फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

पेट की चर्बी घटाने के लिए इन हेल्दी तरीकों से बनाएं अंडा

Sat, 05 Sep 2020 06:21 PM IST
Shashi Shashi लाइफ स्टाइल डेस्क, अमर उजाला
लाइफ स्टाइल डेस्क, अमर उजाला Published by: Shashi Shashi Updated Sat, 05 Sep 2020 06:21 PM IST
विज्ञापन
Tips for Lose Belly Fat add egg in your diet
egg - फोटो : pixabay

अंडे में भरपूर मात्रा में प्रोटीन और आयरन होता है। इसे खाने से आपको काफी देर तक पेट भरा हुआ महसूस होता है, लेकिन इसमें कैलोरी बहुत कम होती है। इसलिए सेहत के लिहाज से अंडा खाना एक अच्छा विकल्प है। अगर आप बैली फैट से को कम करना चाहती हैं, तो भी अपनी वैट लॉस डाइट में इसे शामिल कर सकती है। क्योंकि अंडे के सफेद भाग में 90 प्रतिशत पानी और 10 प्रतिशत प्रोटीन पाया जाता है। अंडे में कैल्शियम, फॉस्फोरस, विटामिन्स, प्रोटीन जैसे पोषक तत्व होते हैं। जिसके कारण आप इसे अपनी डाइट में शामिल करके बिना किसी शारीरिक कमजोरी के वजन कम कर सकती हैं। तो चलिए जानते हैं कि किन हेल्दी तरीकों से आप अंडे को अपनी डाइट में शामिल कर सकते हैं।


 

Tips for Lose Belly Fat add egg in your diet
egg - फोटो : pixabay

आप अंडे को स्प्राउट्स और सलाद के साथ ले सकती हैं। आधे उबले अंडे (Half Boiled egg) को आप सलाद और कई तरह की अंकुरित चीजों के साथ ले सकती हैं। जो आपके लिए एक हेल्दी विकल्प हो सकता है, या फिर आप अंडे का चिला बना कर सब्जियों के साथ सैंडविच भी बना कर खा सकती हैं।
 

Tips for Lose Belly Fat add egg in your diet
प्रतीकात्मक तस्वीर

स्क्रैम्बल्ड एग (अंडे की भुर्जी) ये खाने में तो टेस्टी लगता ही है, साथ ही बनाने में बहुत आसान होता है। इसको और ज्यादा हेल्दी बनाने के लिए आप इसमें सब्जियां आदि डालकर बना सकती हैं। ये आपकी सेहत के लिए तो अच्छा रहेगा ही औऱ इसमें ज्यादा कैलोरी भी नहीं होती। आप चाहें तो इसे कच्ची सब्जियों के सलाद के साथ भी खा सकती हैं। इसी तरह से आप अंडे के आमलेट में भी पनीर और सब्जी डालकर उसे ज्यादा हेल्दी बना सकती हैं। .
 

 
 

विज्ञापन
विज्ञापन
Tips for Lose Belly Fat add egg in your diet
egg - फोटो : pixabay

बीन्स प्रोटीन से भरपूर होती हैं, आप अंडे को बीन्स के साथ बनाकर खाएं। इसे खाने से आपका पेट काफी देर तक भरा रहेगा जिसकी वजह से आपको वजन घटाने में तो हेल्प मिलेगी ही और आपके शरीर को पोषण भी मिलेगा।
 
 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed