सब्सक्राइब करें

Tonsil Stones: सिर्फ किडनी-गॉलब्लैडर ही नहीं, आपके गले में भी हो सकती है पथरी; जानिए कैसे करें इसकी पहचान

हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Abhilash Srivastava Updated Fri, 12 Jun 2026 02:50 PM IST
सार

बहुत से लोग टॉन्सिल स्टोन से परेशान होते हैं, लेकिन उन्हें पता ही नहीं होता कि उनकी परेशानी की असली वजह क्या है। टॉन्सिल स्टोन के बारे में जानकारी होना बेहद जरूरी है। आखिर यह क्यों बनते हैं, इनके शुरुआती संकेत क्या होते हैं, कौन लोग ज्यादा जोखिम में रहते हैं? आइए इस बारे में विस्तार से जान लेते हैं।

विज्ञापन
tonsil stones causes symptoms and treatment know tonsil stones kyu hote hai
टॉन्सिल में स्टोन की समस्या - फोटो : Amarujala.com/AI

जब भी शरीर में कहीं स्टोन या पथरी के बारे में बात होती है, तो दिमाग में सबसे पहले किडनी और गॉलब्लैडर का ख्याल आता है। ये दो अंग स्टोन की समस्या से सबसे ज्यादा प्रभावित रहते हैं। किडनी हो या फिर गॉलब्लैडर स्टोन, इसके कारण पेट में तेज दर्द, कई बार उल्टी-मितली जैसी दिक्कतें होती रहती हैं। गंभीर स्थितियों में सर्जरी तक कराने की नौबत आ जाती है। 



क्या हो अगर हम कहें कि किडनी और गॉलब्लैडर के अलावा आपके गले में भी स्टोन की समस्या हो सकती है? ज्यादातर लोगों को इसके बारे में पता तक नहीं होता।

लंबे समय तक मुंह की दुर्गंध, गले में कुछ फंसा होने का एहसास या बार-बार गले में असहजता महसूस करते रहते हैं, तो हो सकता है कि आपको गले में स्टोन की समस्या हो। मेडिकल की भाषा में इसे टॉन्सिल स्टोन कहा जाता है। आम स्टोन की समस्या की तरह इसमें आपको तेज दर्द तो नहीं होता पर हमेशा ऐसा लगता रहता है कि गला साफ नहीं हैं या फिर कुछ तो फंसा है।

tonsil stones causes symptoms and treatment know tonsil stones kyu hote hai
टॉन्सिल में स्टोन होने की समस्या - फोटो : Adobe Stock

टॉन्सिल स्टोन की समस्या को जानिए

टॉन्सिल हमारे गले का एक हिस्सा है, जो पीछे की ओर होता है। इसे शरीर की प्रतिरक्षा प्रणाली का भी महत्वपूर्ण हिस्सा माना जाता है। ये शरीर में प्रवेश करने वाले कीटाणुओं को रोकने का काम करते हैं। 
 

  • टॉन्सिल की सतह पर मौजूद छोटे-छोटे गड्ढों और दरारों में जब गंदगी जमा होने लगती है, तो समय के साथ वह कठोर होकर सफेद या पीले रंग के छोटे पत्थरों जैसी संरचना में बदल सकती है। इन्हें टॉन्सिल स्टोन या टॉन्सिलोलिथ्स कहा जाता है।
  • टॉन्सिल स्टोन वैसे तो खतरनाक नहीं होते, लेकिन इसके कारण अक्सर मुंह से बदबू आने, भोजन को निगलने में परेशानी, गले में चुभन या बार-बार संक्रमण जैसी समस्याएं पैदा हो सकती हैं। 
tonsil stones causes symptoms and treatment know tonsil stones kyu hote hai
टॉन्सिल में स्टोन की समस्या के कारण - फोटो : Freepik.com

क्यों होती है ये दिक्कत?

अमर उजाला से बातचीत में दिल्ली स्थित एक निजी अस्पताल में ईएनटी विभाग के डॉक्टर प्रभाकर मिश्रा बताते हैं, टॉन्सिल की सतह पर प्राकृतिक रूप से छोटे-छोटे गड्ढे या क्रिप्ट्स होते हैं। जब इन क्रिप्ट्स में भोजन के सूक्ष्म कण, मृत कोशिकाएं, म्यूकस और बैक्टीरिया जमा हो जाते हैं, तो धीरे-धीरे ये सख्त होकर स्टोन का रूप ले सकते हैं।
 

  • टॉन्सिल में स्टोन बनने की सबसे बड़ी वजह इसकी संरचना है, जिन लोगों के टॉन्सिल में गहरे गड्ढे होते हैं, उनमें भोजन और अन्य कणों के फंसने की आशंका ज्यादा रहती है। 
  • जब ये पदार्थ लंबे समय तक वहां जमा रहते हैं, तो उनमें बैक्टीरिया पनपने लगते हैं और धीरे-धीरे वे कठोर होकर स्टोन का रूप ले लेते हैं।
  • बार-बार टॉन्सिल संक्रमण (टॉन्सिलाइटिस) होने वाले लोगों में यह समस्या ज्यादा देखी जाती है। 
  • इसके अलावा अगर आपका ओरल हाइजीन भी ठीक नहीं है तो भी इस समस्या के बार-बार शिकार होते रह सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
tonsil stones causes symptoms and treatment know tonsil stones kyu hote hai
टॉन्सिल की समस्या - फोटो : Freepik.com

कैसे जानें कहीं आपको भी तो नहीं है ये दिक्कत?

डॉक्टर कहते हैं, मुंह से बदबू आने का एक बड़ा कारण टॉन्सिल स्टोन हो सकता है। ये स्टोन आपको गले के पिछले हिस्से में सफेद या पीले रंग के चिपके हुए दिखाई दे सकते हैं।   
 

  • स्टोन के अंदर मौजूद बैक्टीरिया सल्फर युक्त यौगिक बनाते हैं, जिनसे बदबू पैदा होती है। 
  • गले में कुछ फंसा होने का एहसास, निगलते समय दर्द या असहजता, गले में चुभन और बार-बार खांसी भी हो सकती है।
  • गले और कान की नसें आपस में जुड़ी होती हैं, ऐसे में संक्रमण के कारण कुछ लोगों को कान में दर्द जैसा महसूस हो सकता है।
विज्ञापन
tonsil stones causes symptoms and treatment know tonsil stones kyu hote hai
टॉन्सिल स्टोन के खतरे को कैसे कम करें? - फोटो : Freepik.com

टॉन्सिल स्टोन से बचाव कैसे करें?

टॉन्सिल स्टोन से बचाव के लिए मुंह की अच्छे से साफ-सफाई का ध्यान रखना सबसे जरूरी माना जाता है। 
 

  • दिन में कम से कम दो बार ब्रश, जीभ की सफाई करना आपके लिए जरूरी है।
  • गुनगुने पानी से गरारे करने करने से टॉन्सिल की सतह साफ रहती है और फंसे हुए कण बाहर निकल सकते हैं।
  • खूब पानी पीना भी जरूरी है। मुंह का सूखापन बैक्टीरिया को बढ़ावा देता है।
  • धूम्रपान, मीठे पेय पदार्थों का सीमित कम करने से संक्रमण और स्टोन का खतरा कम किया जा सकता है। 
  • जिन लोगों को बार-बार टॉन्सिलाइटिस होता है, उन्हें डॉक्टर की सलाह के अनुसार उपचार लेना चाहिए क्योंकि बार-बार संक्रमण टॉन्सिल स्टोन के जोखिम को बढ़ा सकता है।




--------------
नोट: यह लेख मेडिकल रिपोर्टस के आधार पर तैयार किया गया है।

अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed