Happy Independence Day 2022 Wishes: आजादी की हर भारतीय को बधाई। आज ही के दिन 75 साल पहले हम आजाद हुए थे। दशकों तक ब्रिटिश हुकूमत ने भारत पर राज किया। अपने ही देश में हम बाहरी ताकत के अधीन थे। उनके नियम कायदों के दायरे में थे। भारतीयों की स्थिति गुलाम भारत में गुलाम जैसी ही थी। लेकिन देश प्रेमियों ने आने वाली पीढ़ी को इस गुलामी से आजाद कराने और भारत को दुनिया में एक सम्मानजनक राष्ट्र बनाने के सपने को पूरा करने के लिए स्वतंत्रता संग्राम की शुरुआत की। कई साल लगे लेकिन पूरे भारत में आजादी की मांग आग की तरह फैली। इस आग की तपन से अंग्रेज भी डर गए। अन्त में ब्रिटिश हुकूमत को भारत छोड़ना पड़ा और हमने खुद को एक स्वतंत्र व गणतांत्रिक राष्ट्र घोषित कर दिया। 15 अगस्त 1947 को हिंदुस्तान स्वतंत्रता की खुली हवा में सांस ले रहा था। तब से अब तक हम भारतीय आजादी को जश्न की तरह मना रहे हैं। लेकिन इस जश्न के साथ ही हम उन स्वतंत्रता सेनानियों के भी ऋणी हैं, जिन्होंने भारत को सम्मान दिलाने, विकास की राह को घोलने के लिए प्रयास करने का काम किया। इस स्वतंत्रता दिवस के मौके पर आजादी का अमृत महोत्सव मनाया जा रहा है। आप भी अपने दोस्तों, रिश्तेदारों, प्रियजनों को आजादी के पर्व की शुभकामनाएं दे सकते हैं। यहां स्वतंत्रता दिवस के आकर्षक वाॅलपेपर दिए गए हैं, जिन्हें डाउनलोड कर अपने करीबियों को भेजकर आजादी की बधाई दें।
Happy Independence Day Wishes: यहां से करें स्वतंत्रता दिवस के शुभकामना संदेश डाउनलोड, आजादी की दें सबको बधाई
झुककर करो उनको सलाम
जिनके हिस्से में आया ये मुकाम
खुशनसीब हैं वो लोग
जिनका खून आया देश के काम।
स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं।
- Chief Minister Office, Uttar Pradesh (@CMOfficeUP) 15 Aug 2022
हर एक दिल में हिंदुस्तान है,
Nation Celebrates 76th Independence Day. #AzadikaAmritMahotsav #HarGharTiranga
राष्ट्र के लिए मान-सम्मान है।
भारत मां के बेटे हैं हम,
इस मिट्टी पर हम सब को अभिमान है।
स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं।
विश्व में गूंज रही भारत के गौरव की कहानी,
गर्व है हमें हमारी पहचान पर,
कि हम सब हैं हिंदुस्तानी।
स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं।
भारत के उन वीरो को सलाम,
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 15 अगस्त 2022 को 76वें स्वतंत्रता दिवस को संबोधित करेंगे। लाइव देखें
जिन्होंने देश के लिए दिया प्राणों का बलिदान।
अमर शहीदों से देश के हर बेटे का है वादा,
लहू बहाकर भी हम करेंगे देश की हिफाजत।
स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं।