फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त

महिलाओं के पेट पर जमा चर्बी को कम करने में मदद करती है कॉफी, रोजाना दो से तीन कप पीना हो सकता है फायदेमंद

Wed, 10 Jun 2020 09:41 AM IST
अपराजिता शुक्ला लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अपराजिता शुक्ला Updated Wed, 10 Jun 2020 09:41 AM IST
विज्ञापन
two to three cup coffee can reduce belly fat in women compared to who drink none

कॉफी पीने से शरीर को फायदे होते हैं तो वहीं कुछ लोगों का कहना है कि कॉफी में पाई जाने वाली कैफीन की मात्रा शरीर के लिए हानिकारक है। लेकिन ताजा हुए शोध में ये बात सामने आई है कि कॉफी पीने से मोटापा कम करने में मदद मिलती है। ये उसी तरह से काम कर सकती है जैसे दिन में दो से तीन बार ग्रीन टी पीने से शरीर का मेटाबॉलिज्म सिस्टम ठीक होता है और वजन घटता है। ठीक उसी तरह कॉफी के तीन से चार कप पीना मोटापे को कम करने में मदद करता है। इसका कारण है कॉफी में पाया जाने वाला एंटी ओबेसिटी तत्व जो पूरे शरीर के मोटापे को कम करने में मदद करता है। 



 
two to three cup coffee can reduce belly fat in women compared to who drink none

दरअसल, महिलाओं पर किए शोध में ये बात निकलकर आई है कि जो महिलाएं दिनभर में दो से तीन कप कॉफी पीती हैं उनके शरीर का वजन उन महिलाओं की तुलना में कम है जो कॉफी बहुत कम पीती हैं या बिल्कुल ही नहीं पीती। सबसे खास बात, कॉफी कैफीनयुक्त हो या नहीं लेकिन इसका असर एक जैसा ही था। अलग-अलग उम्र की महिलाओं पर हुए शोध में कॉफी का असर अलग था। जैसे 20 साल से 44 साल की महिलाएं जो दो से तीन कप कॉफी पीती हैं उनका बेली फैट 3.4 प्रतिशत कम था उन महिलाओं की तुलना में जो बिल्कुल भी कॉफी नहीं पीती हैं।



 
two to three cup coffee can reduce belly fat in women compared to who drink none
वहीं 45 साल से ज्यादा उम्र की महिलाएं जो तीन से चार कप कॉफी रोजाना पीती हैं उनका बेली फैट कॉफी न पीने वाली महिलाओं की तुलना में 4.1 प्रतिशत कम था। कुल मिलाकर जो महिलाएं कॉफी कम पीती हैं या नहीं पीती हैं उनकी तुलना में रोजाना दो से तीन कप कॉफी पीने वाली महिलाओं का वजन 2.8 प्रतिशत कम था। वहीं पुरुषों में भी कॉफी ज्यादा पीने से मोटापे के कम होने का असर दिखा लेकिन महिलाओं की तुलना जितना नहीं।


 
विज्ञापन
विज्ञापन
two to three cup coffee can reduce belly fat in women compared to who drink none

अमेरिका के न्यूट्रीशन जर्नल में छपे डाटा के आधार पर कहा जा सकता है कि कॉफी हेल्दी डाइट में शामिल किया जा सकता है क्योंकि ये मोटापे को कम करने में मदद करती है। कॉफी में मौजूद बायोएक्टिव कंपाउड वजन को नियंत्रित करते हैं। 



 
विज्ञापन
two to three cup coffee can reduce belly fat in women compared to who drink none

हालांकि इस बात पर पूरी तरह से भरोसा नहीं किया जा सकता कि केवल कॉफी पीने से शरीर के वजन में कमी आएगी। इस मामले में विशेषज्ञों का कहना है कि इस्टेंट कॉफी को ही पिएं जिसमें सुगंध और स्वाद बना रहता है। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed