फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त

विश्व पर्यावरण दिवस 2020: इन पांच महिलाओं ने प्रकृति को बचाने की दिशा में किए सराहनीय प्रयास

Fri, 05 Jun 2020 09:42 AM IST
अपराजिता शुक्ला लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अपराजिता शुक्ला Updated Fri, 05 Jun 2020 09:42 AM IST
विज्ञापन
world environment day 2020 these women do honorable work for save the planet
world environment day

5 जून को हर साल पुरी दुनिया में विश्व पर्यावरण दिवस मनाया जाता है। पूरे विश्व में हर साल बड़ी संख्या में आयोजन किए जाते हैं लोगों को ये समझाने के लिए कि अगर हमें जिंदा रहना है तो प्रकृति के साथ खिलवाड़ करना बंद करना होगा। लोगों के बीच इस तरह की जागरुकता को पैदा करने में आधी आबादी भी पीछे नही है। यानी की बहुत सी महिला एक्टीविस्ट हैं जिन्होंने पर्यावरण को बचाने के दिशा में कई प्रयास किए हैं। तो चलिए जानें उन महिलाओं के बारे में जो दुनियाभर के लोगों को पर्यावरण और प्रकृति को बचाने की मुहिम में आगे आईं हैं और लोगों को इस मुहिम से जुड़ने की प्रेरणा देती हैं।


 
world environment day 2020 these women do honorable work for save the planet
ग्रेटा थनबर्ग - फोटो : पीटीआई
ग्रेटा थनबर्ग

इस कड़ी में सबसा पहला नाम जिस महिला का आया है वो 16 वर्षीय एक किशोरी है जिसने अपने प्रयासों से लोगों को पर्यावरण के प्रति अपने रवैये को सही करने के लिए सचेत किया। ग्रेटा थनबर्ग ने यूरोपियन पार्लियामेंट के सामने लाखों युवाओं के सामने अपनी बातों से प्रभावित किया। पर्यावरण और आने वाले भविष्य के प्रति चिंता जाहिर की और जलवायु परिवर्तन के प्रति लोगों को सचेत किया।


 
world environment day 2020 these women do honorable work for save the planet
- फोटो : social media
Nakabuye Hilda F

युगांडा की 70 प्रतिशत आबादी 30 साल से कम उम्र के लोगों की है। इस बढ़ती हुई आबादी के लिए हर दिन होने वाले जलवायु परिवर्तन और पर्यावरण को बचाने का मुद्दा काफी ज्वलंत है। ऐसे में एक्टिविस्ट नाकबाए हिल्डा ने जलवायु परिवर्तन और पर्यावरण प्रदूषण के खतरों के बारे में जागरूकता बढाने के लिए अभियान चलाया है। वो भविष्य के लिए युगांडा को दूषित पर्यावरण से बचाना चाहती हैं। वो प्लास्टिक को हटाने और सरकार से ग्रीन हाउस गैसों के कम उत्सर्जन के लिए आग्रह करती हैं।



 
विज्ञापन
विज्ञापन
world environment day 2020 these women do honorable work for save the planet
- फोटो : अमर उजाला
लुइस न्यूबॉयर

जर्मन केवल ग्रेटा थनबर्ग के लिए ही नहीं बल्कि लुइस न्यूबॉयर के लिए भी जाना जाता है। 22 साल की ये एक्टीविस्ट जलवायु परिवर्तन को रोकने से संबंधित संगठनों के साथ मिल काम करती हैं। वो अपने ब्लॉग के जरिए लोगों को जागरूक करती हैं।


 
विज्ञापन
world environment day 2020 these women do honorable work for save the planet
riddhima pandey - फोटो : social media
रिद्धिमा पांडे
9 साल की रिद्धिमा इस उम्र से ही वो काम करती है जिस उम्र में सारे बच्चे खेलने जाते हैं। रिद्धिमा भारत सरकार के उन विफल प्रयासों को सही करने की कोशिश करती हैं जिसमें भारत ने जलवायु परिवर्तन की दिशा में काम करने के लिए कहा था। उनकी संस्था उन सरकारी गतिविधियों पर नजर रखती है जो अपने काम और उत्तरदायित्व को पूरा करने में असफल हो गए हैं। इसके साथ ही रिद्धिमा सरकार को ग्रीन हाउस गैसों के कम उत्सर्जन के लिए भी कहती हैं।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed