सब्सक्राइब करें

Health Tips: इन दिनों भोजन में जरूर शामिल करें यह सब्जी, शुगर-कोलेस्ट्रॉल के मरीजों के लिए बेहद फायदेमंद

हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अभिलाष श्रीवास्तव Updated Sat, 06 Aug 2022 12:01 PM IST
विज्ञापन
Vegetable for Sugar and Cholesterol Control, parwal ke fayde
डायबिटीज में कौन सी सब्जी खाएं? - फोटो : iStock

बेहतर स्वास्थ्य के लिए आहार विशेषज्ञ सभी लोगों को भोजन को स्वस्थ और पौष्टिक रखने की सलाह देते हैं, इसके लिए हरी सब्जियों और साग आदि के सेवन को विशेष लाभकारी माना जाता है। हरी और मौसमी सब्जियों में से कुछ को डायबिटीज के रोगियों के लिए काफी फायदेमंद माना जाता है, परवल उनमें से एक है। इस मौसम में परवल बहुतायत में उपलब्ध होता है जिसका सेवन करना सेहत को कई प्रकार के लाभ दे सकता है। यह सब्जी भारत और अन्य एशियाई देशों में काफी पसंदीदा रही है, अध्ययनों में इसे कई प्रकार के पोषक तत्वों से भरपूर पाया गया है।



परवल के स्वास्थ्य लाभ जानने के लिए किए गए अध्ययनों में पाया गया है कि यह सब्जी कई प्रकार के विटामिन्स, एंटीऑक्सिडेंट, कैल्शियम से भरपूर होती है जिसकी हमारे शरीर को रोजाना आवश्यकता होती है। आयुर्वेद में भी परवल के सेवन से होने वाले स्वास्थ्य लाभ का जिक्र मिलता है। आइए जानते हैं कि भोजन में इस सब्जी के सेवन से किस प्रकार के लाभ मिल सकते हैं? 

Vegetable for Sugar and Cholesterol Control, parwal ke fayde
परवल के लाभ - फोटो : Social media

डायबिटीज रोगियों के लिए फायदेमंद 

आयुर्वेद और मेडिकल साइंस दोनों में परवल से होने वाले स्वास्थ्य लाभ का जिक्र मिलता है। यह शुगर के रोगियों के लिए भी काफी फायदेमंद हो सकती है। स्वास्थ्य विशेषज्ञों का कहना है कि विशेषकर परवल के बीज ब्लड शुगर लेवल को कंट्रोल करने में काफी मदद करते हैं। शुगर के साथ-साथ शरीर में कोलेस्ट्रॉल के स्तर को कम करने में भी इससे लाभ देखा गया है। इसे प्राकृतिक तरीके से नियंत्रित करने के लिए परवल को आहार में शामिल करना बेहतर विकल्प हो सकता है।

Vegetable for Sugar and Cholesterol Control, parwal ke fayde
परवल में इम्युनिटी बढ़ाने वाले गुण - फोटो : Pixabay

प्रतिरक्षा के लिए फायदेमंद

आयुर्वेद के अनुसार परवल में रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाने की क्षमता होती है। ऐसे में इसके सेवन से सामान्य सर्दी और फ्लू जैसे मौसम के बदलाव के कारण होने वाली आम स्वास्थ्य समस्याओं से बचाव किया जा सकता है। परवल में मौजूद विटामिन सी की मात्रा शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता को मजबूती देने में सहायक मानी जाती है। इसके सेवन से आप कई तरह की बीमारियों से बचाव कर सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Vegetable for Sugar and Cholesterol Control, parwal ke fayde
खून को साफ करने वाली चीजें - फोटो : Pixabay

रक्त शुद्धि के लिए कारगर

परवल को इसके रक्त को साफ करने वाला गुण काफी खास बनाता है। आयुर्वेद के अनुसार परवल कफ को नियंत्रित करने में काफी सहायक है। यह हमारे रक्त से विषाक्तता को कम करने और ऊतकों को साफ करने में मदद करता है, जिससे त्वचा से संबंधित बीमारियों का जोखिम कम हो जाता है।  रक्त शुद्धिकरण वास्तव में प्रत्येक मनुष्य के लिए महत्वपूर्ण है, यह आपको कई प्रकार की बीमारियों से मुक्त रखता है। 

विज्ञापन
Vegetable for Sugar and Cholesterol Control, parwal ke fayde
पाचन के लिए फायदेमंद सब्जियां - फोटो : pixabay

पाचन स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद

परवल का सेवन आपके पाचन को ठीक करने में भी मदद करता है। अध्यनों से पता चलता है कि परवल में फाइबर की भी मात्रा होती है जो पाचन को बेहतर बनाए रखने के साथ कब्ज की समस्या को दूर करने में मदद करती है। गैस्ट्रोइंटेस्टाइनल समस्याओं और लिवर से संबंधित बीमारियों के जोखिम को कम करने में परवल की सब्जी खाना आपके लिए स्वस्थ विकल्प हो सकता है।


----------------
नोट: यह लेख मेडिकल रिपोर्टस से एकत्रित जानकारियों के आधार पर तैयार किया गया है। 

अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed