फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Gardening Tips: किस पौधे को देना चाहिए कितना पानी? जानिए बारिश में कैसे पौधों को रखें हरा-भरा

Thu, 10 Aug 2023 01:41 PM IST
शिवानी अवस्थी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला Published by: शिवानी अवस्थी Updated Thu, 10 Aug 2023 01:41 PM IST
विज्ञापन
Gardening Tips To Keep Your Plants Healthy During Monsoon Season
Monsoon Gardening Tips - फोटो : iStock

रेणु फ्रांसिस



Monsoon Tips: बारिश पौधों के लिए लाभदायक होती है, लेकिन नमी और पानी की अत्यधिक मात्रा उनको नुकसान भी पहुंचा सकती है। इससे पौधे मर सकते हैं। बरसात के मौसम में बगीचे या गमलों में भरपूर पानी भरा रहता है। ऐसे में पौधों को पानी देने से नमी बढ़ जाती है, जिससे कई बार पौधे मर जाते हैं। इसलिए बरसात के दिनों में पौधों को पानी देने से पहले यह जरूर जान लें कि किस पौधे को कितना पानी और किस प्रकार देना है यानी पानी देने के क्या नियम हैं।

Gardening Tips To Keep Your Plants Healthy During Monsoon Season
Monsoon Gardening Tips - फोटो : iStock

पर्याप्त नमी जरूरी

बारिश का पानी पौधों के लिए लाभदायक है, लेकिन अधिकता होने पर वह जमा हो जाता है, जिससे पौधों की जड़ों में सड़न पैदा हो जाती है और वे मर जाते हैं। कई बार हम गमले की ऊपरी मिट्टी को देखकर यह अनुमान लगाते हैं कि गमले में पर्याप्त पानी है या नहीं, लेकिन पानी की सही मात्रा का ज्ञान न होने के कारण उसकी अधिकता या कमी से पौधे को नुकसान पहुंचता है। इस समस्या से बचने के लिए पौधों में पर्याप्त नमी जरूरी है, तो बरसात में जलभराव को रोकने के लिए जल निकास पर ध्यान देना भी आवश्यक है।

Gardening Tips To Keep Your Plants Healthy During Monsoon Season
Monsoon Gardening Tips - फोटो : iStock

सुबह के समय

पौधों को हरा-भरा रखने के लिए उन्हें समय पर पानी देना बहुत जरूरी है। बरसात के दिनों में पौधों को पानी देने से पहले गमले की मिट्टी को उंगली से छूकर नमी को देख लें। अगर मिट्टी गीली है तो गमले में पानी न डालें और यदि मिट्टी सूखी है तो पौधे में पानी दे दें। बेहतर होगा, सुबह के समय पौधों में पानी डालें। उस समय पौधों में पानी डालने से उनकी मिट्टी को पानी सोखने और नमी को नियंत्रित करने का भरपूर समय मिल जाता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Gardening Tips To Keep Your Plants Healthy During Monsoon Season
Monsoon Gardening Tips - फोटो : istock

आपके क्षेत्र में कितनी बरसात

अपने बगीचे के पौधों को पानी देने से पहले यह देखें कि आपके इलाके में कितनी बारिश हुई है। आजकल एक जगह बारिश होती है और कुछ ही दूरी पर एक बूंद नहीं गिरती। इसलिए अपने क्षेत्र की बारिश को देखते हुए पौधों को पानी दें। यदि लगातार भारी बारिश हो रही है तो पौधों को एक-दो हफ्ते पानी न दें, लेकिन यदि बारिश हल्की हुई है तो कुछ दिन बाद पौधों को पानी की जरूरत पड़ सकती है।

विज्ञापन
Gardening Tips To Keep Your Plants Healthy During Monsoon Season
Monsoon Gardening Tips - फोटो : iStock

हल्का पीलापन

बरसात के मौसम में पौधों में कुछ लक्षण दिखाई देने लगते हैं, जैसे कि अगर उनकी पत्तियां कोमल और उनमें हल्का पीलापन दिखाई देता है तो इसका अर्थ है कि गमले की मिट्टी में पानी ज्यादा मात्रा में है। इस स्थिति में पौधों को पानी देना बिल्कुल बंद कर दें, लेकिन यदि बारिश के बाद भी पौधे मुरझा रहे हैं या उनकी पत्तियां लगातार गिर रही हैं तो ऐसी स्थिति में पौधों को पानी देना जरूरी है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed