Happy Chaitra Navratri 2024 Wishes in Hindi: आज यानी 9 अप्रैल से चैत्र नवरात्रि की शुरुआत हो रही है। नवरात्र नौ दिन का पर्व है, जिसमें हर दिन मां दुर्गा के नौ स्वरूपों की पूजा की जाती है। पहले दिन माता शैलपुत्री, दूसरी में ब्रह्मचारिणी, चंद्रघंटा, कूष्मांडा, स्कंदमाता, कात्यायनी, मां कालरात्रि, महागौरी, सिद्धिदात्री की पूजा की जाती है। इस बार 9 अप्रैल से 17 अप्रैल तक नवरात्रि मनाई जा रही है। नवरात्रि के आखिरी दिन राम नवमी मनाई जाएगी। मान्यता है कि इस तिथि को श्रीराम का जन्म हुआ था।
Happy Chaitra Navratri 2024 Wishes: प्रियजनों को चैत्र नवरात्रि की शुभकामनाएं भेजकर कहें 'जय माता दी'
नवरात्रि के घर दिन के मुताबिक, यहां सुंदर संदेश दिए जा रहे हैं, जिसे आसानी से आप डाउनलोड या कॉपी करके भेज सकते हैं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सजा लो दरबार, मां अंबे आने वाली हैं
हो जाओ तैयार, मां अंबे आने वाली हैं
तन,मन और जीवन हो जाएगा पावन,
मां के कदमों की आहट से गूंज उठेगा आंगन।
शुभ नवरात्रि
मां करती सबका उद्धार हैं
मां करती सबका बेड़ा पार हैं
मां सबके कष्टों को हरती हैं,
मां भक्तों के लिए कितना कुछ करती हैं।
शुभ नवरात्रि
जगत की पालनहार हैं मां,
मुक्ति का धाम हैं मां
हमारी भक्ति का आधार हैं मां
हम सब की रक्षा की अवतार हैं मां
शुभ नवरात्रि
मां तेरे चरणों में,
भेंट हम चढ़ाते हैं
कभी नारियल तो
कभी फूल चढ़ाते हैं
और झोलियाँ भर-भर के
तेरे दर से हम आते हैं।
शुभ नवरात्रि