{"_id":"6a61c35d9be0dc599b0afedf","slug":"these-5-common-habits-that-are-quietly-harming-your-health-2026-07-23","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Health Tip: ये 5 गलत आदतें धीरे-धीरे बिगाड़ रही हैं आपकी सेहत, आज ही बदलें वरना पड़ सकता है भारी","category":{"title":"Health & Fitness","title_hn":"हेल्थ एंड फिटनेस","slug":"fitness"}}
Health Tip: ये 5 गलत आदतें धीरे-धीरे बिगाड़ रही हैं आपकी सेहत, आज ही बदलें वरना पड़ सकता है भारी
Thu, 23 Jul 2026 01:51 PM IST
Shruti Gaur
हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Shruti Gaur
Updated Thu, 23 Jul 2026 01:51 PM IST
सार
Habits That Are Making You Sick: अगर आप भी जल्दी ही और बेहद आसानी से बीमार हो जाते हैं, तो इसके पीछे आपकी ही कुछ आदतें हो सकती हैं। हम आपको 5 ऐसी आदतों के बारे में जानकारी देंगे, जो आपको बीमार बना सकती हैं।
विज्ञापन
ये 5 गलत आदतें धीरे-धीरे बिगाड़ रही हैं आपकी सेहत
- फोटो : AI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Habits That Are Making You Sick: आज की तेज रफ्तार जिंदगी में हम कई ऐसी छोटी-छोटी आदतों को नजरअंदाज कर देते हैं, जो धीरे-धीरे हमारी सेहत पर बुरा असर डाल सकती हैं। कई लोगों को बार-बार सर्दी-जुकाम, थकान, कमजोरी या दूसरी स्वास्थ्य समस्याओं का सामना करना पड़ता है, लेकिन वे इसके पीछे की वजह समझ नहीं पाते।
ये 5 गलत आदतें धीरे-धीरे बिगाड़ रही हैं आपकी सेहत
- फोटो : adobe stock
कम नींद लेना
नींद की कमी आज के समय की सबसे आम समस्या बन गई है। कई लोग देर रात तक मोबाइल चलाते हैं या काम के दबाव के कारण पर्याप्त नींद नहीं ले पाते। लगातार कम नींद लेने से शरीर की इम्यूनिटी कमजोर हो सकती है, जिससे संक्रमण का खतरा बढ़ जाता है। इसके अलावा थकान, चिड़चिड़ापन, ध्यान लगाने में परेशानी और वजन बढ़ने जैसी समस्याएं भी हो सकती हैं।
क्या करें

- रोजाना 7-8 घंटे की पर्याप्त नींद लें।
- सोने से पहले मोबाइल और स्क्रीन टाइम कम करें।
- सोने और जागने का समय तय रखें।
ये 5 गलत आदतें धीरे-धीरे बिगाड़ रही हैं आपकी सेहत
- फोटो : फ्रीपिक
असंतुलित खानपान
फास्ट फूड, ज्यादा तला-भुना खाना, अधिक चीनी और प्रोसेस्ड फूड का सेवन शरीर को नुकसान पहुंचा सकता है। ऐसे भोजन में पोषक तत्व कम और कैलोरी अधिक होती है, जिससे मोटापा, डायबिटीज और हृदय संबंधी समस्याओं का खतरा बढ़ सकता है।

- फल, सब्जियां और प्रोटीन युक्त भोजन लें।
- घर का बना ताजा खाना खाएं।
- पर्याप्त पानी पिएं।
विज्ञापन
विज्ञापन
ये 5 गलत आदतें धीरे-धीरे बिगाड़ रही हैं आपकी सेहत
- फोटो : AI
एक्सरसाइज न करना
शारीरिक गतिविधि की कमी शरीर को कमजोर बना सकती है। लंबे समय तक बैठे रहने की आदत से वजन बढ़ने, मांसपेशियों में कमजोरी और कई क्रॉनिक बीमारियों का खतरा बढ़ सकता है।
क्या करें
शारीरिक गतिविधि की कमी शरीर को कमजोर बना सकती है। लंबे समय तक बैठे रहने की आदत से वजन बढ़ने, मांसपेशियों में कमजोरी और कई क्रॉनिक बीमारियों का खतरा बढ़ सकता है।
क्या करें
- रोजाना कम से कम 30 मिनट पैदल चलें।
- योग या हल्की एक्सरसाइज को दिनचर्या में शामिल करें।
विज्ञापन
ये 5 गलत आदतें धीरे-धीरे बिगाड़ रही हैं आपकी सेहत
- फोटो : Freepik.com
ज्यादा तनाव लेना
लगातार तनाव शरीर और दिमाग दोनों को प्रभावित करता है। तनाव के कारण नींद खराब हो सकती है, पाचन संबंधी समस्याएं हो सकती हैं और इम्यून सिस्टम पर भी असर पड़ सकता है।
क्या करें
लगातार तनाव शरीर और दिमाग दोनों को प्रभावित करता है। तनाव के कारण नींद खराब हो सकती है, पाचन संबंधी समस्याएं हो सकती हैं और इम्यून सिस्टम पर भी असर पड़ सकता है।
क्या करें
- मेडिटेशन और योग करें।
- अपनी पसंद की गतिविधियों के लिए समय निकालें।
- जरूरत पड़ने पर परिवार या विशेषज्ञ से बात करें।