{"_id":"630877b826ea313ec95859d0","slug":"ganesh-chaturthi-2022-how-to-make-ganpati-at-home-from-soil-or-clay-in-hindi","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Ganesh Chaturthi 2022: इस बार घर में तैयार करें गणेश प्रतिमा, केमिकल फ्री इन चीजों का करें इस्तेमाल","category":{"title":"Lifestyle","title_hn":"लाइफ स्टाइल","slug":"lifestyle"}}
Ganesh Chaturthi 2022: इस बार घर में तैयार करें गणेश प्रतिमा, केमिकल फ्री इन चीजों का करें इस्तेमाल
गणेश उत्सव का त्योहार हर साल बड़े ही धूमधाम से मनाया जाता है। भाद्रपद मास के शुक्ल पक्ष की चतुर्थी तिथि को गणेश चतुर्थी मनाई जाती है। इस साल ये त्योहार 31 अगस्त को मनाया जाएगा। गणेश उत्सव का त्योहार पूरे दस दिन चलता है। इन दस दिनों में लोग अपने घरों में गणपति जी की प्रतिमा को स्थापित करते हैं और उनकी पूजा करते हैं। भगवान गणेश की पूजा करने से घर के सारे विघ्न दूर होते हैं। भगवान की प्रतिमा का विसर्जन दसवें दिन किया जाता है। इसलिए मिट्टी की प्रतिमा को स्थापित करने का विधान है। आप चाहें तो घर में ही मिट्टी की प्रतिमा बनाकर स्थापित कर सकते हैं। ये बेहद शुभ होगा। चलिए जानें कैसे घर में ही मिट्टी की प्रतिमा बनाई जा सकती हैं।
2 of 4
गणेश चतुर्थी पर घर में तैयार करें मिट्टी की गणेश प्रतिमा
- फोटो : istock
कैसे बनाएं गणेश जी की मिट्टी की मूर्ति
घर में मूर्ति बनानी है तो किसी साफ जगह से मिट्टी को ले आएं। इस मिट्टी को अच्छे तरीके से साफ करकें। गिट्टी, कंकड़, पत्थर वगैरह निकालकर मिट्टी को कपडे से छान लें। इससे मिट्टी बेहद महीन और मुलायम हो जाएगी। मूर्ति बनाने के लिए मुलायम और पीली मिट्टी को ही लें। अब इस मिट्टी में गाय का गोबर मिला लें। इससे मूर्ति आसानी से बनेगी और शुद्द होगी। साथ में देसी घी और शहद भी मिला लें।
3 of 4
गणेश चतुर्थी पर घर में तैयार करें मिट्टी की गणेश प्रतिमा
- फोटो : instagram
अब इस मिट्टी को पानी डालकर आटे की तरह गूंथ लें। मिट्टी को थोड़ा नर्म ही गूंथे। जिससे कि चटकने के निशान ना बनें। अब गणेश प्रतिमा को बनाएं। मूर्ति बनाने के लिए सनी मिट्टी को कई गोलों में बांट लें। एक गोले से पहले भगवान का आसन तैयार करें। फिर दो गोलों को अंडाकार आकृति देते हुए एक पर एक जोड़े। जिससे भगवान गणेश के पैर बनकर तैयार हो जाएं। इन पैरों पर किसी पतली लकड़ी की मदद से उंगलियां बना दें।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 4
गणेश चतुर्थी 2022
- फोटो : अमर उजाला।
एक बड़े गोले से भगवान का पेट बनाएं। इसी तरह से पेट के ऊपर एक छोटे गोले को रखें। जिससे चेहरा बन जाए। अब एक लंबे अंडाकार मिट्टी के आकार से सूंड़ बनाकर तैयार करें। थोडी मेहनत से कान भी तैयार कर लें। इन सारे आकार को एक-एक कर जोड़ते चलें। जिससे कि टूटे नहीं। इस मू्र्ति को अच्छे से सूख जाने दें। फिर वाटर कलर की मदद से इस मूर्ति को रंग दें। बस तैयार हैं भगवान गणेश की मूर्ति। ये मूर्ति पर्यावरण के लिए भी अच्छी है और केमिकल रहित है।
सबसे विश्वसनीयहिंदी न्यूज़वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ेंलाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसेहेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health and fitness news), लाइवफैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्टफूड न्यूज़इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) औरयात्रा (travel news in Hindi) आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।