सब्सक्राइब करें

Happy Vishwakarma Puja 2025 Wishes: विश्वकर्मा पूजा के ये सुंदर संदेश भेजकर सभी को दें शुभकामनाएं

लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शिवानी अवस्थी Updated Wed, 17 Sep 2025 07:45 AM IST
सार

Happy Vishwakarma Puja 2025 Wishes : आपके परिवार, रिश्तेदार, दोस्त या परिचय में चाहे कोई आर्किटेक्ट हो, इंजीनियर हो, कलाकार हो, किसान हो या फिर फैक्ट्री का मजदूर हो, सभी विश्वकर्मा जयंती पर बधाई और शुभकामनाओं के अधिकारी हैं। 

विज्ञापन
Happy Vishwakarma Puja 2025 Wishes Wallpapers Images Greetings Messages Vishwakarma Jayanti Quotes Mantra
विश्वकर्मा पूजा की शुभकामनाएं - फोटो : Amar Ujala

Happy Vishwakarma Puja 2025 Wishes : विश्वकर्मा दिवस 17 सितंबर 2025 को मनाया जा रहा है। हिंदू कैलेंडर के मुताबिक, हर साल आश्विन माह के कृष्ण पक्ष की एकादशी तिथि पर भगवान विश्वकर्मा की जयंती मनाई जाती है, जिसे विश्वकर्मा पूजा भी कहते हैं। भगवान विश्वकर्मा को देवताओं के दिव्य वास्तुकार और शिल्पकार माना जाता है।

हिंदू परंपरा के अनुसार भगवान विश्वकर्मा ने स्वर्गलोक, इंद्रपुरी, द्वारका, पुष्पक विमान और कई दिव्य अस्त्र-शस्त्रों का निर्माण किया। इसलिए उन्हें श्रम, तकनीक और नवाचार का प्रतीक माना जाता है। इस दिन विशेष रूप से कारीगर, इंजीनियर, आर्किटेक्ट, मशीन ऑपरेटर, उद्योगों में कार्यरत श्रमिक और तकनीकी क्षेत्र से जुड़े लोग भगवान विश्वकर्मा की पूजा करते हैं और अपने औजारों, मशीनों व उपकरणों की विधिवत पूजा करके कार्य में उन्नति और सुरक्षा की प्रार्थना करते हैं।

विश्वकर्मा दिवस केवल धार्मिक आस्था का पर्व नहीं है, बल्कि यह मेहनतकश वर्ग और तकनीकी क्षेत्र के योगदान को सम्मान देने का भी अवसर है। इस दिन उन सभी को दी विश्वकर्मा पूजा की शुभकामनाएं देनी चाहिए जो श्रम और कौशल से समाज और राष्ट्र के निर्माण में अपनी भूमिका निभाते हैं। आपके परिवार, रिश्तेदार, दोस्त या परिचय में चाहे कोई आर्किटेक्ट हो, इंजीनियर हो, कलाकार हो, किसान हो या फिर फैक्ट्री का मजदूर हो, सभी विश्वकर्मा जयंती पर बधाई और शुभकामनाओं के अधिकारी हैं। 

यहां विश्वकर्मा दिवस के शुभ संदेश दिए जा रहे हैं, जिन्हें मेहनतकश और कामगार लोगों को भेजकर बधाई दी जा सकती है। ये रहे विश्वकर्मा पूजा के शुभकामना संदेश।

Trending Videos
Happy Vishwakarma Puja 2025 Wishes Wallpapers Images Greetings Messages Vishwakarma Jayanti Quotes Mantra
विश्वकर्मा पूजा की शुभकामनाएं - फोटो : Amar Ujala

---------------

तुम हो सकल सृष्टि कर्ता,
ज्ञान सत्य जग हित धर्ता,
तुम्हारी दृष्टि से नूर है बरसे,
आपके दर्शन को हम भक्त तरसे।

विश्वकर्मा पूजा की शुभकामनाएं

----------

विज्ञापन
विज्ञापन
Happy Vishwakarma Puja 2025 Wishes Wallpapers Images Greetings Messages Vishwakarma Jayanti Quotes Mantra
विश्वकर्मा पूजा की शुभकामनाएं - फोटो : Amar Ujala

----------

मिले सहारा आपका जब हमें,
हर गम जिंदगी से हो जाएं दूर,
हमेशा रहें हम आपके भक्त,
चमके हमारे चेहरे पर नूर।

विश्वकर्मा पूजा की शुभकामनाएं

---------------

Happy Vishwakarma Puja 2025 Wishes Wallpapers Images Greetings Messages Vishwakarma Jayanti Quotes Mantra
विश्वकर्मा पूजा की शुभकामनाएं - फोटो : Amar Ujala

---------

निर्बल तुमसे बल मांगते हैं,
करुणा के प्यासे जल मांगते हैं,
श्रद्धा का प्रभु जी से फल मांगते हैं।

विश्वकर्मा पूजा की शुभकामनाएं

--------

विज्ञापन
Happy Vishwakarma Puja 2025 Wishes Wallpapers Images Greetings Messages Vishwakarma Jayanti Quotes Mantra
विश्वकर्मा पूजा की शुभकामनाएं - फोटो : Amar Ujala

---------------

जिन्हें कर्म में विश्वास है,
विश्वकर्मा जी उनके पास हैं।
सत्कर्म करते रहते हैं वो पावन धरा पर,
शरीर में उन के जब तक अंतिम सांस है।

विश्वकर्मा पूजा की शुभकामनाएं

--------------

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed