दर्द और खराश होना बहुत आम बात है। अक्सर लोग इस समस्या से परेशान रहते हैं। मगर इसे कुछ घरेलू उपाय अपनाकर दूर किया जा सकता है। आइए इस लेख में इसी के बारे में विस्तार से जानते हैं।

विज्ञापन
Sore throat and pain may increase due to increasing pollution follow home remedies
गले में खराश - फोटो : Adobe Stock

Sore Throat Remedy From Pollution: दिल्ली-एनसीआर में इन दिनों प्रदूषण का स्तर बढ़ने के साथ ही, लोगों को गले में खराश, दर्द और जलन जैसी समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। वायु में मौजूद हानिकारक कण PM 2.5 और PM 10 जब सांस के जरिए गले और श्वसन नली तक पहुंचते हैं, तो वे सूजन पैदा करते हैं, जिससे यह परेशानी होती है।



प्रदूषित हवा के कारण गले की म्यूकोसा सूख जाती है, और संक्रमण का खतरा भी बढ़ जाता है। इस मौसम में गले की समस्याओं को नजरअंदाज करना ठीक नहीं है, क्योंकि यह संक्रमण सर्दी-जुकाम या गंभीर श्वसन समस्याओं में बदल सकता है। अच्छी बात यह है कि प्रदूषण जनित गले के दर्द और खराश को कम करने के लिए हमारे घरों में कई असरदार और सरल उपाय मौजूद हैं।

ये घरेलू नुस्खे न केवल लक्षणों को शांत करते हैं, बल्कि गले की प्राकृतिक नमी को बनाए रखने और संक्रमण से लड़ने में भी मदद करते हैं। इन आसान उपायों को अपनाकर आप दवाओं के इस्तेमाल को कम कर सकते हैं और प्रदूषण के दुष्प्रभावों से खुद को बचा सकते हैं।

Sore throat and pain may increase due to increasing pollution follow home remedies
गले में खराश - फोटो : Adobe Stock

गुनगुने पानी का सेवन
गले की खराश को शांत करने का सबसे पहला और आसान तरीका है गुनगुना पानी पीना। गुनगुना पानी गले की जलन को कम करता है और बलगम को पतला करके उसे बाहर निकालने में मदद करता है। इसके अलावा यह शरीर को हाइड्रेटेड रखता है, जो गले की म्यूकोसा की नमी बनाए रखने और संक्रमण से लड़ने की क्षमता के लिए जरूरी है।


ये भी पढ़ें- Air Pollution: दिल्ली के अस्पतालों में अचानक बढ़ी मरीजों की संख्या, एम्स के डॉक्टर ने दिया ये जरूरी सुझाव
Sore throat and pain may increase due to increasing pollution follow home remedies
gargel गरारे new - फोटो : istock

नमक के पानी से गरारे करें
नमक के गुनगुने पानी से गरारे करना गले की सूजन को कम करने और दर्द से राहत पाने का एक सदियों पुराना उपाय है। नमक का पानी गले में जमा बैक्टीरिया और वायरस को बाहर निकालने में मदद करता है। दिन में दो से तीन बार गरारे करने से गले की खराश और दर्द में तेजी से कमी आती है और गले की गंदगी साफ होती है।


ये भी पढ़ें- Health Tips: 'अचानक मौतों' का कोरोना वैक्सीन से नहीं है कोई संबंध, एम्स की स्टडी में हुआ बड़ा खुलासा
 
विज्ञापन
विज्ञापन
Sore throat and pain may increase due to increasing pollution follow home remedies
काढ़ा का सेवन - फोटो : Freepik.com

काढ़ा और सूप का सेवन करें
ठंड और प्रदूषण के इस मौसम में गर्म काढ़ा (तुलसी, अदरक, काली मिर्च और शहद वाला) और गरमागरम सूप (सब्जियों का) पीना बेहद फायदेमंद होता है। इनमें मौजूद एंटीऑक्सीडेंट्स और पोषक तत्व शरीर की इम्यूनिटी सिस्टम को बढ़ाते हैं। काढ़ा गले को अंदर से गर्माहट देता है जिससे गले की नसों को राहत मिलता है।

विज्ञापन
Sore throat and pain may increase due to increasing pollution follow home remedies
भाप लें - फोटो : Adobe Stock
भाप लें
गले की खराश और बंद नाक के लिए भाप लेना एक अचूक उपाय है। गर्म पानी की भाप लेने से गले के अंदर की सूजन कम होती है और श्वसन मार्ग में जमा कफ ढीला पड़कर बाहर निकल जाता है। आप चाहें तो सादे पानी में थोड़ी सी अजवायन या नीलगिरी का तेल डालकर दिन में एक या दो बार भाप ले सकते हैं।

नोट: यह लेख मेडिकल रिपोर्टस से एकत्रित जानकारियों के आधार पर तैयार किया गया है।

अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed