फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Healthy Diet Chart: बुजुर्गों के लिए डाइट प्लान, जानिए 50 की आयु के बाद क्या खाएं और क्या नहीं

Wed, 02 Apr 2025 05:00 PM IST
शिवानी अवस्थी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला Published by: शिवानी अवस्थी Updated Wed, 02 Apr 2025 05:00 PM IST
सार

यहां 50 की आयु के बाद वाले लोगों के लिए पौष्टिक डाइट प्लान दिया जा रहा है। उन्हें क्या खाना चाहिए और क्या नहीं, इसके बारे में विस्तार से जानिए।

विज्ञापन
Super Foods To Eat after 50 years Old Healthy Diet Chart At age of 50 ke baad kya khana chahiye disprj
पौष्टिक खानपान - फोटो : Adobe
loader

Healthy Diet Chart: उम्र बढ़ने के साथ ही शरीर की पोषण संबंधी जरूरतें बदलने लगती हैं। बढ़ती उम्र के लोगों को अधिक पोषण की आवश्यकता होती है क्योंकि जैसे-जैसे आयु बढ़ती है, शरीर का मेटाबाॅलिज्म धीमा हो जाता है, हड्डियां कमजोर होने लगती हैं और हृदय रोग, मधुमेह व ब्लड प्रेशर जैसी बीमारियों का खतरा बढ़ जाता है। अधिकतर मामलों में ये समस्या 50 की आयु के बाद देखने को मिलती है। इन सभी समस्याओं से बचाव के लिए सही खानपान बहुत जरूरी हो जाता है। पोष्टिक खान-पान अपनाकर न केवल बीमारियों से बच सकते हैं, बल्कि ऊर्जावान, फिट और खुशहाल जीवन जी सकते हैं। संतुलित आहार, नियमित व्यायाम और स्वस्थ जीवनशैली अपनाने से शरीर को मजबूत और सक्रिय रखा जा सकता है। 

ऐसे में एगर आप 50 साल की आयु या उससे अधिक उम्र के हैं तो स्वस्थ और ऊर्जावान रहने के लिए डाइट में कुछ जरूरी बदलाव लाएं। यहां 50 की आयु के बाद वाले लोगों के लिए पौष्टिक डाइट प्लान दिया जा रहा है। उन्हें क्या खाना चाहिए और क्या नहीं, इसके बारे में विस्तार से जानिए।

Super Foods To Eat after 50 years Old Healthy Diet Chart At age of 50 ke baad kya khana chahiye disprj
सब्जियां - फोटो : adobe

50 की उम्र के बाद क्या खाएं?

हरी पत्तेदार सब्जियां

पालक, मेथी, बथुआ और सरसों जैसी हरी सब्जियां शरीर को आयरन, कैल्शियम और फाइबर प्रदान करती हैं, जिससे हड्डियां मजबूत रहती हैं और पाचन तंत्र सही रहता है।

प्रोटीन युक्त भोजन

इस उम्र में मांसपेशियों की मजबूती बनाए रखने के लिए प्रोटीन का सेवन जरूरी है। दालें, सोया, पनीर, अंडे, मछली, चिकन और ड्राई फ्रूट्स प्रोटीन के अच्छे स्रोत हैं।

फल और सूखे मेवे

सेब, केला, संतरा, पपीता, अनार, और ब्लूबेरी व स्ट्रॉबेरी) शरीर को जरूरी विटामिन और एंटीऑक्सीडेंट देते हैं। साथ ही बादाम, अखरोट, अंजीर और किशमिश दिमाग और हृदय के लिए फायदेमंद होते हैं।

Super Foods To Eat after 50 years Old Healthy Diet Chart At age of 50 ke baad kya khana chahiye disprj
फाइबर युक्त आहार - फोटो : Adobe stock

कैल्शियम और विटामिन डी

इस उम्र में हड्डियां कमजोर होने लगती हैं, जिसे मजबूत बनाए रखने के लिए दूध, दही, पनीर, तिल, और बादाम का सेवन करें। धूप में बैठना और विटामिन डी से भरपूर चीजें खाना चाहिए।

फाइबर युक्त आहार

पाचन तंत्र को मजबूत करने के लिए दलिया, ओट्स, ब्राउन राइस, साबुत अनाज और फलियों का सेवन करें। फाइबर शरीर में कोलेस्ट्रॉल को कम करने और ब्लड शुगर को नियंत्रित करने में मदद करता है।

दिल के लिए फायदेमंद वसा

हृदय स्वास्थ्य को मजबूत बनाने के लिए अखरोट और अलसी के बीज का सेवन करें। ये दोनों ओमेगा-3 फैटी एसिड से भरपूर होते हैं, जो दिल को स्वस्थ रखते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Super Foods To Eat after 50 years Old Healthy Diet Chart At age of 50 ke baad kya khana chahiye disprj
समोसा - फोटो : Freepik.com

50 की उम्र के बाद क्या न खाएं?

  • अधिक आयु के लोगों को ज्यादा नमक का सेवन नहीं करना चाहिए, इससे ब्लड प्रेशर बढ़ सकता है। वहीं अधिक चीनी का सेवन डायबिटीज और मोटापे का कारण बन सकता है। 
  • इस उम्र के लोग प्रोसेस्ड और जंक फूड से परहेज करें। पैकेज्ड फूड, फ्राइड फूड और फास्ट फूड से बचें क्योंकि इनमें अधिक नमक, चीनी और अनहेल्दी फैट होता है।
  • उम्र बढ़ने के साथ कैफीन और एल्कोहॉल से दूरी बना लेनी चाहिए क्योंकि चाय, कॉफी और कोल्ड ड्रिंक्स का अधिक सेवन डिहाइड्रेशन और अनिद्रा का कारण बन सकता है। एल्कोहॉल हृदय और लीवर के लिए हानिकारक होता है।
  • अत्यधिक तेल और मसालेदार भोजन बुजुर्गों के लिए नुकसानदायक हो सकता है। ज्यादा तला-भुना और मसालेदार भोजन पाचन संबंधी समस्याएं और एसिडिटी पैदा कर सकता है।
  • आटा और सफेद चावल जल्दी ब्लड शुगर बढ़ाते हैं, इसलिए इनकी जगह साबुत अनाज और ब्राउन राइस का सेवन करें।
विज्ञापन
Super Foods To Eat after 50 years Old Healthy Diet Chart At age of 50 ke baad kya khana chahiye disprj
पौष्टिक चीजों का करिए सेवन - फोटो : Freepik.com

नोट: यह लेख मेडिकल रिपोर्टस से एकत्रित जानकारियों के आधार पर तैयार किया गया है। 

अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed