{"_id":"5c1f4631bdec2256e517e66e","slug":"things-you-should-avoid-after-having-meal","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"खाना खाने के बाद अगर करते हैं ये 7 काम, तो हो सकते हैं जानलेवा बीमारियों के शिकार","category":{"title":"Health & Fitness","title_hn":"हेल्थ एंड फिटनेस","slug":"fitness"}}
खाना खाने के बाद अगर करते हैं ये 7 काम, तो हो सकते हैं जानलेवा बीमारियों के शिकार
Wed, 02 Jan 2019 11:22 AM IST
मंजू ममगाईं
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
Published by: मंजू ममगाईं
Updated Wed, 02 Jan 2019 11:22 AM IST
विज्ञापन
family lunch
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अच्छी सेहत के लिए हम अपनी डाइट में पौष्टिक चीजों को शामिल करते हैं, लेकिन क्या आप जानते हैं कि सिर्फ इनका सेवन करना काफी नहीं है। अच्छे स्वास्थ के लिए समय पर खाना और उसे सही से पचाना बहुत महत्वपूर्ण होता है। हम में से बहुत सारे लोग खाना खाने के बाद ऐसी गलतियां करते हैं जिससे हमें खाने का पोषण मिलने की बजाय उसका उल्टा असर होता है। आइए जानते हैं ऐसी आदतों के बारे में जो खाना खाने के बाद करना हमारे लिए खतरनाक साबित हो सकती हैं।
FRUIT PACK
तुरंत बाद न खाएं फल
कई लोगों को खाने के साथ या खाने के बाद फल खाने की आदत होती है। बता दें, खाना खाने के साथ या तुरंत बाद फल खाने से हमारे शरीर को उसके पोषण नहीं मिल पाते हैं क्योंकि अगर हम खाने के साथ इसका सेवन करते हैं तो यह सही तरीके से हमारे इंटेस्टाइन तक नहीं पहुंच पाते हैं। इसलिए ध्यान रखें कि हमेशा खाना खाने के बाद कम से कम एक घंटे का अंतर रखें और तब फल का सेवन करें। इसके अलावा फलों को सुबह खाली पेट खाने की कोशिश करें।

Shower
तुरंत नहाने न जाएं
खाना खाने के कुछ देर तक कभी भूलकर भी नहाने न जाएं। ऐसा करना आपकी सेहत के लिए हानिकारक माना जाता है। दरअसल, खाना खाने के बाद नहाने से पेट के चारों ओर रक्त प्रवाह बढ़ जाता है जिससे पाचन क्रिया प्रभावित होती है और खाना सही से डाइजेस्ट नहीं हो पाता है।

tea
तुरंत चाय न पीएं
बहुत सारे लोगों को खाना खाने के बाद चाय पीने की लत होती है। अगर आप भी उन्हीं में से एक हैैं तो सावधान हो जाएं क्योंकि चाय की पत्तियों में उच्च अम्लीयता होती है जो पाचन पर असर डालती है, जिससे खाना आसानी से डाइजेस्ट नहीं हो पाता है। खाना खाने के दो घंटे बाद तक चाय को एवॉइड करने की कोशिश करें।

डेमो
- फोटो : डेमो
सिगरेट से करें परहेज
वैसे तो सिगरेट पीना हमारे स्वास्थय के लिए हानिकारक ही होता है, लेकिन अगर आप खाना खाने के तुरंत बाद स्मोक करते हैं तो यह आपकी सेहत के लिए दस गुना खतरनाक हो सकता है।