सब्सक्राइब करें

World Obesity Day 2025: भारत में 10 करोड़ से अधिक लोग मोटापे से परेशान, ये गड़बड़ आदतें आपका भी बढ़ा देंगी वजन

हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अभिलाष श्रीवास्तव Updated Tue, 04 Mar 2025 07:35 PM IST
सार

भारत में 100 मिलियन (10 करोड़) से ज्यादा लोग मोटापे से जूझ रहे हैं। बच्चे भी इस समस्या से बचे नहीं हैं। स्वास्थ्य विशेषज्ञ कहते है, सभी लोगों को मोटापा बढ़ने के कारणों के बारे में जानना और इससे बचाव करते रहना जरूरी है। आइए इस बारे में जानते हैं।

विज्ञापन
world obesity day 2025 what causes obesity and overweight motapa badhane ka kya karan hai
बढ़ते वजन की समस्या हो सकती है खतरनाक - फोटो : Freeoik.com

World Obesity Day: मोटापा या अधिक वजन की समस्या वैश्विक स्तर पर सभी आयु के लोगों में बढ़ती हुई देखी जा रही है। वजन बढ़ने की स्थिति केवल आपके लुक को ही नहीं खराब करती है, इसके कारण गंभीर और क्रोनिक बीमारियों का खतरा कई गुना बढ़ जाता है। अध्ययनों से पता चलता है कि अधिक वजन के शिकार लोगों की रोग प्रतिरोधक क्षमता भी कमजोर हो जाती है, जिसके कारण उनमें संक्रामक बीमारियों का जोखिम काफी बढ़ जाता है। अगर आप भी अधिक वजन की समस्या से परेशान है तो आज से ही इसे कम करने के लिए प्रयास शुरू कर दीजिए, इससे पहले ये आपकी सेहत को नुकसान पहुंचाना शुरू कर दे।



दुनियाभर में तेजी से बढ़ती मोटापे की समस्या और इसके कारण होने वाली स्वास्थ्य जटिलताओं के बारे में जागरूकता बढ़ाने और मोटापा कम करने के लिए लोगों को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से हर 4 मार्च को विश्व मोटापा दिवस मनाया जाता है। पहले यह 11 अक्टूबर को मनाया जाता था।

भारतीय लोगों में बढ़ती इस समस्या को लेकर चिंता व्यक्त करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने मासिक रेडियो कार्यक्रम मन की बात में भी इसपर चर्चा की। आइए जानते हैं कि किन कारणों से मोटापा इतनी तेजी से बढ़ता जा रहा है।

Trending Videos
world obesity day 2025 what causes obesity and overweight motapa badhane ka kya karan hai
वजन बढ़ना सेहत के लिए नुकसानदायक - फोटो : Freepik

भारतीय आबादी में बढ़ रहा है मोटापे का खतरा

आंकड़ों पर नजर डालें तो पता चलता है कि भारत में 100 मिलियन (10 करोड़) से ज्यादा लोग मोटापे से जूझ रहे हैं। पेट की बढ़ती चर्बी (बेली फैट) से सबसे ज्यादा लोग परेशान हैं। भारत में 12% पुरुष और 40% महिलाएं बेली फैट से ग्रस्त हैं। केरल (65.4%), तमिलनाडु (57.9%), पंजाब (62.5%) और दिल्ली (59%) सभी में मोटापे की दर बहुत ज्यादा है।

बच्चे भी इस समस्या से बचे नहीं हैं। मेडिकल रिपोर्ट्स के मुताबिक मोटापा से ग्रस्त बच्चों की संख्या के मामले में भारत दुनिया में दूसरे स्थान पर है। एक अनुमान के अनुसार भारत में करीब 8.4% बच्चे मोटपे का शिकार हैं। ये संख्या भविष्य में कई प्रकार की बीमारियों के बढ़ने को लेकर चिंता बढ़ाने वाली हो सकती है।

(बच्चों में बढ़ाता मोटापा बहुत खतरनाक, विशेषज्ञों ने इस आदत को बताया सबसे बड़ा कारण)

विज्ञापन
विज्ञापन
world obesity day 2025 what causes obesity and overweight motapa badhane ka kya karan hai
खान-पान में गड़बड़ी के कारण होने वाली समस्याएं - फोटो : Freepik.com

मोटापा और इसे बढ़ाने वाली आदतों के बारे में जानिए

स्वास्थ्य विशेषज्ञ कहते है, सभी लोगों को मोटापा बढ़ने के कारणों के बारे में जानना और इससे बचाव करते रहना जरूरी है।

डॉक्टर बताते हैं, शरीर में फैट की मात्रा बढ़ना मोटापे का कारण बनता है। इसमें लाइफस्टाइल और आहार में गड़बड़ी, दोनों की भूमिका होती है। अधिक मात्रा में जंक फूड, फास्ट फूड, तले-भुने खाद्य पदार्थ और मीठे पेय पदार्थ का सेवन मोटापे का सबसे बड़ा कारण है। विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ)  के अनुसार, अनहेल्दी फूड खाने वाले लोगों में मोटापा होने की आशंका 70% अधिक होती है।

world obesity day 2025 what causes obesity and overweight motapa badhane ka kya karan hai
क्यों बढ़ता है मोटापा? - फोटो : Freepik.com

ज्यादा बैठे रहना या आराम करना खतरनाक

आहार में गड़बड़ी के अलावा शारीरिक गतिविधि की कमी भी मोटापा बढ़ाने वाले कारकों में से प्रमुख हैं। नियमित रूप से व्यायाम न करना या दिन का ज्यादातर समय बैठे-बैठ या आराम करते बिताना भी आपमें मोटापा के खतरे को बढ़ाने वाला हो सकता है।

  • हार्वर्ड मेडिकल स्कूल के विशेषज्ञों के अनुसार व्यायाम न करने वाले या आठ घंटे से अधिक समय तक बैठे रहने वाले लोगों में वजन बढ़ने का जोखिम 60% अधिक होता है।
विज्ञापन
world obesity day 2025 what causes obesity and overweight motapa badhane ka kya karan hai
स्ट्रेस और मोटापे का संबंध - फोटो : Freepik.com

मोटापा बढ़ने के इन कारणों के बारे में भी जानिए

लाइफस्टाइल और आहार में गड़बड़ी के अलावा भी कुछ स्थितियां वजन बढ़ाने वाली हो सकती हैं, जिसपर ध्यान देना भी आपके लिए जरूरी है।

  • तनाव के कारण शरीर में कॉर्टिसोल हार्मोन बढ़ जाता है, जिससे भूख बढ़ती है और मोटापा होने लगता है।
  • नींद की कमी से वजन बढ़ने की आशंका 45% अधिक होती है।
  • यदि माता-पिता में से कोई एक मोटापे से ग्रस्त है, तो संतान में मोटापा होने की आशंका बढ़ जाती है।
  • कुछ प्रकार की दवाइयां जैसे एंटी-डिप्रेशन, स्टेरॉयड और गर्भनिरोधक गोलियां वजन बढ़ाने का कारण बन सकती हैं।
  • जो लोग अक्सर मीठे पेय पदार्थों का सेवन करते हैं, उनमें मोटापा होने का खतरा 65% अधिक होता है।



---------
नोट: यह लेख मेडिकल रिपोर्टस से एकत्रित जानकारियों के आधार पर तैयार किया गया है। 

अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed