क्या आप भी अपने कपड़ों पर अक्सर गिरे हुए डैंड्रफ देखते हैं? अगर हां तो सावधान हो जाइए, भले ही ये समस्या काफी आम लगती है, पर डैंड्रफ को अनदेखा करना आपके बालों के लिए बहुत नुकसानदायक हो सकता है।
Dandruff Problem: डैंड्रफ आखिर होता क्यों है? क्या है इसका मेडिकल कारण, यहां जानिए सबकुछ
डैंड्रफ का सबसे बड़ा कारण केवल गंदगी नहीं है। इसके पीछे स्कैल्प पर प्राकृतिक रूप से मौजूद मैलासेजिया नामक यीस्ट (फंगस), त्वचा में बनने वाला अतिरिक्त तेल है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विशेषज्ञों के अनुसार डैंड्रफ होने के पीछे कई कारण जिम्मेदार हो सकते हैं। त्वचा में बनने वाला अतिरिक्त तेल, त्वचा की संवेदनशीलता, हार्मोनल परिवर्तन सहित कई कारण इस समस्या को बढ़ा सकते हैं।
डैंड्रफ आखिर होता क्या है?
डैंड्रफ स्कैल्प की ऊपरी त्वचा की मृत कोशिकाओं के जरूरत से ज्यादा झड़ने की स्थिति है।
- सामान्य रूप से भी त्वचा की पुरानी कोशिकाएं निकलती रहती हैं और नई कोशिकाएं बनती रहती हैं।
- हालांकि जब यह प्रक्रिया बहुत तेज हो जाती है तो सफेद या पीले रंग की परतें दिखाई देने लगती हैं।
- इसके साथ खुजली, जलन और स्कैल्प में असहजता भी हो सकती है। डैंड्रफ अपने आप में संक्रामक नहीं होता, लेकिन यह स्कैल्प के स्वास्थ्य पर असर डाल सकता है।
इन मेडिकल कारणों को जानिए
डैंड्रफ के पीछे कई चिकित्सीय कारण हो सकते हैं। इसका सबसे प्रमुख कारण मैलासेजिया नामक यीस्ट है, जो अधिकांश लोगों की स्कैल्प पर सामान्य रूप से मौजूद रहता है।
- कुछ लोगों में यह अत्यधिक सक्रिय होकर त्वचा की कोशिकाओं के झड़ने की गति बढ़ा देता है।
- इसके अलावा अत्यधिक तेलीय स्कैल्प, सेबोरिक डर्मेटाइटिस, ड्राई स्किन, सोरायसिस-एक्जिमा जैसी स्थितियां भी खतरा बढ़ाने वाली हो सकती हैं।
- हर व्यक्ति में कारण अलग हो सकता है, इसलिए बार-बार होने वाली रूसी की जांच जरूरी हो सकती है।
डैंड्रफ कम करने के लिए क्या करें?
डॉक्टर कहते हैं, डैंड्रफ होने की स्थिति में सबसे पहले ये जानना जरूरी है कि आपको ये दिक्कत हो क्यों रही है? डैंड्रफ के कारणों के आधार पर इसका इलाज किया जाना चाहिए।
- स्कैल्प के प्रकार के अनुसार एंटी-डैंड्रफ शैंपू का उपयोग करें।
- बालों को नियमित रूप से साफ रखें, लेकिन जरूरत से ज्यादा शैंपू भी न करें।
- संतुलित आहार लेने और पर्याप्त पानी पीने से भी मदद मिलती है।
- यदि रूसी लंबे समय तक बनी रहे तो त्वचा रोग विशेषज्ञ से सलाह लें। जरूरत पड़ने पर डॉक्टर एंटीफंगल लोशन या दवाएं भी दे सकते हैं।
डॉक्टर कहते हैं, गर्म पानी से बाल धोना, बार-बार हेयर स्टाइलिंग प्रोडक्ट्स का उपयोग और दूसरों की कंघी या तौलिया इस्तेमाल करना डैंड्रफ और सिर में खुजली की समस्या बढ़ा सकता है। बिना सलाह के अलग-अलग शैंपू बदलना भी स्कैल्प को नुकसान पहुंचा सकता है।
--------------
नोट: यह लेख मेडिकल रिपोर्टस के आधार पर तैयार किया गया है।
अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।