फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

यदि आपको भी कम वजन के कारण सब चिढ़ाते हैं तो रात में सोने से पहले खाना शुरु कर दें ये चीजें, बढ़ने लगेगा वजन

Wed, 06 Jan 2021 10:23 PM IST
तेजस्वी मेहता लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: तेजस्वी मेहता Updated Wed, 06 Jan 2021 10:23 PM IST
विज्ञापन
for weight gain add this food to your diet before going to sleep
भोजन में अतिरिक्त कैलोरी को स्थान देना होता है - फोटो : Social Media

कई बार आपकी उम्र के अनुसार आपका वजन बढ़ नहीं पाता है, जिसका आपकी पर्सनालिटी पर प्रभाव पड़ता है। यदि आपको अपना वजन बढ़ाना है तो आपको अपने भोजन में अतिरिक्त कैलोरी को स्थान देना होता है। इसलिए बहुत जरूरी है कि सबसे पहले आप अपनी डाइट पर ध्यान दें। डाइट में भी आप डिनर को बिल्कुल हल्के में न लें। हर रात आप अच्छे से डिनर करें। अपने डिनर में ऐसे आहारों को शामिल करें जिनसे आपको खूब कैलोरी मिलती हो। अगली स्लाइड्स में बताई गई चीजों को यदि आप अपने डिनर का हिस्सा बना लेंगे तो यकीन मानिए जल्द ही आपका वजन बढ़ने लगेगा। 

 

 

 

 

 

for weight gain add this food to your diet before going to sleep
28 ग्राम पनीर में 110 कैलोरी और 7 ग्राम प्रोटीन होता है - फोटो : सोशल मीडिया

पनीर 
पनीर वजन बढ़ाने के लिए एक अच्छा फूड है। पनीर में कैलोरी और फैट भारी मात्रा में होता है। इसे आप सोने से पहले खाएं। इसे रोज अपने डिनर में शामिल करें। वजन बढ़ाने के लिए इसे खाने का जो सबसे बेहतर तरीका है, वो है भुर्जी बनाकर इसका सेवन करना। कोशिश करें कि इसे ऑलिव ऑयल में पकाएं। मात्र 28 ग्राम पनीर में 110 कैलोरी और 7 ग्राम प्रोटीन होता है। 

for weight gain add this food to your diet before going to sleep
सूखे मेवे कैलोरी में हाई होते हैं - फोटो : social media

सूखे मेवे
रात में सोने से पहले सूखे मेवे का सेवन करने से वजन अचानक बढ़ने लगता है। सूखे मेवे कैलोरी में हाई होते हैं और साथ ही इनमें एंटी ऑक्सिडेंट या माइक्रो न्यूट्रीएंट्स भी अच्छी मात्रा में पाए जाते हैं। कुछ सूखे मेवे में प्रोटीन की मात्रा बहुत अधिक होती है। इन ड्राय फ्रूट्स को एक गिलास दूध में डालकर पिएं और फिर सो जाएं। एकबार ड्राय फ्रूट्स की कैलोरी के बारे में जरूर देख लें। 

विज्ञापन
विज्ञापन
for weight gain add this food to your diet before going to sleep
गेहूं की रोटी खाएं - फोटो : सोशल मीडिया

रोटी
रात में सोने से पहले सही डिनर करके सोएं। वजन बढ़ाना है तो कुछ हल्का- फुल्का खाने की बजाय गेहूं की रोटी खाएं। इसके साथ आप पनीर या अंडा भुर्जी का सेवन भी कर सकते हैं। यदि आप नियमित रूप से इसी तरह का भोजन करते हैं तो यकीन मानिए कि आपका वजन बढ़ने लगेगा। आप जल्द ही स्वस्थ दिखने लगेंगे क्योंकि इन सभी चीजों से आपके शरीर को खूब कैलोरी मिलेगी। 

विज्ञापन
for weight gain add this food to your diet before going to sleep
थोड़ी देर चावल को अपने सामने रखें - फोटो : social media

चावल
वजन बढ़ाने में चावल आपकी सहायता बहुत अच्छे से करता है। सफेद पके हुए चावल में कैलोरी बहुत अधिक होती है। यदि आपको कुछ खाने की इच्छा नहीं है तो थोड़ी देर चावल को अपने सामने रखें। जल्द ही आपको भूख लगने लगेगी। चावल की सिर्फ एक सर्विंग से आप अच्छी मात्रा में कार्ब्स एवं कैलोरी ले सकते हैं। इसलिए रात में सोने से पहले प्रतिदिन अच्छी मात्रा में चावल खाएं क्योंकि ऐसा करने से आपका वजन बहुत जल्दी बढ़ने लगेगा। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed