फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Happy Dhanteras 2022 Wishes: इस धनतेरस अपने दोस्तों और रिश्तेदारों को भेजिए ये खास शुभकामना संदेश

Sun, 23 Oct 2022 09:47 AM IST
संकल्प सिंह लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: संकल्प सिंह Updated Sun, 23 Oct 2022 09:47 AM IST
विज्ञापन
Happy Dhanteras 2022 Wishes, Quotes, Photo, Images, WhatsApp Status, Facebook Messages
Happy Dhanteras Wishes - फोटो : Amar Ujala

Happy Dhanteras 2022 Wishes: दिवाली आने में अब बस कुछ ही दिन बचे हैं। ऐसे में इसको लेकर घरों में तैयारियां शुरू हो गई हैं। इस बार दिवाली से एक दिन पहले 23 अक्तूबर, 2022 के दिन धनतेरस पर्व को धूमधाम से मनाया जाएगा, हालांकि धनतेरस की तिथि 22 अक्तूबर से शुरू हो रही है। इसलिए यह पर्व दो दिन मनाया जा रहा है। इस दिन मां लक्ष्मी, धन्वंतरि और कुबेर की पूजा की जाती है। धनतेरस के दिन लोग जमकर नई चीजों की खरीदारी करते हैं। पौराणिक मान्यता है कि इस दिन नई चीजों को खरीदना काफी शुभ माना गया है। धनतेरस पर्व को धन त्रयोदशी या धन्वंतरि जयंती के रूप में भी जाना जाता है। धनतेरस के शुभ अवसर पर हम सभी लोग एक दूसरे को बधाइयां देते हैं। इस दिन हम सभी लोग एक दूसरे को धनतेरस के शुभकामनाएं संदेश भेजते हैं और भगवान से प्रार्थना करते हैं कि हमारे जीवन में सफलता आए। इसी कड़ी में आज हम आपके साथ धनतेरस के कुछ खास शुभकामना संदेश साझा कर रहे हैं, जिन्हें आप अपने प्रियजनों को धनतेरस के शुभअवसर पर भेज सकते हैं।

Happy Dhanteras 2022 Wishes, Quotes, Photo, Images, WhatsApp Status, Facebook Messages
Happy Dhanteras Wishes - फोटो : Amar Ujala

मां लक्ष्मी और भगवान धन्वंतरि की रहे 
आप पर कृपा अपार,
दिन रात बढ़े आपका कारोबार,
सबसे पाएं आप भरपूर प्यार,
धन-संपदा की आप पर सदा हो बौछार,
ऐसा हो आपका धनतेरस का त्योहार
धनतेरस की हार्दिक शुभकामनाएं !! 

Happy Dhanteras 2022 Wishes, Quotes, Photo, Images, WhatsApp Status, Facebook Messages
Happy Dhanteras Wishes - फोटो : Amar Ujala

जीवन में आपकी खुशियां बेशुमार हो,
ईश्वर करे अच्छा आपका व्यापार हो,
मां लक्ष्मी का आप पर पूरा आशीर्वाद हो,
इतनी प्यारी धनतेरस आपकी हर बार हो
धनतेरस की हार्दिक शुभकामनाएं !! 

विज्ञापन
विज्ञापन
Happy Dhanteras 2022 Wishes, Quotes, Photo, Images, WhatsApp Status, Facebook Messages
Diwali 2022 - फोटो : Amar Ujala

आज से आप के यहां धन की बरसात हो,
मां लक्ष्मी जी का सदा निवास हो,
संकट और दुखों का नाश हो
सर पर उन्नति का ताज हो,
धनतेरश की हार्दिक शुभकामनाएं!!

विज्ञापन
Happy Dhanteras 2022 Wishes, Quotes, Photo, Images, WhatsApp Status, Facebook Messages
Happy Dhanteras Wishes - फोटो : Amar Ujala

दीपक की रोशनी, मिठाई मिठाइयों की मिठास,
पटाखों की बौछार, धन धान की बरसात हर दिन
आपके लिए खुशियां लाए धनतेरस का त्यौहार
धनतेरस की हार्दिक शुभकामनाएं!! 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed