हैप्पी प्रपोज डे 2020: वैलेंटाइन वीक के दौरान दूसरे दिन यानी 8 फरवरी को प्रपोज डे मनाया जाता है। अगर आपको किसी से बेइंतहा मोहब्बत है और उसे इस बात को बताना चाहते हैं, तो बिना देर किए इस दिन मौके पे चौका मारते हुए उन्हें प्रपोज कर ही डालिए। अगर आप पहले ही किसी को प्रपोज कर चुके हैं और रिलेशनशिप में हैं तो उन्हें एक बढ़िया सी डेट पर ले जाएं। नए जमाने में अब लोग डिजिटल हो गए हैं और सोशल मीडिया के जरिए विशेज भेजते हैं। ऐसे में आज हम आपके लिए कुछ आकर्षक वॉलपेपर लेकर आए हैं, जिनके जरिए आप प्रपोज डे की शुभकामनाएं दे सकते हैं।
हैप्पी प्रपोज डे 2020: इन आकर्षक वॉलपेपर्स से अपने प्रियजनों को दें Propose Day की शुभकामनाएं
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आज इजहार-ए-दिल का मौका हैं
तू कुबूल करे इसे यही मेरा तौहफा हैं
यूं तो महबूबा के लिए चांद तारे तोड़ लाऊ
पर ये कुदरती तोहफा भी तेरे आगे फीका है।
हैप्पी प्रपोज डे
आंखों की गहराई को समझ नहीं सकते,
होंठों से हम कुछ कह नहीं सकते,
कैसे बयां करे हम अपना ये हाल-ए-दिल,
एक तुम ही हो जिसके बगैर हम रह नहीं सकते।
हैप्पी प्रपोज डे
दिल ये मेरा तुमसे प्यार करना चाहता है
अपनी मोहब्बत का इजहार करना चाहता है
देखा है जब से तुम्हें मैंने मेरे सनम
सिर्फ तुम्हारा दीदार करने को दिल चाहता हैं।
हैप्पी प्रपोज डे
उन्हें चाहना हमारी कमजोरी है
उन से कह न पाना हमारी मजबूरी है
वो क्यू नहीं समझते हमारी खामोशी को
क्या प्यार का इजहार करना जरूरी है।
Happy Propose Day