भारत आज अपना 71वां गणतंत्र दिवस मना रहा है। साल 1950 में इसी दिन देश का संविधान अस्तित्व में आया था। भारत का संविधान दुनिया के सबसे बड़े और पुराने लोकतंत्र का संविधान है। इस संविधान के भीतर इतनी विविधताएं हैं जो दुनिया के किसी देश के संविधान में नहीं है। बतादें कि हमारे देश का संविधान एक लिखित संविधान है जिसे अस्तित्व में आने में पूरे 2 साल 11 महीने और 18 दिन लगे थे। इसके बाद यह संविधान 26 जनवरी 1950 को पूरे देश के लिए लागू हो गया। हमारा संविधान हमारे देश को एक गौरवशाली राष्ट्र बनाता है।
Happy Republic Day 2020: इन आकर्षक वॉलपेपर्स से दें गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राष्ट्र के लिए मान-सम्मान रहे,
हर एक दिल में हिंदुस्तान रहे,
देश के लिए एक-दो तारीख नहीं,
भारत मां के लिए ही हर सांस रहे।
गणतंत्र दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं।
वतन हमारा ऐसा की कोई ना छोड़ पाए
रिश्ता हमारा ऐसा की कोई ना तोड़ पाए
दिल एक है एक जान है हमारी
ये हिंदुस्तान शान है हमारी
गणतंत्र दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं।
इतनी सी बात हवाओं को बताए रखना,
रोशनी होगी चिरागों को जलाए रखना,
लहू देकर की है जिसकी हिफाजत हमने,
ऐसे तिरंगे को सदा अपने दिल में बसाए रखना।
गणतंत्र दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं।
ना पूछो जमाने से कि क्या हमारी कहानी है,
हमारी पहचान तो बस इतनी है कि हम सब हिन्दुस्तानी हैं
गणतंत्र दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं।