Hindi News
›
Photo Gallery
›
Lifestyle
›
GT vs PBKS Who is the richest cricketer between Shreyas Iyer And Shubman gill net worth income in hindi
{"_id":"67e2945edbdc960f1d0176c3","slug":"gt-vs-pbks-who-is-the-richest-cricketer-between-shreyas-iyer-and-shubman-gill-net-worth-income-in-hindi-2025-03-25","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"GT vs PBKS: शुभमन गिल या श्रेयस अय्यर कौन है ज्यादा अमीर?जानें गुजरात टाइटंस और पंजाब किंग्स के कप्तान की कमाई","category":{"title":"Lifestyle","title_hn":"लाइफ स्टाइल","slug":"lifestyle"}}
GT vs PBKS: शुभमन गिल या श्रेयस अय्यर कौन है ज्यादा अमीर?जानें गुजरात टाइटंस और पंजाब किंग्स के कप्तान की कमाई
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
Published by: शिवानी अवस्थी
Updated Tue, 25 Mar 2025 05:36 PM IST
सार
आइए जानते हैं कि गुजरात टाइटंस के कप्तान शुभमन गिल सालाना कितनी कमाई कर लेते हैं, वहीं पंजाब किंग्स के श्रेयस अय्यर की कुल संपत्ति कितनी हैं। साथ ही जानिए श्रेयस अय्यर और शुभमन गिल में से कौन ज्यादा अमीर खिलाड़ी है?
विज्ञापन
1 of 5
श्रेयस अय्यर या शुभमन गिल कौन ज्यादा अमीर
- फोटो : Instagram/
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
Shreyas Iyer And Shubman gill net worth: आईपीएल 2025 में आज पंजाब किंग्स और गुजरात टाइटन्स के बीच मुकाबला खेला जाना है। इस मैच में दोनों टीमों के कप्तान श्रेयस अय्यर और शुभमन गिल के बीच भी रोचक जंग देखने को मिलेगी। इसके पहले श्रेयस अय्यर की कप्तानी में कोलकाता नाइट राइडर्स पिछले साल आईपीएल खिताब जीत चुका है। वहीं अब पंजाब किंग्स को भी श्रेयस अय्यर से काफी उम्मीदें हैं। हालांकि शुभमन गिल से भी इस साल काफी उम्मीदें लगाई जा रही हैं।
खेल के मैदान पर तो दोनों ही खिलाड़ियों के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिल सकती है लेकिन लाइफस्टाइल और कमाई के मामले में भी कोई किसी से कम नहीं। आइए जानते हैं कि गुजरात टाइटंस के कप्तान शुभमन गिल सालाना कितनी कमाई कर लेते हैं, वहीं पंजाब किंग्स के श्रेयस अय्यर की कुल संपत्ति कितनी हैं। साथ ही जानिए श्रेयस अय्यर और शुभमन गिल में से कौन ज्यादा अमीर और कमाई करने वाला खिलाड़ी है?
2 of 5
गुजरात टाइटंस के कप्तान शुभमन गिल की कमाई
- फोटो : instagram- shubman gill
गुजरात टाइटंस के कप्तान शुभमन गिल की कमाई
आईपीएल में गुजरात टाइटंस के कप्तान शुभमन गिल 16.5 करोड़ की कमाई कर रहे हैं। बीसीसीआई द्वारा शुभमन को सालाना सैलरी के तौर पर तीन करोड़ रुपये मिलते हैं। शुभमन गिल महीने में 10 से 12 करोड़ रुपये की कमाई कर लेते हैं। खेल के अलावा वह ब्रांड एंडोर्समेंट से मोटी कमाई करते हैं।
3 of 5
शुभमन गिल की कुल संपत्ति
- फोटो : instagram- shubman gill
शुभमन गिल की कुल संपत्ति
शुभमन गिल की कुल संपत्ति लगभग 34 करोड़ रुपये है। गिल की देशभर में विभिन्न रियल एस्टेट प्रॉपर्टी हैं। उनका कार कलेक्शन भी शानदार है उनके पास लगभग एक करोड़ की रेंज रोवर वेलार और महिंद्रा थार है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
पंजाब किंग्स के कप्तान श्रेयस अय्यर की कमाई
- फोटो : instagram- shreyas iyer
पंजाब किंग्स के कप्तान श्रेयस अय्यर की कमाई
रिपोर्ट्स के मुताबिक पंजाब किंग्स के श्रेयस अय्यर को बीसीसीआई से 3 करोड़ रुपये सालाना वेतन मिलता है। वहीं आईपीएल 2025 में उन्हें पंजाब किंग्स ने 26.75 करोड़ में खरीदा है। श्रेयस सबसे अमीर आईपीएल कप्तानों की लिस्ट में दूसरे स्थान पर हैं।
विज्ञापन
5 of 5
श्रेयस अय्यर की कुल संपत्ति
- फोटो : instagram- shreyas iyer
श्रेयस अय्यर की कुल संपत्ति
साल 2024 की रिपोर्ट के मुताबिक, श्रेयस अय्यर की कुल संपत्ति लगभग 58 करोड़ रुपये बताई जाती है। कई बड़े ब्रांड एडोर्समेंट के जरिए अय्यर मोटी कमाई करते हैं। मुंबई के लोधा वर्ल्ड टावर्स में उनका आलीशान अपार्टमेंट हैं जिसकी कीमत 12 करोड़ बताई जाती है। श्रेयर के पास कई लग्जरी गाड़ियों का शानदार कलेक्शन है, जिसमें लैंबॉर्गिनी हुराकन, मर्सिडीज एमजी जी63 और ऑडी एस5 शामिल हैं।
सबसे विश्वसनीयहिंदी न्यूज़वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ेंलाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसेहेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health and fitness news), लाइवफैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्टफूड न्यूज़इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) औरयात्रा (travel news in Hindi) आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।