भारत विविधताओं का देश है। जहां अलग अलग धर्मों के लोग रहते हैं। धर्मों के साथ ही सबके अलग अलग पर्व है, लोगों की अलग अलग परंपरा और मान्यताएं हैं। पर्वों की इन्हीं विविधताओं में एक बैसाखी का पर्व भी है। इस साल 14 अप्रैल को बैसाखी का पर्व है। बैसाखी पंजाब और हरियाणा में बहुत धूमधाम से मनाया जाता है। वैशाख महीने में होने के कारण इस पर्व को बैसाखी कहते हैं, जिसे सिख धर्म के लोग नववर्ष के रूप में मनाते हैं। यह दिन सिख समुदाय के लिए विशेष महत्व रखता है। मान्यता है कि वैशाख महीने में रबी की फसल की कटाई होती है, जिसके बाद बैसाखी का पर्व किसान और अन्य लोग हर्षोल्लास से मनाते हैं। इस मौके पर लोग रिश्तेदारों और दोस्तों को घर बुलाते हैं। कई तरह के मिष्ठान और पकवान बनाए जाते हैं। इस मौके पर लोग अपने दोस्तों, रिश्तेदारों और करीबियों को बैसाखी की शुभकामना देते हैं। ऐसे में अगर आपका कोई खास दोस्त, परिजन इस बैसाखी पर आपसे दूर है तो उसे आकर्षक वाॅलपेपर और सुंदर शुभकामना संदेश के जरिए बैसाखी की शुभकामना दे सकते हैं।
Happy Baisakhi 2022 Wishes: बैसाखी पर दोस्तों और रिश्तेदारों को भेजें प्यार भरे शुभकामना संदेश
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बैसाखी का खुशहाल मौका
ले आई ठंडी हवा का झोंका
पर आपके बिन अधूरा है सब,
आओ मिलकर मनाएं बैसाखी का पर्व
बैसाखी की शुभकामनाएं!
देखो आ गया बैसाखी का त्यौहार
चारों तरफ है छाई फसल की बहार
बैसाखी की शुभकामनाएं!
बल्ले-बल्ले आया बैसाखी का त्यौहार
आओ सब मिलकर डालें भंगड़ा यार
अब कटेंगी फसलें हमारी
अब होंगी खुशियां न्यारी
बैसाखी की शुभकामनाएं!
नच ले-गाले हमारे साथ
बैसाखी लाई खुशियां साथ
भूलकर दुनिया की परवाह
मस्ती में झूमकर करो भंगड़ा
बैसाखी की शुभकामनाएं!