Happy Republic Day 2024 Wishes: आज गणतंत्र दिवस है। किसी भी देशभक्त के लिए यह दिन पर्व से कम नहीं है। 26 जनवरी 1950 को इसी दिन भारत में अपना संविधान आधिकारिक तौर पर लागू हुआ था और देश ने दुनियाभर के सामने खुद को एक लोकतांत्रिक देश घोषित कर दिया था। तब से हर साल गणतंत्र दिवस का पर्व मनाया जाने लगा। इस दिन देश का संवैधानिक प्रमुख यानी राष्ट्रपति राजपथ पर तिरंगा फहराते हैं और देश के वीर सपूतों व आजादी की लड़ाई में शामिल क्रांतिकारियों को नमन करते हैं। गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर राष्ट्रपति पुरस्कारों की घोषणा करते हैं। वहीं गणंतत्र दिवस के मौके पर किसी विदेशी प्रधानमंत्री, राष्ट्रपति या राष्ट्राध्यक्ष को मेहमान के तौर पर भारत में आमंत्रित किया जाता है।
Happy Republic Day 2024: 26 जनवरी को दोस्तों और करीबियों को भेजें गणतंत्र दिवस के देशभक्ति वाले वॉलपेपर
आप भी गणतंत्र दिवस के मौके पर अपने दोस्तों और करीबियों को भारत के गौरवशाली इतिहास के बारे में बताएं। उन्हें आकर्षक वाॅलपेपर भेजकर शुभकामनाएं दें।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हर एक दिल में हिंदुस्तान है,
राष्ट्र के लिए मान-सम्मान है।
भारत मां के बेटे हैं हम,
इस मिट्टी पर हम सब को अभिमान है।
गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं
विश्व में गूंज रही भारत के गौरव की कहानी,
गर्व है हमें हमारी पहचान पर,
कि हम सब हैं हिंदुस्तानी।
गणतंत्र दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं।
वतन हमारा ऐसा कि कोई न छोड़ पाए,
रिश्ता हमारा ऐसा कि कोई न तोड़ पाए।
दिल एक और एक जान है हमारी,
ये हिंदुस्तान शान है हमारी।
गणतंत्र दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं
सारे जहाँ से अच्छा हिंदुस्तान हमारा
हम बुलबुले है इसकी ये गुलसिता हमारा।
गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं