सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त

Immunity Power: मजबूत करनी है इम्युनिटी? विटामिन सी-डी ही काफी नहीं, ये विटामिन है असली गेम चेंजर

हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Abhilash Srivastava Updated Thu, 12 Mar 2026 07:37 PM IST
सार

विटामिन-ई कई खाद्य पदार्थों में मौजूद होता है, जिनको आहार में शामिल करके इसकी जरूरतों को आसानी से पूरा किया जा सकता है। ये शरीर की इम्युनिटी को बढ़ाने के लिए भी जरूरी है।

विज्ञापन
vitamin e immunity booster know how vitamin e helps for you
पौष्टिक चीजों का करिए सेवन - फोटो : Freepik.com

हेल्दी बॉडी चाहते हैं तो इसका सबसे आसान तरीका है डाइट को हेल्दी रखना। हम जो कुछ भी खाते-पीते हैं, उनका सेहत पर सीधा असर होता है। यही कारण है कि स्वास्थ्य विशेषज्ञ सभी लोगों को ऐसी चीजें खाने की सलाह देते हैं जिससे शरीर के लिए आवश्यक अधिकतर पोषक तत्वों की आसानी से पूर्ति हो सके। 



विटामिन-सी और डी की जरूरतों के बारे में तो हम सभी जानते हैं पर क्या आप जानते हैं कि इसी तरह से विटामिन-ई भी शरीर के लिए अति आवश्यक तत्व है? हृदय और लिवर को स्वस्थ रखने के साथ शरीर में ऑक्सीडेटिव स्ट्रेस के जोखिम को कम करने में इस विटामिन की आवश्यकता होती है।

विटामिन-ई कई खाद्य पदार्थों में मौजूद होता है, जिनको आहार में शामिल करके इसकी जरूरतों को आसानी से पूरा किया जा सकता है। आइए जानते हैं कि शरीर और मजबूत इम्युनिटी के लिए यह विटामिन कितना आवश्यक है और इसकी पूर्ति कैसे की जा सकती है?

Trending Videos
vitamin e immunity booster know how vitamin e helps for you
विटामिन-ई वाली चीजें होनी चाहिए डाइट में - फोटो : Freepik.com

अच्छी सेहत के लिए जरूरी है विटामिन-ई

जिन लोगों में विटामिन-ई की कमी होती है उनमें तंत्रिका और मांसपेशियों की दिक्कतों के साथ शरीर की गति में नियंत्रण में कमी, दृष्टि की समस्याओं और इम्युनिटी से संबंधित दिक्कतों का खतरा अधिक देखा जाता है।

  • पुरुषों को प्रतिदिन 4मिलीग्रा. और महिलाओं को 3 मिलीग्रा. की मात्रा में विटामिन ई का सेवन करना आवश्यक माना जाता है।
  • त्वचा और बालों को स्वस्थ बनाए रखने के लिए यह विटामिन बहुत जरूरी है।
  • इसकी कमी से त्वचा विकार, जैसे एक्जिमा और खुजली, तथा बालों के कमजोर होने और झड़ने की समस्या हो सकती है।


स्वास्थ्य विशेषज्ञ कहते हैं, आहार के माध्यम से इसका सेवन सुनिश्चित किया जाना चाहिए।

विज्ञापन
विज्ञापन
vitamin e immunity booster know how vitamin e helps for you
इम्युनिटी पावर कैसे बढ़ाएं - फोटो : Freepik.com
इम्युनिटी वाले गुणों से ज्यादातर लोग अनजान
 

विटामिन सी-डी के साथ विटामिन-ई वाली चीजों का सेवन भी हमारी इम्युनिटी को मजबूत बनाए रखने के लिए आवश्यक माना जाता है।
 

  • अध्ययन में पाया गया है कि शरीर में इंफ्लामेशन को कम करने और प्रतिरक्षा क्षमता को बढ़ाने में इस विटामिन की जरूरत होती है।
  • विटामिन-सी के सेवन से शरीर में संक्रमण के खतरे को कम किया जा सकता है।
  • सप्लीमेंट्स की जगह पोषक तत्वों का सेवन आहार के माध्यम से करना ज्यादा लाभकारी होता है।


लिवर की सेहत के लिए फायदेमंद

विटामिन-ई के सेवन से लिवर की सेहत में भी सुधार किया जा सकता है। फैटी लिवर की समस्या को कम करने में विटामिन-ई सप्लीमेंट्स से कुछ रोगियों को लाभ मिल।

साल 2021 में अध्ययनों की समीक्षा में पाया गया कि विटामिन-ई सप्लीमेंट लेने से लिवर एंजाइम एलेनिन एमिनोट्रांस्फरेज (एएलटी) और एस्पार्टेट एमिनोट्रांस्फरेज (एएसटी) के स्तर में कमी आई, जिससे लिवर की सेहत और कार्यक्षमता में सुधार आया।

vitamin e immunity booster know how vitamin e helps for you
पौष्टिक चीजों का करिए सेवन - फोटो : Freepik.com

विटामिन-ई के लिए क्या खाएं?

कई प्रकार के आहार को विटामिन-ई से भरपूर पाया गया है, रोजाना कुछ चीजों को भोजन में शामिल करके इससे लाभ प्राप्त किया जा सकता है।
 

  • सूरजमुखी और सोयाबीन का तेल, सरसों के बीज, बादाम और मूंगफली, पीनट बटर, पालक, कद्दू के बीज में इस विटामिन की मात्रा पाई जाती है।
  • स्वास्थ्य विशेषज्ञ कहते हैं, यदि हम सभी आहार की पौष्टिकता पर ध्यान दे लें तो इस विटामिन की कमी को आसानी से पूरा किया जा सकता है।




-------------------------
नोट: यह लेख मेडिकल रिपोर्टस से एकत्रित जानकारियों के आधार पर तैयार किया गया है। 

अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed